K c tyagi

फ़ोटो: Getty images

जदयू नेता के सी त्यागी ने लव जिहाद को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में जदयू के छह विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं और इसके चलते जदयू भाजपा पर लगातार हमला बोल रही है। जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने लव जिहाद की बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। त्यागी ने कहा है कि लव जिहाद को लेकर देश में घृणा का माहौल पैदा हो रहा है। वहीं, बिहार में मंत्री बनने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि संख्या बल के हिसाब से मंत्री बनने की बात अगर आई तो विचार करेंगे।

सोम, 28 दिसम्बर 2020 - 08:59 AM / by आकाश तिवारी

Tags: K c tyagi, Love Jihad, Bihar, BJP, JDU

Courtesy: Aajtak

Nitish kumar

फ़ोटो: Getty images

जदयू भी आजमाएगी बंगाल में अपनी किस्मत, 75 से ज़्यादा सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

बिहार में एनडीए गठबंधन के बैनर तले जदयू को सरकार बनाने में सफलता मिल गई और अब जदयू ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी अपना सिक्का आज़माने का तय किया है। पार्टी 75 से ज़्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। पार्टी के बंगाल प्रभारी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा- "पार्टी 3 साल से बंगाल में काम कर रही है और चुनाव के साथ ही पार्टी ने ऐसे 75 सीटों का चयन कर लिया है जहां पर पार्टी उम्मीदवार उतारेगी तो उसे सफलता हासिल हो सकती है।"

शुक्र, 18 दिसम्बर 2020 - 09:25 AM / by आकाश तिवारी

Tags: West Bengal, JDU, Nitish Kumar

Courtesy: Aajtak news

upendra kushwaha

फोटो: DNA

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जेडीयू में होगा विलय,राजनीतिक भविष्य की है चिंता

एनडीए से अलग हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में कर सकते है। दरअसल हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी ,जिसके बाद यह विलय की कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि राजनीतिक भविष्य की चिंता करते हुए विलय का यह फैसला कुशवाहा ने लिया है। कुशवाहा ने बिहार चुनाव ओवैसी से गठबंधन करके लड़ा था।

रवि, 06 दिसम्बर 2020 - 12:25 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, JDU, RLSP

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने जदयू विधायक अशोक चौधरी के बयान पर कसा तंज़

बिहार में एनडीए सरकार के प्रमुख विरोधी तेजस्वी यादव ने अब जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी पर निशाना साधा है व सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा-"साहित्यिक चोरी के दोषी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश जी के मुकुट मणि व जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री श्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है, सीबीआई जांच कर रही है, कोर्ट में केस है। इनकी निष्कपटता देखिए, कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार नॉट… read-more

रवि, 22 नवंबर 2020 - 04:19 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, JDU, Nitish Kumar

Courtesy: Aajtak news

Mrityunjay tiwari

फ़ोटो: Aajtak

नीतीश को नहीं मिला जनादेश: आरजेडी प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी

एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी राष्ट्रीय जनता दल इस जनादेश को स्वीकारने को तैयार नहीं है और राजद नेता लगातार नीतीश पर हमला बोल रहे है। अब राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश सरकार को जनादेश नहीं मिला है और ये एक चक्का ट्रक का, एक स्कूटर का है तो ये सरकार चलेगी कैसे। बता दें कि राजद ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण का बहिष्कार भी किया था।

 

मंगल, 17 नवंबर 2020 - 01:26 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RJD, JDU, BJP

Courtesy: Aajtak news

Ashok chaudhary

फ़ोटो: One india

चुनाव में जातिगत वोटिंग हो सकती है लोकतंत्र के लिए खतरनाक- अशोक चौधरी

आंकड़ों की बात करें तो जदयू के वोट प्रतिशत व सीट प्रतिशत, दोनों में गिरावट आई है। इस बात पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह जाति देखकर वोट देने के चलते हुआ है और लोकतंत्र के लिए हानिकारक भी है। चौधरी ने कहा-"लोग एक पॉलिट‍िकल नरेटिव सेट करने की कोश‍िश कर रहे हैं, नीतीश कुमार ने अपने प‍िछले कार्यकाल में काम क‍िया लेक‍िन लोग काम पर वोट न करके जात‍ि पर वोट कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।"

