Jagdish Mukhi

फोटो: Wikipedia

प्रोफेसर जगदीश मुखी ने ली राज्यपाल की शपथ: नागालैंड

प्रोफेसर जगदीश मुखी ने सितंबर 18 को नागालैंड के 20वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला। उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस. सर्टो ने दिलाई। मुखी ने कहा वे संवैधानिक मूल्यों, अपने कर्तव्यों व नागालैंड की जनता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। साथ ही यह भी कहा कि नागालैंड अपनी संस्कृति व नागा जनजाति की वजह से अपनी अलग पहचान बनाता है। इस अवसर पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 07:30 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Nagaland, Governor, Assam, Jagdish Mukhi

Courtesy: UNI