फोटो: Webdunia
उत्तराखंड हिमस्खलन अपडेट: पर्वतारोहियों के शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या हुई 19
अधिकारियों के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी का डंडा पर्वत शिखर पर बचाव अभियान में अब तक कुल 19 शव बरामद किए गए हैं। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से कहा, "कुल 19 शवों को दरार से बरामद किया गया है। आज उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर से शवों को मतली हेलीपैड पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।" एनआईएम की उन्नत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम टीम में प्रशिक्षु और प्रशिक्षक शामिल थे।
Tags: Uttarakhand, Avalanche, Death, bodies, Mountaineers
Courtesy: Navbharat Times
फोटो:OnHisOwnTrip
काम्या कार्तिकेयन ने सबसे कम उम्र में फतह किया माउंट डेनाली
उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट डेनाली को फतह करने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन सबसे कम उम्र की भारतीय बन गई है। रक्षा मंत्रालय ने जुलाई चार को इसकी जानकारी दी है। इसकी उंचाई 20,310 फुट है। सौम्या ने इसे फतह करते हुए भारतीय तिरंगा और नौसेना का ध्वज माउंड डेनाली को शिखर पर गाड़कर नई उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि ये सात पर्वतों में सबसे कठिन चढ़ाई है।
Tags: Mountains, Mountain Climbing, Mountaineers
Courtesy: ndtv.in