कैंसर से पीड़ित उद्योगपति राहुल बजाज का हुआ निधन
मशहूर उद्योगपति और पांच दशकों तक बजाज ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े रहने वाले राहुल बजाज का कैंसर से 83 वर्ष की आयु में फरवरी 12 को पुणे में निधन हो गया है। उनका नाम देश के सफलतम उद्योगपतियों में शुमार किया जाता है। उन्होंने अपने नेतृत्व में दुपहिया और तिपहिया वाहनों के क्षेत्र में बजाज ऑटो को खड़ा किया। वर्ष 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद 2006 से 2010 तक वो राज्यसभा सदस्य रहे थे।