Kolkata highcourt 5 lakh rupeea fined to mamta banarjee

फ़ोटो: NDTV

कोलकाता हाइकोर्ट ने ममता बनर्जी पर लगाया पांच लाख का जुर्माना

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोलकाता हाइकोर्ट ने न्यायपालिका की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ममता पर ये जुर्माना इसलिए लगा क्योंकि ममता बनर्जी ने जस्टिस चंदा की भाजपा नेताओं के साथ फोटो के आधार पर उन्हें चुनाव से जुड़ी याचिका की सुनवाई वाली बेंच से हटाने की मांग की थी। इसके बाद जस्टिस चंदा ने खुद ही स्वयं को इस केस से अलग कर लिया था।  

बुध, 07 जुलाई 2021 - 06:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: kolkata high court, mamta banerjee, Justice, Plea

Courtesy: Dainik Bhaskar

Mamta Banerjee

फोटो: Times Of India

जून 24 तक स्थगित हुई नंदीग्राम में सुवेंदु की जीत के खिलाफ ममता की याचिका

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की ओर से बीजेपी नेता सौमेंद्र नाथ मुखर्जी के खिलाफ दायर याचिका को कलकत्ता हाईकोर्ट ने ने जून 24 तक के लिए टाल दिया है। याचिका में, बनर्जी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों में सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम की जीत को चुनौती दी थी। हालांकि, मामला अदालत में पेश किए जाने के बाद अधिकारी ने सुनवाई को अगले सप्ताह तक के लिए टालने का अनुरोध किया है।

शुक्र, 18 जून 2021 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mamta banerjee, Suvendu Adhikari, calcutta high court

J.p Nadda

फोटो: THE ECONOMIC TIMES

बैठक में गैरमौजूदगी से ममता बैनर्जी ने की लोकतंत्र की हत्या: जेपी नड्डा

यास तूफान में हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हुई बैठक में ममता बनर्जी के मौजूद नहीं होने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने इसको 'लोकतंत्र की हत्या' कहा है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी का 30 मिनट तक इंतजार किया। बैठक में शामिल हुए कई दिग्गज नेताओं ने ममता बनर्जी के बैठक में ना आने को संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार और संघीय व्यवस्था की भावना को आहत करना बताया है। 

शनि, 29 मई 2021 - 11:12 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: BJP, JP Nadda, mamta banerjee, PM Modi

Courtesy: Jansatta

Cyclone Yaas

फोटोः India Times

मई के अंत में चक्रवात यास दे सकता है दस्तक, आईएमडी ने दी बंगाल और ओडिशा को चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल को चक्रवात 'यास' के आने की चेतावनी दी है। यह तूफ़ान के मई के अंत में आ सकता है। हालांकि अभी भूस्खलन की तारीख, समय, स्थान और तीव्रता की घोषणा नहीं की गयी है। अधिकारियों को सतर्क रहने और राहत प्रक्रियाओं के लिए अभियान शुरू करने का निर्देश देते हुए, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अधिकारियों से तटरक्षक, बीएसएफ, एनडीआरएफ इकाइयों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात करने को कहा है।

गुरु, 20 मई 2021 - 05:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Cyclone Yaas, West Bengal, mamta banerjee

Courtesy: News 18

Mamta Banerjee

फोटो: New Indian Express

ममता बनर्जी ने खत लिखकर प्रधानमंत्री मोदी से की वैक्सीन की मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को खत लिखकर राज्य में वैक्सीन के आयात की मांग की है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की कमी को देखते हुए, ग्लोबल वैक्सीन उत्पादकों से वैक्सीन का आयात होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने खत में लिखा कि “देश में इस वक्त वैक्सीन की कमी है और बंगाल की 10 करोड़ और देश की 140 करोड़ जनता के लिए वैक्सीन कम है।" इसलिए विदेशों से वैक्सीन का आयात तुरंत किया जाना आवश्यक है।

गुरु, 13 मई 2021 - 09:45 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: mamta banerjee, PM Modi, vaccine, Coronavirus Vaccines

Courtesy: Daily News

Mamata Banerjee

फोटो: DNA India

बंगाल: आज ली ममता बनर्जी के 43 विधायकों ने अपने पदों के लिए शपथ

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाल चुकी हैं। मई 10 को ममता सरकार के 43 विधायकों ने शपथ ग्रहण की, जिनमें 24 कैबिनेट रैंक के मंत्री भी शामिल हैं। ममता कैबिनट के 3 मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के द्वारा अपने पद के लिए शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल में क्रिकेटर मनोज तिवारी को राज्य मंत्री का पद दिया गया है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी ने भी हिस्सा लिया।

सोम, 10 मई 2021 - 12:22 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mamta banerjee, cabinat ministers, cricketer manoj tiwai

Courtesy: Aajtak News

mamata-banerjee

फोटो: Lokmat News

बंगाल हिंसा: ममता बनर्जी ने किया मृतकों के परिजनों को 2 लाख रूपए के मुआवज़े का ऐलान

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही यह रकम बिना किसी भेदभाव के दी जाएगी। उन्होंने बीजेपी के ऊपर भी निशाना साधते हुए हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। ग़ौरतलब हैं कि मई 2 को चुनाव परिणाम आने के बाद से ही जारी हिंसा में कई लोग मारे गए हैं।

गुरु, 06 मई 2021 - 08:25 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: West bangal, Assembly Elections 2021, violence, Dead, people, mamta banerjee, Announcement, Compensation

Courtesy: Live Hindustan

Mamta Banerjee third time take oath as Chief minister

फोटो: Times Of India

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बंगाल विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद ममता बनर्जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की ओर से किसी अन्य मंत्री ने अभी शपथ नहीं ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे। ममता दीदी ने शपथ लेने के बाद राज्य में कोरोना से लड़ाई को पहली प्राथमिकता बताते हुए हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का ज़िक्र किया है। 

बुध, 05 मई 2021 - 05:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: politics, West Bengal, mamta banerjee, Oath

Courtesy: Aajtak News

400 BJP party workers left Bengal due to violence

फोटो: Falana Dikana

बंगाल हिंसा में 400 भाजपा कार्यकर्ता छोड़ गए असम: मंत्री हिमंत बिस्व सरमा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक हिंसा होने से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल छोड़ दिया है, जिसकी जानकारी असम सरकार के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ट्वीटर पर साझा की है। इस हिंसा के उपरांत 300-400 बीजेपी बंगाल कार्यकर्ताओं ने अपने परिवार समेत असम में धुबरी पार किया है। मंत्री हिमंत ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लोकतंत्र के… read-more

बुध, 05 मई 2021 - 04:35 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: West Bengal, violence, Workers, left, mamta banerjee

Courtesy: Falana Dikhana

mamta banarjee

फोटो: The Financial Express

पश्चिम बंगाल: तीसरी बार ममता बनर्जी लेंगी CM पद की शपथ

पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से जीतने के बाद मई 05 की सुबह 10:45 पर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके कैबिनेट के बाकी साथी मई 06 या 07 मई को शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में BCCI प्रेसिडेंट सौरभ गांगुली और बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष को भी आमंत्रित किया गया है। यह समारोह राजभवन के टाउन हॉल में संपन्न होगा। इसके साथ ही ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगी। 

बुध, 05 मई 2021 - 09:45 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: West Bengal, mamta banerjee, TMC, Chief Minister

Courtesy: Dainik Bhaskar