PM Modi

फोटो: The Indian Express

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में दी जानकारी

आजादी का अमृत महोत्सव की चर्चा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सितंबर 25 को मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। सितंबर 28 को शहीद भगत सिंह की जयंती से पूर्व पीएम मोदी का ये ऐलान शहीद को श्रद्धांजलि है। पीएम मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को भी उनकी जयंती पर याद किया है।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Narendra Modi, Mann Ki Baat, Bhagat Singh

Courtesy: AajTak News

PM Modi

फोटो: ABP Live

स्थिर सरकार से होता है राज्य में विकास : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में सितंबर 24 को रैली को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास के लिए सरकार काफी अहम है। यूपी और उत्तराखंड में नई सरकारों ने जनता की सोच में परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि हमें देश के युवाओं पर भरोसा है। वो फिल्म, कला के अलावा हर क्षेत्र में शामिल है। राज्य के टूरिज्म सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है।

शनि, 24 सितंबर 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Narendra Modi, Himachal Pradesh

Courtesy: ABP Live

PM Modi

फोटो: The Hindu

पर्यावरण मंत्रियों को पीएम मोदी ने कहा- देश का फोकस ग्रीन ग्रोथ पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के सभी पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को सितंबर 23 को संबोधित करेत हुए खहा कि भारत नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमारी इकोलॉजी को भी मजबूती मिल रही है। हमारा फोकस ग्रीन ग्रोथ, ग्रीन जॉब्स पर है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए राज्यों के पर्यावरण मंत्रालय की भूमिका पर फोकस होता है।

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Narendra Modi, Environment Ministers, Circular economy

Courtesy: Abp Live

PM Modi

फोटो: Hindustan Times

पीएम मोदी 23 सितंबर को गुजरात में करेंगे 'पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन' का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 23 को सुबह करीब 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के एकता नगर में पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वह सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सहकारी संघवाद की भावना को आगे बढ़ाते हुए, बहु-आयामी के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के उन्मूलन जैसे मुद्दों पर बेहतर नीतियां बनाने में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच और तालमेल बनाने के लिए सम्मेलन आयोजित… read-more

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Narendra Modi, inaugurate, national conference of environment

Courtesy: NDTV Hindi

Raju Srivastava

फोटो: India TV News

राजू श्रीवास्तव के निधन पर बोले पीएम मोदी, कहा-हंसी से की हमारी जिंदगी में रोशनी

देश के दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'राजू श्रीवास्तव ने हमारी जिंदगी हंसी और सकारात्मकता से रोशन की है। वो जल्दी चले गए मगर उनके काम के कारण वो लोगों के दिलों में रहेंगे। उनका… read-more

बुध, 21 सितंबर 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Narendra Modi, Raju Srivastava, Raju Srivastava Death

Courtesy: Zee News

PM Modi

फोटो: Asianet News Hindi

पीएम मोदी की कूनो में खिंची गई फोटो से हुई छेड़छाड़, सरकार ने दिखाई सख्ती

पीएम नरेंद्र मोदी की कूनो में खिंची गई फोटोग्राफ के साथ छेड़छाड़ होने की जांच साइबर सेल कर रही है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल पीएम मोदी की कुछ फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इस हरकत के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है और जांच पड़ताल शुरू करवाई है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Madhya Pradesh, Cheetah, Cyber Cell, PM Narendra Modi

Courtesy: News 18 Hindi

PM Modi

फोटो: India.com

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर तो कहीं हवन कर मनाया गया जश्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सितंबर 17 को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सफाईकर्मियों के साथ मिलकर पीएम मोदी के जन्मदिन पर 72 किलो का केक काटा। इसके अलावा अयोध्या के हनुमानगढ़ी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया गया। बता दें कि हवन के साथ ही पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की गई।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Narendra Modi, Celebration, birthday

Courtesy: AajTak News

Cheetah and PM Modi

फोटो: The Statesman

चीतों के पुनर्वास के लिए तैयार देश : पीएम मोदी

भारत की धरती पर लंबे समय के बाद चीतों ने दौड़ लगाई है। दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाया गया है, जिन्में सितंबर 17 की सुबह कूनो नेशनल पार्क में खुद पीएम मोदी ने छोड़ा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि जैव विविधता की टूटी कड़ी को फिर से जोड़ा जाएगा। आजादी के अमृत काल में चीतों का पुनर्वास किया जा रहा है।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Cheetah, PM Narendra Modi, Madhya Pradesh

Courtesy: AajTak

Narendra Modi

फोटो: News 18

सितंबर 15, 16 को उज्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 15 और 16 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित दुनिया के 15 अन्य नेता भी शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान, नेताओं से पिछले दो दशकों में समूह की गतिविधियों की समीक्षा करने और बहुपक्षीय… read-more

सोम, 12 सितंबर 2022 - 10:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Narendra Modi, attend, SCO SUMMIT, Uzbekistan

Courtesy: Lokshakti

PM Modi

फोटो: Latestly

द्वारका पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया शोक

द्वारका पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने पर दुःख व्यक्त किया है।  पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. शोक के इस समय में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति!' इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रियंका वाड्रा और केंद्रीय गृहमंत्री… read-more

सोम, 12 सितंबर 2022 - 09:07 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Swami swaroopanand saraswati, passed away, PM Narendra Modi, paid tribute

Courtesy: TV9 Bharatvarsh