Hemant biswa sarma

फ़ोटो: Indian express

चुनाव आयोग ने भाजपा नेता के चुनाव प्रचार पर लगी रोक की अवधि घटाई

भाजपा नेता हेमंत बिस्वा शर्मा के चुनाव प्रचार पर आयोग ने जो 48 घन्टे की रोक लगाई थी, उसे अब घटाकर 24 घन्टे कर दिया है। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद चुनाव आयोग की मंशा पर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े कर दिए है व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग ने अपनी रूलबुक से निष्पक्षता वाला पन्ना फाड़कर फेंक दिया है। बता दें कि बिस्वा ने विपक्षी दलों के नेताओं को धमकी दी थी कि उनकी सरकार बनने पर वे सबको जेल भिजवा देंगे।

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 10:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Election Commission, Hemant biswa sarma, Priyanka Gandhi Vadra

Courtesy: Outlook hindi

Priyanka Gandhi

फोटो: The Economics Times

प्रियंका गांधी वाड्रा ने साधा PM मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा बयान देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को 22 वर्षीय महिला का एक ट्वीट परेशान कर देता है पर असम में आई बाढ़ से तबाह हुए लोगों का दर्द नहीं। प्रियंका ने कहा,‘‘आप तब असम क्यों नहीं आए जब लोग डूब रहे थे? क्या आप चाय बागान गए और कामगारों से उनकी दिक्कतों के बारे में बात की?' प्रियंका गांधी ने भाजपा पर असम के लोगों को धोखा देने का आरोप भी लगाया।

रवि, 21 मार्च 2021 - 08:53 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, PM Narendra Modi, Assam, politics

Courtesy: Ndtv Hindi News

Robert Vadra

फ़ोटो: FilmFlix

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन, साइकिल पर निकले रॉबर्ट वाड्रा

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सरकार को निशाना बनाते हुए प्रियंका गांधी के बिजनेसमैन पति राबर्ट वाड्रा अपने निवास स्थान से ऑफिस तक की दूरी साइकिल से तय की। सरकार का आम आदमी और किसानों पर ध्यान ना देने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों में सुधार करने की अपील की। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि  “बीजेपी सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन… read-more

सोम, 22 फ़रवरी 2021 - 02:49 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Indian National Congress, Petrol diesal price, Finance Minister

Courtesy: news18hindi

Twitter Toolkit

फोटो: Jagran

दिशा रवि के बचाव में उतरे राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कई बड़े नेता

किसान आंदोलन से जुड़ी विवादित "टूलकिट" मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े नेताओं ने दिशा रवि को तुरंत रिहा करने की मांग की है। इसके साथ ही कार्यकर्ता-वकील निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इन दोनों पर आरोप है की इन्होने वही टूलकिट शेयर किया था, जो दिशा रवि ने सोशल… read-more

सोम, 15 फ़रवरी 2021 - 05:20 PM / by Shruti

Tags: Disha Ravi, Twitter Toolkit, krishi kanoon, Priyanka Gandhi Vadra, Rahul Gandhi

Courtesy: India News

Priyanka gandhi

फ़ोटो: Getty images

बदायूं रेपकांड पर सियासत शुरू, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के हाथरस रेपकांड के बाद अब बदायूं रेपकांड भी तूल पकड़ने लगा है व अब घटना पर सियासत हावी हो रही है। कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी ने रेपकांड को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। गांधी ने कहा- "हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया। अब बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया।"

गुरु, 07 जनवरी 2021 - 10:29 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Yogi Adityanath, UP Police, rapecase

Courtesy: Aajtak news

pramila saini

फोटो: E TIMES

ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है प्रमिला, महिलाओं के लिए बनी मिसाल

आज हम आपको रोहतक की पहली गुलाबी ऑटो चालक प्रमिला सैनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं। घर के हालात ठीक ना होने के कारण प्रमिला ने आज से 6 साल पहले ऑटो चलाना शुरू किया था। इस काम में बहुत सी रुकावट आयी पर प्रमिला पीछे नहीं हटी। प्रमिला को समाज, प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। इसके साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रमिला के ऑटो की सवारी कर चुकी हैं।

