Karni sena

फ़ोटो: Getty images

तांडव वेबसीरीज को लेकर करणी सेना ने दी चेतावनी

अमेज़न प्राइम पर रिलीज वेबसीरीज तांडव के विरोध में अब राजपूत संगठन करणी सेना भी उतर आई है। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि जब तक वेबसीरीज के निर्माता निर्देशक की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने राजस्थान के सभी जिलों में वेबसीरीज के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया है। बता दें कि वेबसीरीज को लेकर उतरप्रदेश की योगी सरकार व मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पहले ही केस दर्ज चुकी है।… read-more

शुक्र, 22 जनवरी 2021 - 12:23 PM / by आकाश तिवारी

Tags: KARNI SENA BHARAT, Amazon Prime, Tandav Web Series

Courtesy: Aajtak news

HATHRAS  GANGRAPE

फोटो: two amateurs

हाथरस मामला: आरोपियों की पैरवी करने वाले करणी सेना भारत के पांच लोग हुए अरेस्ट

हाथरस काण्ड- 'करणी सेना भारत' संगठन ने चारों आरोपी युवकों के समर्थन में गांव में आंदोलन करने की घोषणा की थी। इस संगठन द्वारा सीबीआई के DC में दिसंबर 18 को आरोपियों के अगेंस्ट चार्जशीट दायर किये जाने का भी विरोध किया गया था, पर गांव में जाने से पहले ही पुलिस ने इस संगठन के पांच लोगों को शांति भंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि “करणी सेना के लोग माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है.”

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 05:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: hathras gangrape, KARNI SENA BHARAT, pulice

Courtesy: Aajtak news