Rafale fighter jet

फ़ोटो: Pinterest

आज बढ़ेगा राफेल विमानों का बेड़ा, फ्रांस से उड़कर भारत आएंगे विमान

फ्रांस से भारत को मिलने वाले लड़ाकू विमान राफेल की तीसरी खेप मार्च 31 के दिन भारत पहुंचेगी। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन विमानों की यह खेप अम्बाला एयरबेस पर उतरेगी। वहीं, खास बात यह है कि तीनों विमान फ्रांस से भारत बिना रुके आएंगे क्योंकि अरब अमीरात के आसमान में ही तीनों विमानों में ईंधन भरा जाएगा। वहीं, फ्रांसीसी राजनयिक के मुताबिक भारतीय वायुसेना की एक टीम तीन राफेल को अंबाला लाने के लिए पहले ही फ्रांस पहुंच गई थी।

बुध, 31 मार्च 2021 - 12:39 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rafale jets, Ambala, France

Courtesy: Amarujala News

Rafale fighter jet

फ़ोटो: Pinterest

लड़ाकू विमान राफेल की तीसरी खेप अप्रैल महीने में फ्रांस से आएगी भारत

फ्रांस में निर्मित लड़ाकू विमान राफेल की तीसरी खेप अप्रैल में भारत आएगी जिसमें 3 विमान शामिल होंगे। इन सभी विमानों की तैनाती अम्बाला एयरबेस में की जाएगी व अप्रैल महीने के ही मध्य तक और 9 राफेल विमान भारत पहुंच जाएंगे। फ्रांस और भारतीय राजनियकों के अनुसार, भारतीय वायुसेना की एक टीम तीन राफेल को अंबाला तक पहुंचाने की तारीख को अंतिम रूप देने के लिए पहले ही बोर्डिएक्स के मेरिग्नैक एयरबेस पहुंच चुकी है। बता दें कि कुल 36 विमानों का बेड़ा भारत आना… read-more

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 10:03 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Rafale jets, april, France, Ambala

Courtesy: Punjab kesari

Rafale fighter jet

फ़ोटो: Getty images

फ्रांस से उड़ान भरने के बाद राफेल की दूसरी खेप गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंची

भारतीय वायुसेना की शक्ति में फिर बढ़ोतरी हुई है और लड़ाकू विमान राफेल की दूसरी खेप में 3 विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंच गए है। इस अवसर पर देश की जनता को जानकारी देते हुए भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया है-"राफेल विमानों की दूसरी खेप नवंबर चार, 2020 को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद बिना ठहरे शाम 8:14 बजे भारत पहुंची।"बता दें कि इससे पहले पहली खेप के 5 लड़ाकू विमान जुलाई 29 के दिन भारत आए थे और अब लदाख एयरबेस पर तैनात… read-more

गुरु, 05 नवंबर 2020 - 08:43 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Rafale jets, Airforce, fighter jets

Courtesy: Live hindustan

Rafale fighter jet

फ़ोटो: Scroll.in

दूसरी खेप में फ्रांस ने भारत को सौंपे 5 राफेल विमान

भारत की वायुसेना की शक्ति को और मजबूत करते हुए फ्रांस ने राफेल विमान की दूसरी खेप में 5 और राफेल विमान भारत को सौंप दिए हैं। यह सभी राफेल विमान अक्टूबर में भारत पहुंच जाएंगे और इन्हें चीन से सटे सीमावर्ती इलाकों में तैनात किया जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व सितंबर 10 को एक औपचारिक कार्यक्रम के बाद पहली खेप के 5 राफेल विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।

सोम, 28 सितंबर 2020 - 08:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Rafale jets, Indian Army soldiers, Army

Courtesy: AMARUJALA NEWS

रणदीप सुरजीत

फोटोः Twitter

पहले 'मेक इन इंडिया' अब 'मेक इन फ्रांस' हो गया: कांग्रेस राष्टीय प्रवक्ता

राफेल जेट पर CAG (Comptroller and Auditor General of India) की आई रिपोर्ट पर कांग्रेस के राष्ट्रिय प्रवक्ता रणदीव सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि "सबसे बड़े रक्षा सौदे की क्रोनोलॉजी सामने आ रही है। CAG ने यह स्वीकार किया गया है कि राफेल के ओफ़्सेट में 'टेक्नोलॉजी ट्रांसफर' को ताक पर रख दिया है। पहले 'मेक इन इंडिया', अब 'मेक इन फ्रांस',हो गया। अब DRDO के टेक ट्रांस्फ़ेरे को किनारे कर दिया है और मोदी जी कहेंगे कि सब चंगा सी… read-more

गुरु, 24 सितंबर 2020 - 05:20 PM / by vikas prakash

Tags: Rafale jets, सीएजी, Randeep Singh Surjewala

Courtesy: NDTV NEWS

Rajnath Singh

फोटो: Deccan Herald

युद्धक विमान राफेल हुआ भारतीय वायुसेना में शामिल, रक्षामंत्री ने दी दुश्मनों को चेतावनी

सितम्बर 10 को युद्धक राफेल को भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया हैं। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि, ''यह भारत की सीमा पर नजर रखने वालों और भारत के दुश्‍मनों के लिए बड़ी और कड़ी चेतावनी है। राफेल के शामिल हाेने से भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ गई है।'' फ्रांस की रक्षामंत्री ने भी इस आयोजन को सम्बोधित हुए कहा कि यह भारत और फ्रांस के बढ़ते रक्षा सहयोग और विश्‍व शांति के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है।

गुरु, 10 सितंबर 2020 - 04:52 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Rafale jets, IAF Induction Ceremony, Indian Air force

Courtesy: JAGRAN