Nitish kumar

फ़ोटो: abpnews

विपक्ष के जंगल राज वाले तंज पर बोले नीतीश - जंगल नहीं "जनता" राज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा लग रहे जंगल राज के आरोपों पर पलटवार किया है। विपक्ष द्वारा लग रहे जंगल राज के आरोपों को लेकर नीतीश ने कहा कि बिहार में जंगल राज नहीं बल्कि जनता राज चल रहा है। वहीं, नीतीश ने यह भी कहा कि अगर सुशील मोदी या संजय जायसवाल मेरी आलोचना करते हैं, तो उन्हें भारतीय जनता पार्टी या केंद्र सरकार में बड़े पद मिल सकते हैं।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Opposition Party, BJP, jungle raj

Courtesy: Amar ujala

Vijay Kumar Sinha

फ़ोटो: Outlook india

नीतीश से राज्य नहीं संभल रहा, देश संभालना चाहते हैं- विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा में विपक्षी नेता व भारतीय जनता पार्टी विधायक विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश पर जमकर निशाना साधा है। बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ने की बात करते हुए सिन्हा ने कहा -"नीतीश कुमार बिहार के गृहमंत्री हैं लेकिन वह कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थ हैं। फिर भी, वह देश के प्रधानमंत्री बनने के उद्देश्य से दिल्ली की यात्रा पर हैं।" बता दें कि नीतीश आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता में लगे हुए है।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 08:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Vijay Kumar Sinha, Bihar, BJP

Courtesy: Indiatv

Nitish kumar

फ़ोटो: Aajtak

विपक्षी एकजुटता के बीच नीतीश पर बरसी भारतीय जनता पार्टी

विपक्षी एकजुटता की जद्दोजहद करते हुए जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने बीते दिनों में कई नेताओं से मुलाकात की है। अब उनकी इस मुलाकात की लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश पर हमला बोला है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा -"कहां तो कल तक नीतीश कुमार पीएम बनने के ख्वाब देख रहे थे और आज इन्हीं के ठगबंधन के लोग इन्हें समय देने के लिए तैयार तक नहीं हैं।"

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 07:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, sanjay jaiswal, Bihar, BJP

Courtesy: Indiatv

Nitish kumar and Mulayam Singh Yadav

फ़ोटो: Ndtv.com

अब मुलायम सिंह यादव से मिले नीतीश कुमार, विपक्ष को एकजुट करने की है कोशिश

बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे है। इसी कड़ी में वे 3 दिवसीय दिल्ली दौरे पर है जहां उन्होंने अब समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। इस दौरे पर नीतीश ने देश के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की है जिसमें राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, एचडी देवगौड़ा, एचडी कुमारस्वामी, ओमप्रकाश चौटाला व अरविंद केजरीवाल शामिल है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 09:35 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, mulayam singh yadav, Opposition leader, meeting

Courtesy: Live hindustan

Nitish kumar and Rahul Gandhi

फ़ोटो: Indian express

राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, क्या विपक्ष एकजुटता पर बन गई बात?

टीआरएस प्रमुख केसीआर से मुलाकात के बाद अब नीतीश कुमार ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार यह मुलाकात नीतीश के दिल्ली दौरे पर आने पर हुई है और इसमें भी बातचीत विपक्ष एकजुटता पर ही हुई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बीजेपी सरकार के खिलाफ एकजुट होने में कांग्रेस नीतीश के साथ अगर जायेगी तो प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा।

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 02:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Rahul Gandhi, Opposition Party, SCO meeting

Courtesy: Aajtak

Nitish kumar

फोटो: Hindustan Times

पहले भाजपा को 50 सीटों पर समेट रहे थे नीतीश, अब अपने बयान से पलटे

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 सीटों पर समेटने वाले बयान से जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार पलट गए हैं। अब उन्होंने कहा है कि, मैं बस इतना कह रहा हूं कि अगर सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाएं और मिलकर चुनाव लड़ें तो भारी सफलता हासिल होगी लेकिन मैं किसी भी संख्या की बात नहीं कर रहा हूं। बता दें कि यह बयान नीतीश ने सितंबर 3 के दिन जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए दिया था।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 06:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, JDU, BJP, Loksabha Elections

Courtesy: Amar ujala

Kcr - Nitish Kumar

फ़ोटो: The hindu

नीतीश-केसीआर की मुलाकात से नहीं निकला कोई हल, विपक्ष एकजुटता में साथ नहीं आयेंगे दोनो दल

आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुटता को लेकर जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और टीआरएस प्रमुख केसीआर के बीच हुई मुलाकात से कोई हल नहीं निकला है। दरअसल जानकारी है कि केसीआर और नीतीश के कांग्रेस पार्टी को गठबंधन में शामिल करने को लेकर मतभेद है। इसी बीच जेडीयू नेता के सी त्यागी ने भी बयान दिया है कि केसीआर कांग्रेस के बिना मोर्चा बनाना चाहते थे लेकिन हम लोग कांग्रेस को साथ रखना चाहते हैं।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, KCR, Indian National Congress, meeting

Courtesy: Indiatv

Nitish Kumar

फोटो: Desh Bandhu

विपक्षी एकता के लिए कांग्रेस नेताओं से मिलने 5-7 सितंबर को दिल्ली जा सकते हैं बिहार के सीएम नीतीश

जद (यू) के वरिष्ठ नेताओं ने सितंबर तीन को बताया कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सितंबर 5 को दिल्ली में होंगे और विपक्षी एकता बनाने के लिए विभिन्न संबद्धता के नेताओं से मुलाकात करेंगे। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री 7 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे और उनके वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मिलने की उम्मीद है। इन सब घटनाओ के बाद नितीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitish Kumar, Delhi Visit, unite the opposition, meeting, Bihar

Courtesy: News 18

Manjhi and Nitish

फोटो: Prabhat Khabar

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महागठबंधन में पीएम पद को लेकर टकरार

बिहार में जेडीयू ने पोस्टर के जरिए बता दिया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार होंगे। वहीं ललन सिंह ने उनकी दावेदारी खारिज की है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश ही पीएम उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि पटेल समाज के बेटे को ही 2024 में पीएम बनाएंगे जो सरकार पेटल की राह पर चलते हुए देश को जोड़ेगा।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 11:55 AM / by रितिका

Tags: Nitish Kumar, Loksabha Elections, Jitan Ram Manjhi

Courtesy: AajTak news

Pm modi and nitish kumar

फ़ोटो: Hindustan times

पीएम मोदी के बयान पर नीतीश का पलटवार -"केंद्र की बातों में ध्यान नहीं देता"

बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के एक बयान पर पलटवार किया है। दरअसल पीएम ने नीतीश पर आरोप लगाते हुए कहा था कि "भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई से राष्ट्रीय राजनीति में नए ध्रुवीकरण" की बात हो रही है। ऐसे में नीतीश ने पलटवार करते हुए कहा है कि केंद्र में वो क्या बोलते हैं मैं इस पर ध्यान नहीं देता हूं और बस एक बात जान लीजिए कि भ्रष्टाचारियों को कोई नहीं बचा रहा।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 04:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, PM Modi, corruption, Bihar

Courtesy: Amar ujala