kgf 2

फोटो: Pinkvilla

केजीएफ 3 को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान, कहा अभी हम व्यस्त हैं

फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। अब फैंस को फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार है, जिसे लेकर मेकर्स ने खास अपडेट दिया है। फिल्म के निर्माता कार्तिक गौड़ा ने बताया कि फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग अभी शुरू नहीं होगी, क्योंकि वो अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वो इस फिल्म की शुरुआत करेंगी उसके बारे में जरुर बताएंगी।

रवि, 15 मई 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: KGF 2, KGF2, KGF, KGF Chapter 2

Courtesy: NDTV News

kgf star yash

फोटो: Koimoi

KGF स्टार यश ने ठुकराया मसाला पान ब्रांड की प्रमोशन का ऑफर

बॉलीवुड स्टार्स द्वारा पान मसाला ब्रॉन्ड का प्रमोशन करने पर पैदा हुए विवाद के बाद अब केजीएफ स्टार यश ने पान मसाला ब्रांन्ड का प्रमोशन करने से इंकार कर दिया है। कन्नड एक्टर को हाल ही में एक पान मसाला ब्रॉन्ड ने प्रमोशन के लिए अप्रोच किया था मगर उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसकी पुष्टि यश की एंडोर्समेंट डील्स मैनेज करने वाली कंपनी के हेड अर्जुन बनर्जी ने की है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Yash, KGF 2, KGF Chapter 2

Courtesy: AajTak News

KGF Chapter 2

फोटो: Navbharat

खुद यश ने लिखे है फिल्म "केजीएफ चैप्टर 2" के अधिकतर डायलॉग, डायरेक्टर ने दी जानकारी

फिल्म "केजीएफ चैप्टर 2" को लेकर डायरेक्टर प्रशांत नील ने बताया कि फिल्म में यश ने अपने डायलॉग खुद लिखे है। ये जानकारी डायरेक्टर प्रशांत ने ट्रेलर रिलीज के मौके पर दी है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का दूसरा भाग सिनेमाघरों में अप्रैल 14 को दस्तक देने जा रहा है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: Yash, KGF 2, KGF Chapter 2, Movies

Courtesy: ABP Live

kgf chapter 2

फोटो: Film Information

KGF 2 के ट्रेलर को मिले सबसे अधिक व्यूज, बना दिया रिकॉर्ड

फिल्म केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में राज करने लगा है। ट्रेलर रिलीज होने के 24 घंटे में ही इसे 109 मिलियन व्यूज मिल चुके है, जो एक रिकॉर्ड है। फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन का लुक दर्शकों को पसंद आया है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को 51 मिलियन, तेलुगु वर्जन को 20 मिलियन, कन्नड़ वर्जन ने 18 मिलियन, तमिल वर्जन ने 12 मिलियन और मलयालम वर्जन ने 8 मिलियन व्यूज मिले है।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: KGF 2, KGF Chapter 2, trailer, trailer launch

Courtesy: AajTak News

kgf chapter 2

फोटो: DNA India

केजीएफ चैप्टर 2 का एक्शन से भरपूर ट्रेलर हुआ लॉन्च, दर्शकों का इंतजार खत्म

केजीएफ चैप्टर 2 का ट्रेलर मार्च 27 को जारी हो गया है। ट्रेलर में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन औऱ प्रकाश राज दिख रहे है। ट्रेलर से साफ है कि इस बार जंग और अधिक खूंखार हो गई है। ट्रेलर में केजीएफ के स्टार रॉकी अंग्रेजी भी बोल रहे है। ये फिल्म पूरी तरह से एक्शन युक्त होने वाली है। ये फिल्म अप्रैल 14 को रिलीज होने वाली है। फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम में रिलीज होगी।

सोम, 28 मार्च 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: trailer launch, Bollywood, KGF 2, KGF Chapter 2

Courtesy: NDTV News

KGF

फोटो: DNA India

केजीएफ 2 का नया गाना "तूफान" हुआ रिलीज

केजीएफ चैप्टर 2 मूवी का नया गाना "तूफान" मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने की रिलीज के साथ ही साफ हो गया है कि रॉकी द लोन रेंजर का जलवा पूरी पिक्चर में देखने को मिलेगा। इस फिल्म में वो अपने नए और पुराने दुश्मनों को धूल चटाते दिखेंगे। तूफान गाने में जूनून भरने वाले बीट्स और शानदार ऋदम वाला ट्रैक है। ये फिल्म की कहानी से पूरी तरह मेल खाता हुआ गाना है। 

सोम, 21 मार्च 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: KGF 2, KGF Chapter 2, Song Release, movie release

Courtesy: AajTak News

KGF Chapter 2

फोटो: Premeya News 7

मार्च 27 को रिलीज किया जायेगा फिल्म KGF- 2 का ट्रेलर 

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर यश और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का ट्रेलर मार्च 27 की शाम 6 बजकर 40 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट इसकी जानकारी साझा की है। केजीएफ दुनिया भर के सिनेमाघरों में अप्रैल 14, 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम… read-more

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 10:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: KGF Chapter 2, trailer, Release Date, movie release, Yash, Sanjay Dutt

Courtesy: India TV

KGF chapter2

फोटो: silverscreen twitter

साउथ सुपरस्टार यश अभिनीत 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज़ डेट हुई कैंसिल

देश में लगातार बढ़ते covid-19 के मामले को देखते हुए साल 2021 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF 2) की रिलीज डेट कैंसिल हो गयी है। साउथ सुपरस्टार यश की इस फिल्म सीरीज के मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार 'केजीएफ चैप्टर 2' को रिलीज करने की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं, लेकिन देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 01:24 PM / by Shruti

Tags: South Actor Yash, KGF Chapter 2, Release Date, Covid-19