Petrol Diesel Price Hike

फोटो: India TV News

15 दिनों में 13वीं बढ़ोतरी के साथ 9.20 रुपये हुई पेट्रोल, डीजल की कीमतें

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल पांच को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे पिछले दो सप्ताह में कीमतों में कुल वृद्धि 9.20 रुपये प्रति लीटर हो गई। राज्य के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 104.61 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की कीमत 95.07 रुपये से बढ़कर 95.87 रुपये हो गई है। नयी कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गयी हैं।

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: petrol diesel price, Increase, CNG

Courtesy: ZEE News

Indian Economey

फोटो: Financial Express

वित्त वर्ष 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था 9.5% और चीन की अर्थव्यवस्था 8% बढ़ेगी: आईएमएफ

IMF ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.5% और अगले वित्तीय वर्ष के लिए 8.5% रहने का अनुमान लगाया है, जिससे भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2023 में चीन की जीडीपी वृद्धि क्रमशः 8% और 5.9% रहने का अनुमान लगाया है। आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2022 में विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि 5.9% और वित्त वर्ष 2023 में 4.9% रहने का भी अनुमान लगाया है।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Economy, IMF, Increase

Courtesy: Jagran News

Vaccination line

फोटो: The Financial Express

केरल में बढ़ रहे है कोरोना के मामले, 12 फीसदी तक बढ़ी संक्रमण दर

केरल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगस्त 25 को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के 31,455 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 215 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण की दर में भी इजाफा हुआ है। केरल में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 12% से ऊपर पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार देश के कुल मामलों में से 70 फीसदी मामले अकेले केरल से हैं।

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 07:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Coronavirus, Kerala, Increase, Corona cases

Courtesy: Hindustan

Tiger

फोटो: DAINIK TRIBUNE

असम में बाघों की संख्या में हो रही है बढ़ोतरी

असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के 30 से बढ़कर 2021 में 46 तक पहुँच गई है। उद्यान के निदेशक अमल चंद्र सरमा  ने जून 19 को बताया कि 2010 में 10 बाघ थे जो बढ़कर 30 हो गए। इस पूरे साल में 16 बाघ बढ़े हैं। सालभर में 16 बाघ बढ़े हैं जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि संरक्षण प्रयास उद्यान को बेहतर कर रहा है।

सोम, 21 जून 2021 - 10:04 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Tiger, Assam, Increase, Sanctuary

Courtesy: dainik tribune

China Population

फोटो: First post

घटती जनसंख्या को देखते हुए चीन ने तीन बच्चों की नीति को दी मंजूरी

चीन ने घटती जनसंख्या को देखते हुए तीन बच्चों की नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति के अनुसार प्रत्येक माता-पिता को तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति होगी। 1950 के दशक के बाद से चीन की जनसंख्या सबसे धीमी दर से बढ़ी है। चीन विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट मुताबिक चीन में जहां आबादी में कमी आएगी, वहीं भारत  2027 तक दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।

सोम, 31 मई 2021 - 04:40 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: China, population, India, Increase

Courtesy: Live Hindustan

Pfizer

फोटो: Aajtak

कोरोना से लड़ाई मे फाइजर कंपनी करेगी भारत की मदद

भारत में हर दिन कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। इस बीच अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर के सीईओ अलबर्ट बौरला ने भारत को मदद देने की जानकारी दी हैं। इस मदद के अंतर्गत कम्पनी द्वारा 7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दवाई भारत को सप्लाई की जायेगी। ग़ौरतलब हैं कि देश में अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,99,25,604, जबकि मृतकों की संख्या 2,18,959 हो गयी है।

सोम, 03 मई 2021 - 07:09 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: India, Coronavirus Pandemic, Increase, American pharma company, Pfizer, Help

Courtesy: Live Hindustan

Honey Bee

फोटो: Yashbharat

'मीठी क्रांति’ से होगी भूमिहीन किसानों की आमदनी

भूमिहीन किसानों के लिए मधुमक्खी पालन आय का नया स्रोत हो सकता है। इसके लिए सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए इन उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। मधुमक्खी पालन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मछली पालन ,पशु पालन और मधुमक्खी पालन से भूमिहीन किसानों और खेतिहर मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शहद की काफी मांग है। सालाना 55 हजार टन शहद का निर्यात किया जाता है और निर्यात पिछले कुछ वर्षो में दोगुना… read-more

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 07:41 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: meethi kranti, Honey, Exports, Increase, Mission Begin Again

Courtesy: Jagran News

Corona virus

फोटो: Zeenews

दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज

कोरोना वायरस से देश में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हालात चिंताजनक हैं, यहां आबादी ज़्यादा होने के कारण केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में बीते दिन कुल 7437 नए केस सामने आये हैं। दिल्ली के एम्स ने कोरोना के बढ़ने के कारण ओपीडी सर्विस बंद कर दी हैं। मुंबई में भी कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में करीब नौ हज़ार केस सामने आये हैं। मुंबई में एक्टिव केस की संख्या भी 83 हज़ार को पार कर गई है।… read-more

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 03:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Delhi Corona, Mumbai, Corona Crisis, Cases, Increase, highest records, Patients

Courtesy: Aajtak News

DPIIT Report

फोटो: StartupIndia

भारत का एफडीआई प्रवाह अप्रैल-जनवरी के दौरान 28 प्रतिशत बढ़ा

औद्योगिक संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 10 महीने में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में भारत के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रवाह 28 प्रतिशत बढ़कर 54.18 अरब $ हो गया है। जनवरी महीने में निवेशक देशों की सूची में जापान अपनी कुल हिस्सेदारी के साथ इक्विटी एफडीआई में 29.09 प्रतिशत से पहले स्थान पर था उसके बाद 25.46 प्रतिशत के साथ सिंगापुर दूसरे और 13.06 प्रतिशत के साथ… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 09:26 PM / by Shruti

Tags: DPIIT, bussiness, FDI, Increase, Report