Chhattisgarh

फोटो: Amrit Vichar

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण खोले गए गंगरेल डैम के 14 गेट

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। रायपुर में बने गंगरैल डैम में भी पानी 90 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इस कारण डैम के 14 गेटों को खोला गया है। वर्ष 2018 के बाद बांध के गेटों को खोला गया है। स्थानीय प्रशासन ने भी आसपास के इलाकों को खाली करने के आदेश दिए गए है। महानदी के किनारे बसे गावों के लिए ये चेतावनी जारी की गई है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: Chhattisgarh, rainfall, HEAVY RAINFALL

Courtesy: ABP Live

MLA Mud Bath

फोटो: India Today

उत्तर प्रदेश में बारिश ना होने से परेशान हुए लोग, महिलाओं ने आजमाया टोटका

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बारिश ना होने के कारण महिलाओं ने टोटका अपनाते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायस्वाल को कीचड़ से नहलाया है। महिलाओं का मानना है कि इससे भगवान इंद्र खुश होकर बारिश करेंगे। विधायक कन्नौजिया ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। बता दें राज्य में 72.3 मिलीमीटर ही बारिश हुई है जो सामान्य से 57% कम है।

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, rainfall, uttar pradesh mla, rain

Courtesy: AajTak

HEAVY RAINFALL

फोटो: Tirhut Now

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण आई आफत, लगातार बरस रहा पानी

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट मनाली में बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश के कारण भजोगी नाले में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर मलबा जमा हो गया है। मनाली प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि नदी और नालों के पास ना जाएं। भारी बारिश के कारण प्रशासन ने एहतियात बरतने की चेतावनी दी है। लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 07:51 PM / by रितिका

Tags: Manali, rainfall, Himachal Pradesh, HEAVY RAINFALL

Courtesy: TV 9 Hindi

Rain,Weather

फोटो: Zee News

मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया भरी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जुलाई 10 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश व राजस्थान में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: IMD, weather update, rainfall

Courtesy: News 18

Maharashtra

फोटो: India.com

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के जिलों में तीन दिनों के लिए दी भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पालघर जिले में बीते 24 घंटों में 100.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पालघर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। ऐहतियात के तौर पर इलाके में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। बीते 24 घंटे में ठाणे में 93.9 मिमी, मुंबई में 84 मिमी और रायगढ में 135 मिमी बारिश हुई है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, IMD, WEATHER, rainfall

Courtesy: ndtv.in

Gujarat,Weather

फोटो:Skymet Weather

गुजरात में सक्रिय हुआ मॉनसून, जुलाई 8 को भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि गुजरात में जुलाई 8 तक जोरदार बारिश होगी। विभाग के मुताबिक यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। ऐसे में बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। बता दें कि यहां जुलाई तीन को भी दक्षिणी, सौराष्ट्र और मध्य जिलों के 100 से अधिक जगहों पर बारिश हुई है।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: rainfall, Gujarat, WEATHER, weather update

Courtesy: ABP Live

delhi ncr rainfall

फोटो: Mint

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार, आसमान में छाए बादल

दिल्ली एनसीआर में जुलाई दो को बारिश होने की संभावना है। यहां आसमान में बादल छाए हुए है, वहीं लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है। अब तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जुलाई दो को यहां 34 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जुलाई सात तक रुक रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। यहां हवा में नमी का स्तर 84 से 93 प्रतिशत रहा है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 11:15 AM / by रितिका

Tags: Delhi-NCR, weather forecast, delhi weather updates, rainfall

Courtesy: ABP Live

Heavy Rain In Delhi

फोटो: India TV News

दिल्ली में बारिश के कारण जाम हुआ ट्रैफिक

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार (30 जून) को पहली मॉनसून बारिश के बाद दिल्ली और आसपास के शहरों में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया, इस प्रकार चिलचिलाती गर्मी से बहुत राहत मिली। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 'हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ' पूरी दिल्ली के और आसपास के क्षेत्रों में होगी। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, "यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी… read-more

गुरु, 30 जून 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rainfall, delhi ncr, traffic snarls, delhi gurgaon road

Courtesy: Latestly News

Monsoon

फोटो: Onmanorama

मौसम विभाग ने बताया दिल्ली में मॉनसून आने की संभावित समय

भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि देशभर में मॉनसून जुलाई छह तक पहुंचेगा। जून 26 से पश्चिम बंगाल, सिक्किम मेघालय आदि में झमाझम बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मॉनसून का इंतजार भी जल्द खत्म होगा। दिल्ली में मॉनसून जून 27 तक पहुंच सकता है। अगले पांच दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

रवि, 26 जून 2022 - 03:15 PM / by रितिका

Tags: weather forecast, rainfall, rainfall update

Courtesy: Zee News

rain alert

फोटो: Mint

दिल्ली में छाएंगे बादल, बिहार में होगी बारिश : मौसम विभाग

मौसम विभाग ने जून 22 को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में जून 22 को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। गुजरात के अहमदाबाद में भी बारिश होने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेलसियस रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचेगा।

बुध, 22 जून 2022 - 10:45 AM / by रितिका

Tags: bihar rain, rainfall, delhi weather, Indian Monsoon

Courtesy: AajTak News