सेहत के लिए फायदेमंद होता है गन्ने के रस
गर्मियों में गन्ने का रस पीने से शरीर तो ठंडा रहता ही है, बल्कि इसके सेहत के भी अपने ही अलग फायदे हैं। रोजाना एक गिलास गन्ने का रस पीने से पीलिया की बीमारी को भी दूर किया जा सकता है। गन्ने के रस से शरीर में एनर्जी रहती है और शरीर में पानी की कमी नही होती। गन्ने के रस में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। गन्ने में एंटीऑक्सिडेंट तत्व पाए जाते है जिसके चलते झुर्रियों और पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है।