Mamta on Bike

फ़ोटो: Aajtak

ममता बनर्जी ने निकाली ई-बाइक रैली, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की खिलाफ किया प्रदर्शन

पेट्रोल के बढ़ते दामों से आम आदमी को भारी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये तक पहुंच चुकी है। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों पर विपक्षी दल अलग-अलग तरीकों से केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। ऐसे में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गले में महंगाई का पोस्टर लटका कर ई-बाइक रैली निकाली। हरीश चटर्जी स्ट्रीट से लेकर राज्य सचिवालय नबन्ना तक यह ई-बाइक रैली निकाली गयी।

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 12:17 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: mamta banerjee, West Bengal, Petrol diesal price, Price Hike

Courtesy: Aajtak news

Robert Vadra

फ़ोटो: FilmFlix

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन, साइकिल पर निकले रॉबर्ट वाड्रा

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सरकार को निशाना बनाते हुए प्रियंका गांधी के बिजनेसमैन पति राबर्ट वाड्रा अपने निवास स्थान से ऑफिस तक की दूरी साइकिल से तय की। सरकार का आम आदमी और किसानों पर ध्यान ना देने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों में सुधार करने की अपील की। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि  “बीजेपी सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन… read-more

सोम, 22 फ़रवरी 2021 - 02:49 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Indian National Congress, Petrol diesal price, Finance Minister

Courtesy: news18hindi

Petrol

फ़ोटो: DNA India

पश्चिम बंगाल में कम हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, ममता बनर्जी सरकार का एलान

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है इसी बीच ममता बनर्जी सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दामों में 1 रुपये की कटौती कर लोगों को 12 दिनों से लगातार बढ़ रहे दामों में कुछ राहत दी है। नई कीमतें आज रात से राज्य में लागू हो जाएंगी। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मिश्रा ने इसका एलान करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल पर केंद्र राज्य से अधिक मुनाफा कमा रही है। दिल्ली में पेट्रोल 90.58 रुपये वहीं डीजल 80.97 रुपये प्रति लीटर है।

रवि, 21 फ़रवरी 2021 - 05:59 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: mamta banerjee, West Bengal, Petrol diesal price, Elections

Courtesy: abplive

Petrol Pump

फ़ोटो: Getty Images

वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमतों में आई गिरावट, घरेलू स्तर पर बढ़ रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

देश में पेट्रोल-डीज़ल के दामों में पिछले 12 दिनों से लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है जिससे जनता व विपक्षी पार्टियों में रोष व्याप्त है। फरवरी 19 कि रात कच्चे तेल की वैश्विक किमतों में गिरावट देखने के बावजूद घरेलू स्तर पर क़ीमत कम होने के बजाय बढ़ते नजर आ रहें हैं। क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 1.48 डॉलर की गिरावट के साथ 59.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 1.21 डॉलर की गिरावट के साथ 62.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ… read-more

शनि, 20 फ़रवरी 2021 - 10:57 AM / by अमर नाथ झा

Tags: Petrol diesal price, Crude Oil, increase in fuel prices

Courtesy: Jagran

Fuel Card

फोटो: MHA Maclntyre Hudson

फ्यूल कार्ड से इस्तेमाल से कम होगा पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का बोझ

देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दाम के बोझ को फ्यूल कार्ड के जरिये कम किया जा सकता है। फ्यूल (क्रेडिट) कार्ड से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर रिवॉर्ड्स मिलते हैं, जिनसे ग्राहकों को तेल के खर्चों पर फायदे मिलते हैं। इसमें आपको महीने में 100 रुपये तक के सरचार्ज में छूट मिलती है। इस कार्ड के जरिए खर्चा करने पर 5% तक कैशबैक, मुफ्त रिवॉर्ड प्वाइंट, एयरपोर्ट लाउंज में एंट्री आदि फायदे भी ले सकते हैं।

सोम, 08 फ़रवरी 2021 - 05:17 PM / by Shruti

Tags: business, Petrol diesal price, Fuel card

Courtesy: Amarujala News

Petrol Diesel Price Increase

फोटो : Getty Images

तेल कंपनियों ने फिर बढाये पेट्रोल और डीजल के दाम, नए साल की शुरुआत से बढ़ रहे दाम

आज फिर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कीमत बढ़ाने के बाद ज्यादातर शहरों में पेट्रोल के भाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 86.30 रुपये और डीजल 76.48 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है।

बुध, 27 जनवरी 2021 - 05:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Petrol diesal price, Automobile, Crude Oil, INTERNATIONAL CRUDE OIL

Courtesy: Jagran