nupur sharma

फोटो: BBC

नूपुर शर्मा को जून 25 को होना होगा पेश, विवादित बयान मामने में मुंबई पुलिस ने भेजा समन

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने समन भेजकर जून 25 को पायधूनी पुलिस स्टेशन में पेश होकर बयान दर्ज करवाने को कहा है। नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद देशभर में घमासान जारी है। दिल्ली स्थित जामा मस्जिद, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत देश में लोगों ने बड़े स्तर पर इस बयान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नुपूर की गिरफ्तारी की मांग की थी।

रवि, 12 जून 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Nupur Sharma, BJP, Muhammad, Mumbai Police

Courtesy: ABP Live

Boney Kapoor

फोटो: The News Ocean

बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ हुआ फ्रॉड, बैंक से निकाले गए चार लाख रुपये

बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। बोनी कपूर के बैंक अकाउंट से चार लाख रुपये चोरी हुई हैं। इसकी शिकायत प्रोड्यूसर ने मुंबई पुलिस से की है। अंबोली पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत ये मामला दर्ज किया है। उनके क्रेडिट कार्ड से पांच बार ट्रांजेक्शन हुई, जिसके जरिए 3.82 लाख रुपये निकाले गए। हालांकि बोनी के पास क्रेडिट कार्ड की जानकारी के लिए किसी तरह का फोन या एसएमएस नहीं आया है।

शनि, 28 मई 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: Boney Kapoor, Cyber Fraud, Mumbai Police

Courtesy: AajTak News

mumbai police

फोटो: The Indian Express

चोरी डकैती से अपराधियों ने कमाए 303.79 करोड़ रुपये : मुंबई

मुंबई में चोरों के इरादे इतने बुलंद हैं कि यहां बीते चार वर्षों के दौरान 303.79 करोड़ रुपये की डकैती को अंजाम दिया गया है। ये जानकारी आरटीआई के माध्यम से सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक वर्ष 2021 में चोरी, चेन स्नैचिंग, डकैती, कीमती गाड़ियों की चोरी आदि शामिल है। वहीं पुलिस द्वारा की गई रिकवरी मात्र 35% ही है। पुलिस ने डिटेक्शन टीम का गठन किया है जो चोरी का माल जब्त करती है।

सोम, 02 मई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Mumbai, Mumbai Police, Crime, Theft

Courtesy: ABP Live

Cricketer, Vinod Kambli

फोटो: TV9 Bharatvarsh

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुछ ही देर में मिली जमानत

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस शराब के नशे में गाड़ी से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि गिरफ्तार किए जाने के कुछ देर बाद जमानत पर रिहा कर दिया। उनके खिलाफ सोसाइटी में रहने वाला एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी। बांद्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि विनोद कांबली पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279,336,427 के तहत आरोप लगाए गए हैं। 

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: former Indian cricketer, arrested, Mumbai Police

Courtesy: NDTV India

casting director

फोटो: Zee News

स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस को शिकार बनाने वाला फेक कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बॉलीवुड के एक फेक कास्टिंग डायरेक्टर ओमप्रकश तिवारी को गिरफ्तार किया है, जो स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस को अपना शिकार बनाता था। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए और 354 डी के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी शख्स के खिलाफ कई बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने शिकायत दी थी। आरोपी ने अभिनेत्री से वेब सीरीज में का दिलाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी थी।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Mumbai Police, Bollywood

Courtesy: Abp Live

Srk

फोटो: NCR News

शाहरुख खान के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहरुख खान के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले जितेश ठाकुर को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल जनवरी 6 को मुम्बई पुलिस को एक फोन आया, जिसमे जितेश ने शाहरुख के बंगले को उड़ाने और मुम्बई में आतंकवादी हमला करने के लिए कहा था। पुलिस द्वारा कॉल ट्रेस करने पर मध्यप्रदेश का नंबर निकला। इसके बाद मुम्बई पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस की मदद से जितेश को गिरफ्तार कर लिया।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 12:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mumbai Police, Shahrukh Khan, bomb blast, Madhya Pradesh

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Aditya Thackrey

फ़ोटो: LatestLY Hindi

आदित्य ठाकरे को धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाले  34 वर्षीय जयसिंह राजपूत को मुंबई क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दिसंबर 8 की आधी रात को आदित्य ठाकरे के व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज किए थे और साथ ही 3 धमकी भरे कॉल भी किये थे। भेजे गए मैसेज में आरोपी ने लिखा कि ‘तूने सुशांत सिंह राजपूत को मारा अगला नंबर तेरा होगा।
 

गुरु, 23 दिसम्बर 2021 - 06:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Cyber Cell, Mumbai Police, Environment Minister

Courtesy: abp News

Subodh Jaiswal

फोटो: The Statesman

सीबीआई डायरेक्टर सुबोध जायसवाल को मुंबई पुलिस ने भेजा समन

सीबीआई निदेशक सुबोध जायसवाल को मुंबई पुलिस द्वारा समन भेजा गया है। उनसे अक्टूबर 14 को पेश होने को कहा गया है। मुंबई पुलिस सीबीआई डायरेक्टर सुबोध जायसवाल से फोन टैपिंग और डाटा लीक मामले में पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने महराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के मामले की जांच कर रहे महाराष्ट्र के डीजीपी और महराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी सीताराम कुंटे को समन भेजा था। 

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 05:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Maharashtra, CBI, Mumbai Police, Subodh Jaiswal

Courtesy: Aaj Tak News

mumbai police

फोटोः OpIndia

मुंबई पुलिस ने शेयर किए महिला विरोधी फिल्मों के नाम

मुंबई पुलिस द्वारा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फिल्मों के महिला विरोधी पोस्टर शेयर किए गए हैं, जिसमें ‘कबीर सिंह’ फिल्म का दो बार जिक्र किया गया है। पहले सीन में कबीर सिंह प्रीति को चुन्नी ठीक करने को कहता है और दूसरे सीन में ‘वो मेरी बंदी है' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता है। मुंबई पुलिस ने कबीर सिंह के अलावा ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘मालामाल’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘दबंग’, ‘चश्मे बद्दूर’ और ‘… read-more

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 09:10 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Mumbai Police, shares post, bollywood films, Entertainment news

BJP

फोटोः The Wire

बीजेपी की महिला कार्यकर्ता के साथ हुआ यौन उत्पीड़न: मुंबई

मुंबई पुलिस के मुताबिक बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता ने सितंबर 22 को यौन उत्पीड़न के मामले में आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि अपराधी मुंबई के बोरीवली पश्चिम में बीजेपी के कार्यकर्ता है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधी ने उसे अगस्त 15 को बीजेपी कार्यालय में पार्टी के एक पार्षद से मिलने बुलाया था और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। फिलहाल अपराधी फरार है।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 07:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: BJP Maharashtra, BJP Worker, sexually molested, Mumbai Police