Nitish kumar

फ़ोटो: Republic world

जेडीयू समर्थक नीतीश को मान चुके है पीएम पद उम्मीदवार, राज्य में लगे पोस्टर: बिहार

बिहार में विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अब अपने समर्थकों को आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम पद का उम्मीदवार दिखाई दे रहा है। नीतीश के समर्थन में उनके समर्थकों ने राजधानी पटना में कई जगह पोस्टर भी लगाए हैं, जिसमें लिखा है- "आश्वासन नहीं, सुशासन' 'प्रदेश में देखा, देश में दिखेगा' और 'जुमला नहीं, हकीकत'।" बता दें की हाल ही में नीतीश ने टीआरएस प्रमुख केसीआर से भी विपक्ष एकजुटता के लिए मुलाकात की थी।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Bihar, Prime Minister, loksabha

Courtesy: Amar Ujala News

Nitish kumar and giriraj singh

फ़ोटो: the hans india

केसीआर - नीतीश की मुलाकात पर गिरिराज का तंज

टीआरएस प्रमुख केसीआर व जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार की हालिया मुलाकात को लेकर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा -"केसीआर नीतीश जी को यह सिखाने के लिए बिहार आए थे कि बिहार को पीएफआई युक्त और हिंदू मुक्त कैसे बनाया जाए, जैसे तेलंगाना और हैदराबाद में 'सर तन से जुदा' का कार्यक्रम चल रहा है।" बता दें कि केसीआर व नीतीश आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट करने की रणनीति बना रहे हैं।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 09:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Giriraj Singh, Nitish Kumar, KCR, meeting

Courtesy: Amar ujala

Kcr - Nitish Kumar

फ़ोटो: Timesofindia

केसीआर की नीतीश से मुलाकात, विपक्ष को एकजुट करेंगे दोनों नेता

टीआरएस प्रमुख केसीआर ने बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद केसीआर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, नीतीश कुमार से 2024 लोकसभा चुनावों में विपक्ष को एकजुट करने के मुद्दे पर सहमति बनी है। वहीं, इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार से देश का हर आदमी परेशान है क्योंकि लोगों के ऊपर सरकार अलग अलग टैक्स के नाम पर अत्याचार कर रही है।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, KCR, meeting, Opposition

Courtesy: Live hindustan

Nitish kumar

फ़ोटो: Hindustan times

एनडीए: नीतीश ने बताई अलग होने की वजह, कहा - अटल आडवाणी के वक्त मेरी बात सुनी जाती थी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल ही में एनडीए गठबंधन से अलग हुए हैं। अगस्त 24 के दिन बिहार विधानसभा में अपने संबोधन में उन्होंने गठबंधन से अलग होने की वजह भी बता दी है। बीजेपी पर खुद को अनसुना करने का आरोप लगाते हुए नीतीश ने कहा कि अटल-आडवाणी-जोशी जैसे नेताओं ने मेरा हमेशा सम्मान किया और मेरी बात हमेशा सुनी जाती थी। बता दें कि नीतीश ने राजद व अन्य दलों संग मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई है।

गुरु, 25 अगस्त 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, nda alliance, atal advani, BJP

Courtesy: Indiatv

Bihar government

फोटो: PardaPhash

बिहार में महागठबंधन सरकार ने जीता विश्वास मत, बीजेपी को लगा बड़ा झटका

बिहार में महागठबंधन की सरकार ने अगस्त 24 को 160 मतों के साथ विश्वास मत में जीत दर्ज की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने इस सत्र का बहिष्कार भी किया। विश्वास मत जीतने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में उनकी इच्छा सीएम बनने की नहीं थी मगर भाजपा ने इसका दबाव बनाया था।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Nitish Kumar, CM Nitish Kumar, Bihar CM Nitish Kumar, Bihar Government

Courtesy: AajTak News

Nitish kumar

फ़ोटो: Hindustan times

नीतीश को पीएम चेहरा बनाने के लिए जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार को महागठबंधन की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम के चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। अब बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि,अगस्त 29 को होने वाली जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नीतीश के पीएम पद उम्मीदवार होने को लेकर चर्चा हो सकती है।वहीं, उन्होंने हाल ही में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी को बेमतलब की बात कहा है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 12:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, pm candidate, Bihar, JDU

Courtesy: Aajtak News

Kailash Vijayvargiya

फ़ोटो: Indian express

नीतीश को लेकर विजयवर्गीय का बयान -"लगातार बॉयफ्रेंड बदलने वाली लड़की की तरह हैं जदयू नेता"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गठबंधन तोड़ने वाली आदत पर भाजपा नेता व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा -"जिस दिन बिहार की सरकार बदली, मैं विदेश में था। वहां एक व्यक्ति ने कहा कि हमारे यहां तो लड़कियां बॉय फ्रेंड कभी भी बदल लेती हैं। बिहार के मुख्यमंत्री भी ऐसे ही है, कब किस से हाथ मिला लें, कब किसका हाथ छोड़ दें,कहा नहीं जा सकता।"

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kailash vijayvargiya, Nitish Kumar, Boyfriend-Girlfriend, Bihar

Courtesy: Amar Ujala News

Lalu Yadav and nitish kumar

फ़ोटो: ABP News

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार जे पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अगस्त 17 को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निवास पर राजद सुप्रीमो से मुलाकात की। गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। इस मुलाकात के दौरान लालू यादव के बेटे व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे है।

गुरु, 18 अगस्त 2022 - 09:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Lalu Prasad, meeting, rabdi Devi

Courtesy: Indiatv

Nitish kumar

फ़ोटो: Indian express

मंत्रिमंडल विस्तार के बीच नीतीश से नाराज़ हुए जदयू के 5 विधायक, शपथ ग्रहण कार्यक्रम का नहीं बने हिस्सा

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अगस्त 16 को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है जिसमें 31 मंत्रियों ने शपथ ली है। हालांकि खबर आ रही है कि इस बीच जेडीयू के 5 विधायक नीतीश से नाराज़ हो गए है जिसके चलते उन्होंने शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं लिया है। नाराज़ विधायकों में डॉ. संजीव कुमार, पंकज कुमार मिश्रा, सुदर्शन कुमार, राजकुमार सिंह और शालिनी मिश्रा का नाम सामने आया है। 

बुध, 17 अगस्त 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Bihar Cabinet, MLAs, JDU

Courtesy: Live Hindustan

Nitish kumar and tejasvi yadav

फ़ोटो: Ndtv

गृह विभाग भी संभालेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी को मिला स्वास्थ विभाग

बिहार में महागठबंधन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में ही अब गृह मंत्रालय रहेगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के दो तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों ने अलग अलग विभागों के मंत्री पद की शपथ ली है। 

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Bihar Government, Bihar Cabinet, tejasvi yadav

Courtesy: Punjab kesari