Rahul Bajaj

फोटो: Sakal

कैंसर से पीड़ित उद्योगपति राहुल बजाज का हुआ निधन

मशहूर उद्योगपति और पांच दशकों तक बजाज ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े रहने वाले राहुल बजाज का कैंसर से 83 वर्ष की आयु में फरवरी 12 को पुणे में निधन हो गया है। उनका नाम देश के सफलतम उद्योगपतियों में शुमार किया जाता है। उन्होंने अपने नेतृत्व में दुपहिया और तिपहिया वाहनों के क्षेत्र में बजाज ऑटो को खड़ा किया। वर्ष 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद 2006 से 2010 तक वो राज्यसभा सदस्य रहे थे। 

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 06:25 PM / by रितिका

Tags: Rahul Bajaj, Bajaj Group, Industrialist

Courtesy: News 18 Hindi

Arvind kejriwal

फ़ोटो: Deccan Herald

मुख्यमंत्रियों के बाद केजरीवाल का ऑक्सिजन के लिए उद्योगपतियों को पत्र

सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश के उद्योगपतियों को पत्र लिखकर राज्य में ऑक्सिजन आपूर्ति में मदद करने की अपील है। मदद करने की अपील करते हुए केजरीवाल ने लिखा-"कृपया दिल्ली सरकार की मदद करें यदि आपके पास ऑक्सीजन और टैंकर हैं। आप जो भी मदद कर सकते हैं, जरूर करें।" गौरतलब है कि, दिल्ली को पहले से ही केंद्र की ओर से ऑक्सिजन आपूर्ति में मदद मिल रही है।

सोम, 26 अप्रैल 2021 - 03:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arvind Kejriwal, Industrialist, Oxygen Supply

Courtesy: Outlook Hindi News