Raining in Himachal pradesh

फ़ोटो: Times of India

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश से आयी बाढ़ में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है, और प्रदेश की करीब 90 फीसदी सड़कें बंद हैं।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को अगले तीन दिनों तक हाई अलर्ट पर रहने की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने जुलाई 30 तक भारी बारिश की चेतावनी देते हुये रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 09:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Himachal Pradesh, jayram thakur, IMD

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Maharashtra flood

फ़ोटो: India Today

महाराष्ट्र में भारी बारिश से अब तक 136 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आफत बनकर बरस रही बारिश से लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है। लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने दौरा कर बताया कि भूस्खलन की घटना में 33 शव बरामद हुए और 52 अभी भी लापता हैं। हादसे में कुल 32 घर नष्ट हो गए हैं। मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य भी किया जाएगा।

शनि, 24 जुलाई 2021 - 08:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Maharashtra, Eknath Shinde, landslide

Maharashtra flood

फ़ोटो: Navbharat Times

महाराष्ट्र में आफत की बारिश, पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति

महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। महाराष्ट्र के कोंकण, पालघर, ठाणे और कलई के इलाकों में हालात भयावह बने हुए हैं। तमाम जगहों से लोगो के फंसे होने, रेल सेवा ठप होने और लैंडस्लाइड की खबरे आ रही हैं। स्थिति यह है कि, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए कोंकण कोस्ट के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 08:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Maharashtra, Red Alert, Floods

Courtesy: Aaj Tak News

Flood like situation made in Mumbai

फ़ोटो: News18

मुंबई में कहर बनकर बरस रही बारिश

मुंबई में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग ने जुलाई 20 बारिश को होने की संभावना जताई है। विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। मुंबई में भारी बारिश के कारण दीवार और घर ढहने से 32 लोगों की जान जा चुकी है। नवी मुंबई में भारी बारिश से साल बार सूखी रहने वाली बरसाती नदियों में भी बाढ़ आ गई है। रेस्क्यू का काम भी जारी है।

मंगल, 20 जुलाई 2021 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Mumbai, IMD, Floods

Raining in North india

फ़ोटो: The Indian Express

पूरे उत्तर भारत मे जुलाई 21 तक जमकर होगी बारिश: मौसम विभाग

मॉनसून के आते है ही मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में जुलाई 18 से 21 तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में यह हालात 23 जुलाई तक बारिश की संभावना है। इससे पहले दिल्ली में मौसम विभाग ने कई बार मॉनसून के आगमन की तारीख दी थी, लेकिन मॉनसून में हुई असामान्य देरी के बाद मौसम विभाग ने अपनी चूक स्वीकार की थी। पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में भी बारिश हो सकती है। 

सोम, 19 जुलाई 2021 - 09:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, IMD, Delhi-NCR, Himachal Pradesh

16 people dead in mumbai

फ़ोटो: The Indian Express

मुंबई में भारी बारिश से 16 लोगों की मौत, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मुंबई में बारिश एक बार फिर से आफत बनकर बरस रही है। मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड के कारण झुग्गियों पर बड़ी दीवार गिर गई, जिससे 16 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कें और घर जलमग्न हो गए हैं। मुंबई में लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 

रवि, 18 जुलाई 2021 - 11:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Mumbai, chembur, orange alert

Courtesy: Zee News Hindi

Its a raining in delhi now

फ़ोटो: Hindustan times

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक से लोगों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली में मॉनसून के आगमन के बाद लोगो को जुलाई 13 को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सुबह सात से 8.30 बजे तक कई इलाकों में भारी बारिश हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने कई बार मॉनसून के आगमन को लेकर पूर्वानुमान लगाया था लेकिन उसके गलत होने पर मौसम विभाग भी हैरान था। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के आकलन के गणितीय मॉडल का फेल हो जाना असामान्य और दुर्लभ है।

मंगल, 13 जुलाई 2021 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Delhi-NCR, IMD, rainfall

Courtesy: NDTV News

Orange alert launched in 45 district of up

फ़ोटो: The Indian Express

यूपी के 45 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश के साथ तेज़ हवाओ का भी अनुमान

यूपी में चिपचिपी गर्मी झेल रहे लोगो को राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने यूपी के 45 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि, यूपी में जुलाई 14 तक बारिश जारी रहेगी। इसके साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों जुलाई 12 को भारी बारिश होने की संभावना है।

सोम, 12 जुलाई 2021 - 03:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Uttar Pradesh, orange alert, Thunderstorm

Courtesy: Dainik Bhaskar

Yellow alert launched in 15 district of up

फ़ोटो: Deccan Herald

यूपी के 15 ज़िलों में येलो अलर्ट जारी, बारिश के साथ तेज़ हवाओ का भी अनुमान

यूपी में गर्मी की मार झेल रहे लोगो को राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन इसके साथ यूपी के 15 ज़िलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में जुलाई 9 को बारिश होने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। ऐसा मौसम चार से पांच दिन बना रहेगा।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 05:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, yellow alert, Uttar Pradesh, environment

Courtesy: Dainik Bhaskar

5 lions walk at the gujrat highway

फ़ोटो: Aaj Tak

गुजरात के अमरेली में रात के समय हाइवे पर टहलते दिखे 5 शेर

गुजरात के राजुला अमरेली पिपावाव हाइवे पर रात के समय एक साथ पांच शेर टहलते हुए नज़र आए। कोरोना की वजह से हाइवे पर रात के वक्त कम लोगों का आना जाना रहता है। इसी वजह से शेर अब हाइवे पर टहलते हुए दिख रहे हैं। इस समय मानसूनी मौसम चल रहा है और साथ ही शेरों की मैट‍िंग का समय भी है। ऐसे में वह जंगल छोड़कर सड़कों पर आ ही जाते हैं।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 05:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: lions, Gujrat, Mansoon season, meting

Courtesy: Aajtak News