Rahul Bajaj

फोटो: Sakal

कैंसर से पीड़ित उद्योगपति राहुल बजाज का हुआ निधन

मशहूर उद्योगपति और पांच दशकों तक बजाज ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े रहने वाले राहुल बजाज का कैंसर से 83 वर्ष की आयु में फरवरी 12 को पुणे में निधन हो गया है। उनका नाम देश के सफलतम उद्योगपतियों में शुमार किया जाता है। उन्होंने अपने नेतृत्व में दुपहिया और तिपहिया वाहनों के क्षेत्र में बजाज ऑटो को खड़ा किया। वर्ष 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद 2006 से 2010 तक वो राज्यसभा सदस्य रहे थे। 

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 06:25 PM / by रितिका

Tags: Rahul Bajaj, Bajaj Group, Industrialist

Courtesy: News 18 Hindi