Lok Sabha

फोटो: The New India Express

अगस्त 9 तक स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

संसद के मानसून सत्र के 13 वें दिन विपक्ष ने पेगासस मुद्दे पर चर्चा को लेकर खूब हंगामा किया, लेकिन सरकार इस पर राजी नहीं हुई। सरकार और विपक्ष के बीच किसी आम मुद्दे पर सहमति ना बनने की स्थिति में लोकसभा की कार्यवाही अगस्त नौ तक के लिए स्थगित कर दी गई। ऐसे में विपक्ष ने किसानों के समर्थन में राहुल गांधी के साथ जंतर मंतर जाने की बात भी कही है।  

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: parliament, Kisan Andolan, pegasus spyware, pegasus snooping, lok sabha

Courtesy: Amar Ujala News

Rahul Gandhi

फोटो: The Print

कर्जमाफी को लेकर राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किसानों से जुड़े मुद्दे पर ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "जब आप दोस्तों का कर्ज माफ करते हैं तो देश के किसानों का क्यों नहीं? किसानों को कर्ज मुक्त करना मोदी सरकार की प्राथमिकता नहीं है। यह सरासर… read-more

बुध, 28 जुलाई 2021 - 11:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rahul Gandhi, Kisan Andolan, Modi Government

Courtesy: Newstrack

Rahul gandhi on tractor

फोटो: Aajtak

ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कृषि कानूनों के विरोध में जुलाई 26 को ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंचे। राहुल गांधी को ट्रैक्टर लेकर अंदर नहीं जाने दिया गया, क्योंकि सिर्फ संसद का पास लगी गाड़ियों को ही अंदर जाने की अनुमति है। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आतंकी समझती है। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की अपील की। 

सोम, 26 जुलाई 2021 - 03:35 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Kisan Andolan, Rahul Gandhi, Tractor-Rally, parliament

Courtesy: Hindustan live

Rakesh Tikait

फोटो: Hindustan Times

किसानों के हित में अपनी आवाज न उठाने वाले सांसद की निंदा की जाएगी: राकेश टिकैत

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आज जंतर-मंतर पहुंचे हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह से ही जंतर-मंतर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अब अपनी संसद बैठाएंगे। सदन में अगर सांसद किसानों के हित में अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके क्षेत्र में ही उनकी निंदा की जाएगी, फिर चाहे वो किसी भी पार्टी से हों।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 04:25 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, BKU, parliament, Member of parliament, jantar mantar, farmer protest

Courtesy: ANI News

Rahul Gandhi

फोटो: Economic Times

संसद परिसर में कृषि कानूनों के विरोध में शामिल हुए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सांसद!

संसद के मानसून सत्र में विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को संसद सत्र शुरू होने से पहले गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का विरोध किया, जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाग लिया। बता दें कि किसान आंदोलनकारी आज जंतर मंतर पर कृषि कानून के खिलाफ धरना शुरू कर रहे हैं। 

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 02:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rahul Gandhi, Kisan Andolan, Protests

Courtesy: Aajtak News

Kisan andolan on jantar mantar

फ़ोटो: Aaj Tak

जंतर मंतर पर जुलाई 22 से अगस्त 9 तक जारी रहेगा किसान आंदोलन: दिल्ली

दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन आज से दिल्ली के जंतर मंतर पर अगस्त 9 तक जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत इसकी अनुमति दी है। इस प्रदर्शन में सिर्फ 200 किसानों को ही शामिल होने की मंजूरी दी गई है। राकेश टिकैत का कहना है कि, हमारे 200 लोग अलग-अलग प्रदर्शन स्थल से इकठ्ठा होकर कल 4-5 बसों में सिंघु बॉर्डर से जंतर-मंतर जाएंगे। हम वहां संसद सत्र खत्म होने तक प्रदर्शन करेंगे।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 09:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: Kisan Andolan, jantar mantar, Covid protocol, rakesh tikait

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi CM vs Delhi LG

फोटो: Zee News

दिल्ली सरकार के वकील ही लड़ेंगे किसान आंदोलन का केस: सीएम केजरीवाल

हर बार की तरह दिल्ली सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल अपने फैसलों को लेकर आमने-सामने हैं। दरअसल यह मामला तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर दर्ज केसों की सुनवाई को लेकर है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार की तरफ से गठित पैनल को खारिज कर दिया था। अब अरविन्द केजरीवाल ने उपराज्यपाल के फैसले को खारिज करते हुए कहा है कि किसान आंदोलन का केस दिल्ली सरकार के वकील ही लड़ेंगे।

शनि, 17 जुलाई 2021 - 05:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Delhi Government, Delhi Lieutenant Governor, AAP, Delhi Police, Kisan Andolan

Courtesy: Amarujala News

Rakesh Tikait

फोटो: Patrika News

भारतीय किसान यूनियन ने किया बड़ा ऐलान

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि भारतीय किसान यूनियन केंद्र और योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन में तेजी लाने को किसानों का हल्ला बोल अभियान करेगा। गन्ना किसानों के बकाया और महंगी बिजली के खिलाफ अगस्त 1 से पूरे यूपी और उत्तराखंड में आंदोलन होगा। सरकारों के रवैए को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को भी तेजी देने के लिये उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गांव-गांव में अभियान चलाया जायेगा। 

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 08:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: BKU, rakesh tikait, Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath, Uttarakhand, Kisan Andolan, farmer protest, Ghazipur Border

Courtesy: Amarujala News

Rakesh Tikait

फ़ोटो: India Today

सरकार से बात होगी तो बस कानून खत्म करने को लेकर होगी: राकेश टिकैत

दिल्ली के बॉर्डर पर बीते 4 महीने से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन प्रमुख राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। सरकार से बात करने को लेकर टिकैत ने कहा है कि किसान चर्चा को तैयार है लेकिन बात तभी होगी जब सरकार हमसे कानून रद्द करने की बात करेगी। वहीं, टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए यह भी कहा है कि वे कानूनों के खिलाफ चल रही लड़ाई जीते बिना घर नहीं जाएंगे।

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 12:46 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, Modi Government

Courtesy: Live hindustan

Kisan andolan

फ़ोटो: Bhaskar

किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारी किसान नहीं करवाएंगे अपनी कोरोना जांच

केंद्र की मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 4 महीनों से किसान आंदोलन पर बैठे प्रदर्शनकारी किसानों ने कोरोना जांच करवाने से मना कर दिया है। महामारी के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने का आश्वासन देते हए किसानों ने कहा कि सरकार उन्हें महामारी के नाम पर डराना चाहती है और इसलिए वे जांच नहीं करवाएंगे। हालांकि टीकाकरण प्रोग्राम के तहत किसानों ने कोरोना टीका लगवाने की बात पर हामी भर दी है।

शुक्र, 23 अप्रैल 2021 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, Corona Vaccine, corona testing

Courtesy: Amar ujala