Priyanka Gandhi Vadra

फोटो: Shortpedia

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व करेंगी प्रियंका गांधी, कोई गठबंधन नहीं : सलमान खुर्शीद

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने सितंबर 12 को पुष्टि करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी। खुर्शीद ने यह भी बताया कि कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "कांग्रेस यूपी चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जाकर लोगों की परेशानी सुनेंगे।"

सोम, 13 सितंबर 2021 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: up assembly elections, Salman khurshid, Priyanka Gandhi Vadra

Courtesy: Aajtak News

priyanka gandhi

फोटोः The Hindu

प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सितंबर सात को NEET-UG परीक्षा मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कोरोना महामारी के दौरान परीक्षा कराए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी NEET-UG परीक्षाओं पर रोक लगाने से मना कर चुका है। NEET-UG की परीक्षा का आयोजन सितंबर 12 को किया जाएगा, इस परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं। 

बुध, 08 सितंबर 2021 - 03:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Rahul Gandhi, Congress Party, NEET-UG 2021

Courtesy: ndtv

Priynka Gandhi

फोटो: The Print

आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण ले रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता: उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस यूपी में बूथ स्तर पर अपनी मज़बूती बढ़ाने का प्रयास कर रही है। राज्य में 70,000 श्रमिकों को प्रशिक्षित करने के लिए 675 प्रशिक्षण शिविर तैयार किए गए हैं। रायपुर की निरंजन धर्मशाला में विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षण ले रहे उत्तर प्रदेश के 100 नेताओं व कार्यकर्ताओं के दल को प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ भेजा गया है। रायपुर में यूपी के कांग्रेस नेताओं को मास्टर ट्रेनर के तौर पर ट्रेनिंग दी जा रही है।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, UP Vidhan Sabha Elections 2021, Raipur

Courtesy: Newstrack

Fir launched on 500 congress leaders

फ़ोटो: NDTV

लखनऊ में कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के हजरतगंज में जुलाई 16 को प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर मौन धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद हजरतगंज पुलिस कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं पर धारा 144 और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इस रिपोर्ट में पुलिस ने प्रियंका गांधी का नाम शामिल नहीं किया है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बदसलूकी का शिकार हुईं अनीता सिंह से भी मुलाकात की। 

शनि, 17 जुलाई 2021 - 02:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Lucknow, Congress Party, politics

Prashant Kishor meets Congress top leaders

फोटो: India Today

राहुल गांधी और प्रशांत किशोर संग मीटिंग में मौजूद थीं सोनिया गांधी

प्रशांत किशोर ने जुलाई 13 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की थी। ताजा जानकारी के मुताबिक लगभग एक घंटे की मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी फोन पर जुड़ी थीं। माना जा रहा है कि इस बैठक में पंजाब में पार्टी पर मंडरा रहे संकट के बादलों को हटाने पर चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर भी बात हुई।

बुध, 14 जुलाई 2021 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Prashant Kishor, Congress Party, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra

Courtesy: Live Hindustan

Prinka Gandhi Vadra

फोटो: Times Of India

पंजाब के 2022 चुनावों से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने की नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात

राहुल गांधी द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने से इनकार करने के एक दिन बाद, कांग्रेस महासचिव, प्रियंका गांधी वाड्रा ने जून 30 को नई दिल्ली में पंजाब के नेता से मुलाकात की। कथित तौर पर, सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका पर चर्चा की। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पंजाब के 2022 के चुनावों में एकजुट मोर्चा पेश करने के लिए सभी कांग्रेस नेताओं को एक साझा मंच के तहत लाने की उम्मीद कर रहे हैं।

बुध, 30 जून 2021 - 04:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Rahul Gandhi, Navjot Singh Sidhu

Courtesy: Lokmat News

Robert Vadra

फोटो: Times Now

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के वाहन का काटा गया चालान

उद्योगपति और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का चालान काटे जाने की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जून 23 को जब वाड्रा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ दक्षिण पूर्व दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तब बारापुला फ्लाईओवर के पास उनके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके बाद उनके पीछे आ रही सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी उनसे टकरा गई।

शुक्र, 25 जून 2021 - 07:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, robert vadra, Fine, Congress Party

Courtesy: Ndtv Hindi News

Congress want win up assembly election with muslims votes

फ़ोटो: firstpost

यूपी में मुसलमानों के ज़रिए जीत की राह तलाश रही है कांग्रेस

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मदरसों में पढ़ने वाले करीब 2 लाख बच्चों की लिस्ट तैयार की है। इसके ज़रिये कांग्रेस मुस्लिम घरानों तक पहुंचने का मन बना रही है। बताया जा रहा है कि 1990 के बाद से मुस्लिम कांग्रेस से दूर होते रहे हैं, जिसका फायदा सपा और बसपा दोनो ही पार्टियां उठाती रही हैं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने में जुट गई है।

सोम, 14 जून 2021 - 03:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Congress Party, Samajwadi Party, Priyanka Gandhi Vadra, MUSLIM

Courtesy: Dainik Bhaskar

Rahul Gandhi

फोटो: The Hindu

कांग्रेस ने किया पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया। जून 12 को हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा और कई दिग्गज नेता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल की कीमत बढ़ाने को लेकर केंद्र पर लूट का आरोप लगाया। जून 12 को तेल कंपनियों ने दोबारा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

शनि, 12 जून 2021 - 11:50 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Congress, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Delhi

Courtesy: Dainik Tribune

Congress new Minority cell president imran pratapgarhi

फ़ोटो: The Indian Express

शायर इमरान प्रतापगढ़ी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष

कांग्रेस ने मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को यूपी कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरअसल इमरान की मदद से यूपी में जो मुस्लिम युवा AIMIM से प्रभावित हैं। उन्हें वापस कांग्रेस से जोड़ने का प्लान है। बताया जा रहा है कि इमरान को ये पद दिलाने में यूपी कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी की अहम भूमिका है। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते यह फैसला लिया गया।

सोम, 07 जून 2021 - 05:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: Congress Party, Priyanka Gandhi Vadra, Imran Pratapgarhi, AIMIM

Courtesy: Dainik Bhaskar