Army

फोटो: The Economic Times

अमित शाह ने कहा, अग्निपथ स्कीम के युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को सीएपीएफ और असम राइफल्स में प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रह मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय के बाद ये फैसला किया है। अब देश के युवा देश की सेना में अधिक योगदान दे पाएंगे। ग्रह मंत्रालय ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत 45 हजार युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा।

बुध, 15 जून 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Amit Shah, Home Minister Amit Shah, agnipath bharti yojana

Courtesy: AajTak News

india target killing

फोटो: Since Independence

कश्मीर में हुई टारगेट किलिंग, केंद्र ने पाकिस्तान पर फोड़ा ठीकरा

कश्मीर में हुई टारगेट किलिंग के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने खुफिया एजेंसियों के साथ बैठक की, जिसमें हिंसा के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया गया। केंद्र सरकार ने जून तीन को फैसला किया कि अल्पसंख्यकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। मगर उन्हें कश्मीर से बाहर नहीं लाया जाएगा। कश्मीरी पंड़ितों ने उन्हें कश्मीर से बाहर भेजने की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने ये निर्णय लिया है। 

शनि, 04 जून 2022 - 09:45 AM / by रितिका

Tags: Amit Shah, Home Minister Amit Shah, Pakistan, Target Killing

Courtesy: NDTV News

Amit Shah

फोटो: DNA India

मोदी सरकार ने खत्म किया दिल्ली और उत्तरपूर्वी भारत के बीच का अंतर : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरप में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से 2022 तक मोदी सरकार ने दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट के बीच के अंतर को खत्म कर दिया है। नॉर्थ ईस्ट को भारत भर में गजब का प्यार मिलता है। पीएम मोदी ने ना सिर्फ नॉर्थ ईस्ट की भाषाओं की चिंता की बल्कि नई शिक्षा नीति के तहत उन भाषाओं को महत्ता देनी भी शुरू की है।

शनि, 21 मई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Amit Shah, Home Minister Amit Shah, North East India, PM Modi

Courtesy: ABP Live

amit shah

फोटो : ThePrint

देश के लिए सोचते हैं पीएम मोदी : अमित शाह

पीएम नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ के पुस्तक विमोचन के मौके पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के लिए देश सबसे ऊपर है। वो वोट बैंक की राजनीति नहीं करते हैं। पीएम मोदी को उन्होंने देश का ‘निर्विवाद’ नेता बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की उनकी प्रामाणिकता व पारदर्शिता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। इस पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने किया। 

बुध, 11 मई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, Home Minister Amit Shah, Amit Shah

Courtesy: News 18 Hindi

AFSPA

फोटो: Jagran Josh

असम, मणिपुर और नागालैंड में हटाए गए AFSPA के इलाके

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 31 को ट्वीट कर जानकारी दी है कि असम, मणिपुर व नागालैंड में विवादास्पद सैन्य कानून AFSPA के इलाकों को घटा दिया है। गौरतलब है कि तीनों राज्यों में AFSPA को हटाने की मांग जोरों पर है क्योंकि हाल ही में यहां पैरा कमांडों के एक ऑपरेशन में गलत पहचान के कारण ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इस कानून के तहत सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की शक्ति मिलती है।

गुरु, 31 मार्च 2022 - 05:25 PM / by रितिका

Tags: AFSPA, AFSPA Act, Amit Shah, Home Minister Amit Shah

Courtesy: NDTV

Amit Shah investigate

फोटो: LatestLY Hindi

AAP और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के कथित संबंधों की जांच कराएगी केंद्र सरकार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के बीच कथित संबंधों की जांच कराने की मांग करते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखा था। चन्नी के पत्र के जवाब में फरवरी 17 को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वादा किया है कि वे खुद इस कथित संबंधों के आरोपों की जांच कराएंगे। दरअसल, हाल ही में कवि कुमार विश्वास ने दावा किया है की, अरविंद केजरीवाल का सपना पंजाब की सत्ता हासिल करना है।

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 10:20 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Home Minister Amit Shah, Punjab CM, Probe, AAP Government, Sikh for Justice

Courtesy: Aaj Tak

kartarpur corridor

फोटो: CNN

प्रकाश पर्व से पूर्व खुलेगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर, गृहमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की तीर्थयात्रा फिर से शुरु होने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि सरकार नवंबर 17 से करतारपुर साहिब गलियारा खोलेगी। आगामी नवंबर 19 को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व से पूर्व उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। करतारपुर जाने के इच्छुक श्रद्धालु नवंबर 17 से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। ये जानकारी बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने दी है। कोरोना महामारी के कारण… read-more

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Kartarpur corridor, Kartarpur Sahib, Amit Shah, Home Minister Amit Shah

Courtesy: News 18 Hindi