दूसरी खेप में फ्रांस ने भारत को सौंपे 5 राफेल विमान
भारत की वायुसेना की शक्ति को और मजबूत करते हुए फ्रांस ने राफेल विमान की दूसरी खेप में 5 और राफेल विमान भारत को सौंप दिए हैं। यह सभी राफेल विमान अक्टूबर में भारत पहुंच जाएंगे और इन्हें चीन से सटे सीमावर्ती इलाकों में तैनात किया जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व सितंबर 10 को एक औपचारिक कार्यक्रम के बाद पहली खेप के 5 राफेल विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।