शनि, 26 दिसम्बर 2020 - 04:16 PM / by सपना सिन्हा

Tags: pramila saini, auto driver, Priyanka Gandhi Vadra

Courtesy: panjab kesari

Prianka gandhi Arrested

फोटोः The Wire

मोर्चा निकालने पर प्रियंका गाँधी समेत कई कांग्रेसी नेता हुए गिरफ्तार

विपक्ष को पुलिस द्वारा अनुमति न मिलने के बावजूद मोर्चा निकालने पर पुलिस ने प्रियंका गाँधी समेत कई कांग्रेस के नेताओ को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, विपक्ष किसान आंदोलन के समर्थन में आज विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मोर्चा निकलना चाहता था जिसे पुलिस द्वारा परमिशन नहीं दी गयी। प्रियंका गाँधी ने कहा कि, सरकार के खिलाफ किसी भी प्रकार के असंतोष को आतंक के नज़रिये से देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को किसानो की सुननी चाहिए। 

गुरु, 24 दिसम्बर 2020 - 12:06 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Congress Party, Farmers' Protest

Courtesy: DAINIKBHASKAR

राहुल एंड प्रियंका

फोटोः News18

राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने परीक्षाओं को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

सितम्बर 4 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट करते हुए बेरोज़गारी और भारत में परीक्षाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गाँधी ने ट्वीट किया कि "मोदी सरकार ,रोजगार बहाली परीक्षा के परिणाम दो ,देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो।"  वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गाँधी ने भी 2017 एसएससी की भर्तियों ,2018 सीजीएल परीक्षा का परिणाम न आने पर ,2019 में सीजीएल की परीक्षा न होने पर… read-more

शुक्र, 04 सितंबर 2020 - 02:24 PM / by vikas prakash

Tags: SSC Exam, CGL, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra

Courtesy: Amar Ujala

Rahul-Priyanka

फोटो: News Track English

राहुल गांधी और प्रियंका गाँधी कर रहे है सरकार के JEE और NEET 2020 परीक्षा के फैसले का विरोध

कोरोना वायरस संकट के बीच होने वाली JEE और NEET 2020 की परीक्षा के फैसले पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने विरोध किया है। 28 अगस्त को अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने 'स्पीक अप फॉर स्टूडेंट सेफ्टी' अभियान के तहत एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ने कहा है की सरकार को सभी पक्षों की बातों को मद्दे नज़र रखते हुए इस समस्या का कोई और उपाए सोचना चाहिए। कांग्रेस की महासचिव, प्रियंका गाँधी… read-more

शुक्र, 28 अगस्त 2020 - 05:55 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Rahul Gandhi, Congress Party, Priyanka Gandhi Vadra

Courtesy: Jagran

Priyanka gandhi

फोटोः हिंदुस्तान टाइम्स

किसी ग़ैर-गाँधी को संभालनी चाहिए कांग्रेस पार्टी की बागडोर : प्रियंका गाँधी

एक किताब में इंटरव्यू देते हुए प्रियंका गाँधी ने बताया कि जैसे राहुल ने कहा था की हम में से किसी को पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए ,मैं उनकी इस बात पर सहमत हूँ। मुझे यही लगता है की अब पार्टी को अपना रास्ता तलाशने की जरूरत है, प्रियंका आगे कहती है की ,'' मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने न्यू मीडिया को समझने में देर कर दी और जब तक पार्टी ने इसके जरिये अपने विचार रखना शुरू किया ,तब तक काफी नुक़सान हो चुका था। अगर कोई "गैर-गाँधी" पार्टी को… read-more

बुध, 19 अगस्त 2020 - 02:45 PM / by vikas prakash

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Congress Party

Courtesy: BBC Hindi