Delhi Weather Updates

फोटो: Zee News

दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी, अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मई 15 को अधिकतम तापमान 49 डिग्री के निशान को पार कर गया। इसके अलावा नज़फगढ़ में पारा 48.8 और रोहतक में 48.3 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज मई 16 को धूल भरी आंधी या गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। राजस्थान के भी कई राज्यों में गर्मी के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोम, 16 मई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, IMD, heatwave, Delhi

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Guidelines For Schools

फोटो: One India

गर्मी बढ़ने पर शिक्षा मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस

देश के कुछ हिस्सों में बढ़ती लू के बीच शिक्षा मंत्रालय ने मई 11 को स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए। इसमे स्कूलों को वर्दी में ढील देने और अन्य नियमों के साथ स्कूल के समय को संशोधित करने के लिए कहा। इस समय देश के कई राज्यों में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे और सुबह आठ बजे से दो बजे तक है। इस समय गर्मी अपने चरम पर होती है और लू चलती है। 

गुरु, 12 मई 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ministry of education, guidelines for schools, heatwave

Courtesy: Amar Ujala News

Weather Forecast

फोटो: Zee News

IMD ने की कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार (9 मई, 2022) को उत्तर पश्चिम, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने कहा कि मंगलवार शाम को तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को स्थिति बदल जाएगी।

मंगल, 10 मई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, IMD, rainfall, heatwave, Delhi

Courtesy: The News Ocean

Weather Forecast

फोटो: Zee News

इन राज्यों में आज लू की चेतावनी, अगले हफ्ते फिर से चिलचिलाती गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज से कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, 'उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार मई 7 के बाद और मध्य भारत में मई 8 से फिर से लू चलने की संभावना है।' इसके अलावा राजस्थान में आज से मई 9, मई 8 और 9 को दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना जताई गई है।

शनि, 07 मई 2022 - 01:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, IMD, heatwave

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

School Closed In Haryana

फोटो: Telegraph India

हीटवेव प्रभाव: हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों के लिए बदला समय

भीषण गर्मी के मद्देनज़र हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। हरियाणा सरकार ने मई दो को बताया, मई 4 से सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। हरियाणा सूचना निदेशालय ने ट्वीट किया, "राज्य में चिलचिलाती गर्मी के कारण हरियाणा सरकार ने 4 मई से सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है।" आईएमडी ने उत्तर पश्चिमी भारत के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

मंगल, 03 मई 2022 - 12:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: heatwave, Haryana Government, changes, schools timing

Courtesy: Sgminfotech Online

Heat Wave In up

फोटो: Onmanorama

पूरे भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

उत्तर प्रदेश के बांदा में अप्रैल 29 अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूरे भारत में शुक्रवार को कम से कम आधा दर्जन स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शनिवार के लिए भीषण गर्मी के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी… read-more

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: heatwave, temperatures, Banda, IMD

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Weather Forecast

फोटो: Prabhat Times

आईएमडी ने भीषण लू को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मई एक के बाद राहत संभव

आईएमडी ने बताया, दिल्ली के कुछ इलाकों में अप्रैल 29 को टेम्परेचर 46 डिग्री तक पहुँच गया। आईएमडी ने दिल्ली में अप्रैल 29 और 30 के लिए भीषण लू की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामाणि ने कहा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मई दो से चार के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की सम्भावना है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस तक… read-more

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, temperatures, orange alert, heatwave, rain

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Weather Updates

फोटो: Desh Bandhu

दिल्ली में 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अप्रैल 27 को उछत्तम तापमान 42 point दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के वैज्ञानिक आर  के जैनामणि ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 29 को उत्तर भारत में धूल भरी आंधियां नहीं चलेंगी। साथ ही मई एक से दो तक तापमान में कमी आएगी। IMD के अनुसार अप्रैल 30 के बाद लू की स्थिति ख़त्म… read-more

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi weather update, heatwave, IMD

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mamta Banarjee

फोटो: Telegraph India

'भीषण गर्मी' के बीच बंगाल में जल्द शुरू होगी गर्मी की छुट्टी, सरकार ने की घोषणा

पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में जारी गर्मी के कहर के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मई दो से स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ मीटिंग के दौरान कहा कि, मई दो से स्कूल और कॉलेजों को छुट्टी दी जाए। पिछले एक हफ्ते में टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस के लगभग बना हुआ था, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। 

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: West Bengal, heatwave, Mamata Banerjee, leave in schools and colleges

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Heatwave In Delhi

फोटो: Bhel Daily News

दिल्ली को अगले दो-तीन दिनों में मिलेगी लू से राहत, तापमान में आएगा फिर से उछाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अप्रैल 24 को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में तापमान बढ़ने की आशंका है, पर राजधानी में गुरुवार तक लू से राहत मिल सकती है। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री नीचे है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री से अधिक होकर गुरुवार तक धीरे-धीरे 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच… read-more

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: heatwave, Delhi, weather update

Courtesy: Chanchal News