kgf star yash

फोटो: Koimoi

KGF स्टार यश ने ठुकराया मसाला पान ब्रांड की प्रमोशन का ऑफर

बॉलीवुड स्टार्स द्वारा पान मसाला ब्रॉन्ड का प्रमोशन करने पर पैदा हुए विवाद के बाद अब केजीएफ स्टार यश ने पान मसाला ब्रांन्ड का प्रमोशन करने से इंकार कर दिया है। कन्नड एक्टर को हाल ही में एक पान मसाला ब्रॉन्ड ने प्रमोशन के लिए अप्रोच किया था मगर उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसकी पुष्टि यश की एंडोर्समेंट डील्स मैनेज करने वाली कंपनी के हेड अर्जुन बनर्जी ने की है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Yash, KGF 2, KGF Chapter 2

Courtesy: AajTak News

Yash

फ़ोटो: The Hans India

KGF चैप्टर 2 बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 ने 300 करोड़ रुपये से अधिक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर संजू, पी.के और टाइगर जिंदा है को पीछे छोड़ दिया है। 14 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म अब तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है।  हिंदी सिनेमा के ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि केजीएफ अब, तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गयी है। इस फ़िल्म की बॉक्स-ऑफिस-कलेक्शन 500 करोड़ रुपये हो सकती है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 01:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: KGF, box office, Yash, Bollywood

Courtesy: Amar ujala

KGF 2

फ़ोटो: Tollywoodnet

200 करोड़ क्लब में सबसे तेज़ी से शामिल होने वाली फिल्म बनी KGF 2

अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ 2' भारतीय फिल्म के इतिहास में सबसे तेज़ी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। अप्रैल 14 के ओपनिंग वाले दिन फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई की थी। अब फिल्म ने महज़ 4 दिनों में 193 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, फिल्म ने पूरे विश्व में चार दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: KGF2, Box office collection, Yash

Courtesy: Indiatv

KGF 2

फ़ोटो: the hans india

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई KGF 2, महज़ दो दिन में पार किया आंकड़ा

अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ 2' बॉक्सऑफिस पर सुनामी की तरह आई है। फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। अप्रैल 14 के दिन रिलीज हुई फिल्म ने 54 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग की और दूसरे दिन 46.79 करोड़ की कमाई के साथ ही 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की माने तो इस वीकेंड के खत्म होने तक फिल्म 185 करोड़ तक की कमाई कर लेगी।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Yash, KGF 2, Box office collection, 100 Crore

Courtesy: Aajtak

KGF Chapter 2

फोटो: Navbharat

खुद यश ने लिखे है फिल्म "केजीएफ चैप्टर 2" के अधिकतर डायलॉग, डायरेक्टर ने दी जानकारी

फिल्म "केजीएफ चैप्टर 2" को लेकर डायरेक्टर प्रशांत नील ने बताया कि फिल्म में यश ने अपने डायलॉग खुद लिखे है। ये जानकारी डायरेक्टर प्रशांत ने ट्रेलर रिलीज के मौके पर दी है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का दूसरा भाग सिनेमाघरों में अप्रैल 14 को दस्तक देने जा रहा है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: Yash, KGF 2, KGF Chapter 2, Movies

Courtesy: ABP Live

KGF Chapter 2

फोटो: Premeya News 7

मार्च 27 को रिलीज किया जायेगा फिल्म KGF- 2 का ट्रेलर 

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर यश और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का ट्रेलर मार्च 27 की शाम 6 बजकर 40 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट इसकी जानकारी साझा की है। केजीएफ दुनिया भर के सिनेमाघरों में अप्रैल 14, 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम… read-more

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 10:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: KGF Chapter 2, trailer, Release Date, movie release, Yash, Sanjay Dutt

Courtesy: India TV

New release date of kgf 2

फ़ोटो: Zee News

KGF 2 के लिए फ़ैन्स को अभी और करना होगा इंतज़ार

साउथ इंडियन फ़िल्म 'KGF' 2 की रिलीज़ डेट को और आगे बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म के मेकर्स अब इसको किसी खास मौके पर रिलीज़ करना चाहते हैं जिससे कि फ़िल्म की कमाई को कोई नुकसान न हो। इससे पहले फ़िल्म रिलीज़ को लेकर दो तारीख़े सामने आई चुकी हैं। इससे पहले फिल्म जुलाई और फिर सितम्बर की 9 तारीख को रिलीज होने वाली थी।

शुक्र, 25 जून 2021 - 05:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: KGF2, Yash, Release Date, Movies

Courtesy: Zee News