Bridgefy app

फ़ोटो: The Indian Express

म्यांमार में इंटरनेट सेवा के रुकने के बाद 'ब्रिजफाई' एप का बढ़ा इस्तेमाल

म्यांमार में फरवरी 1 को सैनिक शासकों ने देश में इंटरनेट सेवा रोक दी थी। बाद में इसे बहाल कर दिया गया। लेकिन इस बीच बड़ी संख्या में ब्रिजफाई एप को डाउनलोड किया गया। इस एप को मेक्सिको की एक कंपनी ने तैयार किया है। ये एप ब्लूटूथ के जरिए काम करता है। यह इंटरनेट सेवा ना होने पर भी दो फोन के बीच संदेश का आदान-प्रदान करने में सक्षम है। कंपनी ने ट्वीट में कहा कि "हमें उम्मीद है कि इस कठिन वक्त में ये एप म्यांमार के लोगों के काम आएगा।"

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 07:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bridgefy, Myanmar, Military Rule, Masseging app

Courtesy: Amarujala News

Joe Biden

फ़ोटो: Statesman

म्यांमार की सेना के तख्तापलट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी चेतावनी

लोकतांत्रिक देश म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर दिया है, जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी है। बाइडेन ने म्यांमार पर नए प्रतिबंध लगाने की बात कही है व विश्व भर के देशों को म्यांमार में सत्ताधारी सेना के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहा है। वहीं, स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची समेत देश के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लेने के कदम की भी अमेरिका ने आलोचना की है। बता दें कि सेना ने घोषणा ने की है कि वे एक साल तक म्यांमार में सत्ता… read-more

मंगल, 02 फ़रवरी 2021 - 03:27 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Joe BIden, Myanmar, Myanmar Military, Military Rule, United States Of America

Courtesy: Live Hindustan

Mayanmar Army

फोटो: Reuters

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट, सेना ने चुने हुए सरकार को हटाकर देश मे लागू किया आपातकाल

म्यांमार की सेना ने देश में एक वर्ष की आपातकाल का घोषणा करते हुए वहाँ की सर्वोच्च नेता आंग सान सू ची समेत कई नेताओं को गिरफ़्तार करने के बाद सत्ता अपने हाथ में ले लिया है। म्यामांर में इससे पहले भी वर्ष 1962 से 2011 तक सैन्य शासन रहा है। वर्ष 2010 में म्यांमार में आम चुनाव हुए थे जिसके बाद 2011 में म्यांमार के नागरिकों द्वारा चुने हुए सरकार का गठन किया गया था। भारत सरकार ने म्यांमार में हुए इस तख्तापलट पर चिंता जताया है।

सोम, 01 फ़रवरी 2021 - 10:58 AM / by Suman Shekhar

Tags: Myanmar, Military, Military Rule

Courtesy: Amar Ujala