 … read-more

मंगल, 17 नवंबर 2020 - 12:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ashok chaudhary, JDU, Democracy

Courtesy: Aajtak news

Nitish kumar

फ़ोटो: Getty images

जदयू व भाजपा के मंत्रियों के अलावा नीतीश के साथ राज्य सरकार के 16 मंत्री भी लेंगे शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद जदयू प्रमुख नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। नवम्बर 16 की शाम 4 बजे पटना में शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश के साथ राज्य सरकार के 16 अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे जिसमें 7 मंत्री भाजपा के पाले के है वहीं, 7 मंत्री जदयू के पाले से है। बताया जा रहा है कि एनडीए में दो अन्य सहयोगी दल वीआईपी व हम के खेमें में भी 1- 1 मंत्री सीट आई है।

सोम, 16 नवंबर 2020 - 02:19 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, BJP, JDU

Courtesy: Aajtak

Ajay alok

फ़ोटो: The financial express

जदयू को बीजेपी से कम सीटे मिली हो चाहे ज़्यादा, सीएम तो नीतीश ही होंगे- अजय आलोक

जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने मतदान के रुझानों में जदयू को भाजपा से पिछड़ता देख बड़ा बयान दिया है। आलोक ने कहा कि भले ही एनडीए गठबंधन में जदयू को भाजपा से कम सीट मिले लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री तो नीतीश ही होंगे। अजय आलोक के इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई है। एनडीए गठबंधन के तत्वावधान में भाजपा,जदयू व कुछ अन्य दल बिहार में साथ चुनाव लड़ रहे है और अभी तक के चुनावी रुझानों में भाजपा को जदयू से ज़्यादा सीटें मिल रही है।

मंगल, 10 नवंबर 2020 - 01:38 PM / by आकाश तिवारी

Tags: JDU, Nitish Kumar, Bihar Assembly Elections

Courtesy: Aajtak news

Bihar elections

फ़ोटो: Jagran.com

सभी एग्जिट पोल में तेजस्वी बन रहे हैं मुख्यमंत्री, जदयू व अन्य गठबंधन पीछे

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एग्जिट पोल आने शुरू हो गए है। लगभग सभी एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे दिख रहे है। इंडिया टुडे के एक्ससिस माय इंडिया एग्जिट पोल की माने तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से काफी दूर है व एनडीए गठबंधन में भी भाजपा जदयू से आगे है। एग्जिट पोल में राजद कांग्रेस वाले महागठबंधन को 140 से 160 सीट और जदयू भाजपा के एनडीए गठबंधन को 70 से 90 सीट मिलने का अनुमान है।

रवि, 08 नवंबर 2020 - 11:08 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RJD, JDU, Bihar Assembly Elections

Courtesy: Aajtak news

Nitish kumar

फ़ोटो: Getty images

15 साल पहले शाम को घर से निकलना मुश्किल होता था- नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव में बरारी से जदयू प्रत्याशी विजय कुमार निषाद के लिए प्रचार करने कटियार पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री काल पर जमकर निशाना साधा। नीतीश ने कहा-"15 साल पहले शाम होते ही घर से निकलना मुश्किल होता था,यहां के व्यवसाई व डॉक्टर बिहार छोड़कर भाग गए थे। जो हिम्मतवाले नहीं भागे थे,उन्हें हमारी सरकार बनते ही पटना बुलाकर सम्मानित किया गया था।

शुक्र, 06 नवंबर 2020 - 11:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, JDU, Bihar Assembly Elections

Courtesy: Aajtak news