George Floyed

फोटो: Vanity Fair

जॉर्ज फ्लॉएड हत्या मामले में आरोपी को सुनाई गई 22 साल की सजा

अमेरिका के अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या मामले में अमेरिकी पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन को 22 साल 6 महीने की सजा सुनाई गई है। अश्वेत व्यक्ति के हत्या मामले में पुलिस अधिकारी को मिली यह सबसे बड़ी सजा है।  मई 25, 2020 को डेरेक ने फ्लॉयड की गर्दन पर अपना घुटना रखा था जिस कारण दम घुटने से फ्लॉयड की मौत हो गई थी। इसके बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया में नस्लभेद के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया था।

शनि, 26 जून 2021 - 07:50 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: George Floyd, Derek Chauvin, United States Of America, Prisoners

Courtesy: Zeenews

Rohtak Jail

फोटो: sachcha dost

रोहतक: जेल में कैदियों के मनोरंजन के लिए बाबा गुरमीत राम रहीम बनेंगे RJ

रोहतक जेल में कैदियों को RJ बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे उनका अकेलापन और अवसाद कम किया जा सके। RJ प्रशिक्षण 5-5 करके कुल 10 कैदियों को दिया जाना है जिसमें दूसरी 5 की सूची में दुष्कर्म, हत्या के मामलों में उम्रकैद सज़ा काट रहे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का भी नाम है। तिनका-तिनका फाउंडेशन की मदद से यह रेडियो सेवा शुरू की गयी है। 

शनि, 01 मई 2021 - 07:47 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Rohtak, Training, radio jockey, Prisoners, Gurmeet Ram Rahim

Courtesy: Dainik Bhaskar

Himachal government

फोटो: Tinka Tinka

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल दिवस पर सरकार ने दिया जेल कैदियों को तोहफा

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल 15 को हिमाचल दिवस के मौके पर सरकार ने प्रदेश की जेलों में बंद उम्र कैद की सजा काट रहे 33 कैदियों को सजा पूरी होने से पहले रिहा करने की बड़ी मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ ही सरकार ने सभी की तत्काल रिहाई के आदेश भी जारी कर दिए हैं। जेल विभाग की ओर से फरवरी में सरकार को रिहाई का प्रस्ताव भेजा गया था। रिहाई कैदियों का चयन अच्छे व्यवहार, उम्र के आधार पर होगा।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 04:31 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Himachal Pradesh, State goverment, approval, Prisoners, release, special day

Courtesy: Amar Ujala

Jail

फ़ोटो: Wallpaper Access

सुरक्षाकर्मियों की आंख में मिर्ची उड़ाकर जोधपुर की फलौदी जेल से फरार हुए 16 कैदी

राजस्थान के जोधपुर की फलौदी जेल से 16 कैदी सुरक्षाकर्मियों की आंख में मिर्ची उड़ाकर फरार हो गए है। जानकारी के अनुसार उपकारागृह में अप्रैल 5 की शाम कैदियों को भोजन दिया जाना था। इस दौरान भोजन लेते समय कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्ची एवं सब्जियां डाली और एक एक करके 16 कैदी गायब हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड़ अधिकारी, उपपुलिस अधीक्षक, थानाधिकारी सहित आला अधिकारि मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेते हुए जांच के आदेश दिए… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 12:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jail, Jodhpur, Prisoners

Courtesy: Punjab kesari

City Justice Center

फोटो: India Tv

अमेरिका के सेंट लुइस में कैदियों ने किया उपद्रव व आगजनी

अमेरिका के सेंट लुइस में स्थित सिटी जस्टिस सेंटर में कैदियों ने जेल के एक हिस्से को अपने कब्जे में कर जमकर उपद्रव किया। साथ ही आगजनी और खिड़कियां भी तोड़ीं। इस उपद्रव में एक करेक्शन ऑफिसर घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। दर्जनों कानून प्रवर्तन अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में लाने में लगे हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह उपद्रव कोविड-19 चिंताओं और प्रतिबंधों के कारण हुआ, जिस कारण परिजनों से मिलना सीमित कर दिया गया था और अदालती कार्यवाही… read-more

सोम, 08 फ़रवरी 2021 - 07:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, st. louis, Prisoners, City Justice Center

Courtesy: India tv

Srilanka Prison

फोटो: The Straits Times

Sri Lanka: महारा जेल में भड़के दंगे में हुई 8 लोगों की मौत

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में नवंबर 29 को महारा जेल में दंगा हो गया। इस दंगे की वजह से जेल में मौजूद लोगों में से लगभग 8 लोगों की मृत्यु हो गई, और 37 लोग घायल हो गए। कैदियों ने जेल तोड़कर भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उनको रोकने के लिए अपने बल का प्रयोग किया, और वहां दंगा छिड़ गया। पुलिस प्रवक्ता अजित रोहाना ने कहा कि, ''पूरी घटना के दौरान दो जेलर सहित कम से कम 37 और लोग घायल हुए हैं।''

सोम, 30 नवंबर 2020 - 02:21 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Sri Lanka, Prisoners, prison riots

Courtesy: JAGRAN NEWS

Congo Jail

फोटो: The New York Times

आतंकवादी समूह ने कांगो जेल पर हमला करके 1300 कैदियों को भगाया

एक इस्लामी आतंकवादी समूह ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो जेल पर अक्टूबर 20 को हमला कर दिया। इस इस्लामी समूह ने कुल 1300 कैदियों को जेल से भगाया है। कांगो शहर के मेयर ने कहा है कि, ''जेल में बंद 1400 कैदियों में से सिर्फ 100 ही बचे हैं। कुछ अन्य स्वंय ही वापस आ गए हैं।'' बकवनमाहा ने युगांडा के एक इस्लामी समूह पर इस हमले का आरोप लगाया है। 

बुध, 21 अक्टूबर 2020 - 05:33 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: ISIS, Congo Jail, Prisoners, Democratic Republic of Congo

Courtesy: JAGRAN