फोटो: Shortpedia
अभिनेता रजनीकांत को मिली चेन्नई के अस्पताल से छुट्टी
सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अक्टूबर 31 को घर लौट आए हैं। रजनीकांत की हाल ही में कैरोटीड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन सर्जरी हुई थी। रजनीकांत को गुरुवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने ट्विटर हैंडल पर रजनीकांत ने अपने घर के मंदिर के सामने प्रार्थना करते हुए खुद की एक तस्वीर साझा करके इस खबर के बारे में अपने प्रशंसकों को अपडेट किया।
Tags: Rajnikanth, hospitial, discharged
Courtesy: Amar Ujala News
जारी हुआ रजनीकांत की फ़िल्म अन्नात्थे का मोशन पोस्टर
साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म अन्नात्थे का नया मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। इस पोस्टर में रजनीकांत एक बाइक पर बैठे नज़र आ रहे हैं। इस फ़िल्म रजनीकांत के अलावा नयनतारा, प्रकाश राज, कीर्ति सुरेश, सतीश खुशबू, सूरी और रोबो शंकर लीड रोल में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म को नवंबर 4 को दीपावली के मौके पर सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा।
Tags: Rajnikanth, prakash raj, Annatthe Film, Entertainment
Courtesy: Amar Ujala news
फोटो: News18
राजनीति में कदम नहीं रखेंगे रजनीकांत
मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने राजनीतिक करियर से जुड़ी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। रजनीकांत ने सार्वजनिक रूप से ऐलान करते हुए कहा कि 'भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है। उन्होंने अपने फैंस से भी अपील करते हुए कहा कि उनके इस फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध ना करें। इसके साथ ही उन्होंने अपने संगठन रजनी मक्कल मंदरम के मंच को भंग करने के साथ साथ तमाम राजनीतिक अटकलों को भी भंग कर दिया।
Tags: Rajnikanth, National, politics
Courtesy: The Quint Hindi News
फोटो: You Tube
नवंबर 4 को रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म "अन्नाथे"
COVID-19 लॉकडाउन के बीच कई रुकावटों के बाद, रजनीकांत अभिनीत सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म अन्नाथे नवंबर 4 को स्क्रीन पर धूम मचाने वाली है। फिल्म का निर्माण कर रहे सन पिक्चर्स ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की तारीख पोस्ट की। फिल्म दीवाली के दौरान रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में संगीत डी. इम्मान ने दिया है। अन्नाथे एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें मीना, खुशबू सुंदर, नयनतारा, कीर्ति सुरेश और प्रकाश राज शामिल हैं।
Tags: Rajnikanth, Annathe, south movie
Courtesy: India TV
फ़ोटो: India Today
दीपावली पर रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाथे'
मशहूर सुपस्टार रजनीकांत की एक और फिल्म जल्द धूम मचाने की तैयारी में है। रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे को दीपावली पर रिलीज किया जाएगा, सन पिक्चर्स ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। उन्होंने अपने ट्वीट में पूछा 'क्या आप अन्नाथे दीपावली के लिए तैयार हैं'। फिल्म का निर्देशन शिवा द्वारा किया गया है। फिलहाल सुपरस्टार रजनीकान्त इन दिनों अमेरिका में अपना हेल्थ चेकअप… read-more
Tags: Rajnikanth, Annatthe Film, Bollywood, Entertainment
Courtesy: India TV
फोटो: Wikipedia
सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किये 50 लाख रुपये
सुपरस्टार रजनीकांत ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान किये हैं। रजनीकांत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने राहत कोष में दान किया। इसकी जानकारी देते हुए उनके प्रवक्ता रियाज अहमद ने तमिलनाडु के लोगों से सरकार द्वारा जारी कोविड नियमों को मानने की सलाह दी। बता दें, बीते दिनों में रजनीकांत ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है।
Tags: Rajnikanth, CM Relief Fund, Bollywood, MK Stalin
Courtesy: Jagran News
फोटो: Pratidin Time
सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अप्रैल एक को घोषणा की है कि 51वां 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड इस बार सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जायेगा। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष इन पुरस्कारों की घोषणा में विलम्ब हुआ है। प्रकाश जावड़ेकर ने एक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी देते हुए लिखा "भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान अभिनेताओं में से एक के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 की घोषणा करने पर बहुत खुश हूं। अभिनेता, निर्माता और… read-more
Tags: Rajnikanth, Dada Saheb Phalke Award, PRKASH JAVDEKAR
Courtesy: News 18
फोटो: The Times Of India
ख़राब स्वास्थय के चलते अभिनेता रजनीकांत नहीं करेंगे राजनीतिक दल का निर्माण
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार रजनीकांत ने दिसंबर 29 को एक बयान जारी कर एलान किया है कि वे राजनीतिक दल नहीं बनायेंगे। इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिये एक ट्ववीट करते हुए दी । उन्होने लिखा कि बीते दिनों उनकी तबियत ख़राब हो गयी जिसे वे भगवान का इशारा मानते है। हालाँकि, वे लोगो की सहायता आगे इसी प्रकार से करते रहेंगे। दरअसल, रजनीकांत की ओर से घोषणा की गयी थी कि वे दिसंबर 31 को अपने राजनितिक दल की घोषणा करेंगे।
Tags: Rajnikanth, Political Party, Tamil Nadu
Courtesy: ZEENEWS
फोटो: printrest
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सुपरस्टार रजनीकांत
दक्षिणभारतीय सुपरस्टार रजनीकांत को दिसंबर 25 को ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण हैदराबाद में मौजूद अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अब रजनीकांत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। सेहत में सुधार होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। अपोलो हॉस्पिटल ने जानकरी देते हुए बताया की रजनीकांत अब स्वस्थ है। हालांकि डॉक्टर्स ने अब रजनीकांत को तनाव लेने से मना किया है।
Tags: Rajnikanth, Blood Pressure, hospital
Courtesy: Aajtak news
फोटो: THE ECONOMIC TIMES
ब्लड प्रेशर कम ज़्यादा होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने कारण दिसंबर 25 की सुबह हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। रजनीकांत की उम्र 70 साल है। ब्लड प्रेशर बढ़ने घटने के साथ उन्हें थकान भी महसूस हो रही है। जब तक उनका ब्लड प्रेशर नार्मल नहीं हो जाता, तब तक उन्हें हॉस्पिटल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि, इसके अलावा उन्हें किसी और तरह की कोई परेशानी नहीं है।
Tags: Rajnikanth, Blood Pressure, hospital
Courtesy: DAINIK BHASKAR