Time Magazine Person of the Year

Photo: NBC

इतिहास में पहली बार उपराष्ट्रपति को भी चुना गया Time मैगज़ीन 'पर्सन ऑफ़ द ईयर'

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को टाइम मैगज़ीन '2020 पर्सन ऑफ़ द ईयर' चुना गया है। इस पर टाइम मैगज़ीन ने कहा की अमेरीकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले हर राष्ट्रपति को 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' चुना जाता है। हालाँकि हमने पहली बार राष्ट्रपति के साथ उपराष्ट्रपति को भी इससे सम्मानित किया है। भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरीकी इतिहास में पहली अश्वेत और पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी हैं।

शनि, 12 दिसम्बर 2020 - 11:50 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: TIME magazine, Person of the Year, Joe BIden, Kamla harris

Courtesy: INDIA.COM

Biden-Kamala

फोटो: Mother Jones

टाइम मैगज़ीन ने किया, जो बाइडेन और कमला हैरिस का 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' के रूप में चुनाव

टाइम मैगज़ीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन और उप राष्‍ट्रपति कमला हैरिस को वर्ष 2020 के लिए 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' के रूप में चुना है। टाइम पत्रिका के एडिटर एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा है कि, ''अमेरिका में बदलाव व दुनिया को उम्‍मीद का नजरिया पेश करने के लिए बाइडन और कमला को टाइम मैगजीन का 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना जाता है।'' कमला हैरिस और जो बाइडेन ने वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव जीतकर इतिहास कायम किया है।

शुक्र, 11 दिसम्बर 2020 - 02:20 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Joe BIden, Kamala Harris, Person of the Year, TIME magazine

Courtesy: JAGRAN NEWS

John Abraham

फोटोः Times of India

PETA की तरफ से जॉन अब्राहम को प्रदान किया गया पर्सन ऑफ़ द ईयर का अवार्ड

अभिनेता जॉन अब्राहम को पीपल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल्स (PETA) द्वारा पर्सन ऑफ़ द ईयर चुना है। यह सम्मान जॉन को उनके जानवरो के प्रति प्यार और जानवरो के अधिकार की बात करने के लिए दिया गया है। इस बात की जानकारी साझा करते हुए PETA ने कहा कि, 'अगर दुनिया में कोई चिड़िया दर्द में है, कही क्रूरता के साथ पिल्लो को बेचा जा रहा है, या कोई पशु खतरे में है, तो हम जॉन पर भरोसा कर सकते है कि वह उन्हें बचाने जायेंगे।' 

शुक्र, 04 दिसम्बर 2020 - 02:42 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: John Abraham, Person of the Year, PETA

Courtesy: AMARUJALA