Bhartiya Kisan Andolan

फोटो: DNA India

राकेश टिकैत के खिलाफ एकजुट होकर किसानो ने प्रशासन को दिया गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

भारतीय किसान यूनियन (भाकिउ) मान गुट ने भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम चादुनी और भाकिउ प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ मामला दर्ज कर राज्य सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम जारी किया है। अल्टीमेटम अवधि समाप्त होने पर मान गुट ने जुलाई 26 को मथाना के कुरुक्षेत्र-सहारनपुर रोड पर दीवार बनाकर एक घंटे के लिए सड़क जाम कर दी। जिला प्रशासन ने मान गुट से टिकैत और चढूनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए 15 दिन मांगे है। 

बुध, 28 जुलाई 2021 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bhartiya Kisan Union, maan gut, rakesh tikait

Courtesy: Jagran News

Rakesh Tikait

फोटो: Hindustan Times

किसानों के हित में अपनी आवाज न उठाने वाले सांसद की निंदा की जाएगी: राकेश टिकैत

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आज जंतर-मंतर पहुंचे हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह से ही जंतर-मंतर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अब अपनी संसद बैठाएंगे। सदन में अगर सांसद किसानों के हित में अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके क्षेत्र में ही उनकी निंदा की जाएगी, फिर चाहे वो किसी भी पार्टी से हों।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 04:25 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, BKU, parliament, Member of parliament, jantar mantar, farmer protest

Courtesy: ANI News

Kisan andolan on jantar mantar

फ़ोटो: Aaj Tak

जंतर मंतर पर जुलाई 22 से अगस्त 9 तक जारी रहेगा किसान आंदोलन: दिल्ली

दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन आज से दिल्ली के जंतर मंतर पर अगस्त 9 तक जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत इसकी अनुमति दी है। इस प्रदर्शन में सिर्फ 200 किसानों को ही शामिल होने की मंजूरी दी गई है। राकेश टिकैत का कहना है कि, हमारे 200 लोग अलग-अलग प्रदर्शन स्थल से इकठ्ठा होकर कल 4-5 बसों में सिंघु बॉर्डर से जंतर-मंतर जाएंगे। हम वहां संसद सत्र खत्म होने तक प्रदर्शन करेंगे।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 09:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: Kisan Andolan, jantar mantar, Covid protocol, rakesh tikait

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Rakesh Tikait

फोटो: ANI

जुलाई 22 से 200 लोग संसद के बाहर करेंगे विरोध प्रदर्शन: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने घोषणा की है कि जुलाई 22, से 200 लोग संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। टिकैत ने कहा "अगर केंद्र सरकार कृषि कानूनों पर चर्चा चाहती है, तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर बातचीत नहीं होती है या अच्छे परिणाम नहीं आते हैं तो हमारे लोग विरोध करेंगे"। बीकेयू नेता जीएस चारुनी ने कहा, 'जब तक वे हमारी मांगें नहीं सुनते, हम संसद के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

शनि, 10 जुलाई 2021 - 07:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: BKU, rakesh tikait, monsoon session, farmer protest, Delhi, Union Agriculture Minister

Courtesy: ANI News

Rakesh Tikait

फोटो: Patrika News

भारतीय किसान यूनियन ने किया बड़ा ऐलान

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि भारतीय किसान यूनियन केंद्र और योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन में तेजी लाने को किसानों का हल्ला बोल अभियान करेगा। गन्ना किसानों के बकाया और महंगी बिजली के खिलाफ अगस्त 1 से पूरे यूपी और उत्तराखंड में आंदोलन होगा। सरकारों के रवैए को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को भी तेजी देने के लिये उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गांव-गांव में अभियान चलाया जायेगा। 

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 08:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: BKU, rakesh tikait, Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath, Uttarakhand, Kisan Andolan, farmer protest, Ghazipur Border

Courtesy: Amarujala News

Case filed against 200 farmers

फ़ोटो: Zee News

200 किसानों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज, आंदोलन को बदनाम करने की साज़िश: राकेश टिकैत

बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच झड़प में 200 किसानों पर कौशाम्बी थाने में बलवे के आरोप में केस दर्ज हुआ है। किसान ने राकेश टिकैत ने दावा किया है कि, भाजपा के लोग तीन दिन से मंच के करीब आ रहे थे और माहौल खराब करने की कोशिश करना चाहते थे। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ, भाजपा के लोग हुड़दंग मचाते हुये अपने साथ कुछ बाहरी लोगों को भी लेकर आये। जिससे आंदोलन को बदनाम किया जा सके।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: BJP, rakesh tikait, Indian Farmer, balva

Courtesy: Dainik Bhaskar

Rakesh Tikait

फोटो: DNA India

आज होगी किसान नेता राकेश टिकैत और ममता बनर्जी के बीच मुलाकात

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय किसानों की समस्या पर बात करेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि इस मुलाकात में किसान आंदोलन के विस्तार और केंद्र सरकार को घेरने पर चर्चा होगी। बता दें, ममता बनर्जी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे चुकी हैं। इससे पहले राकेश टिकैत बंगाल विधान सभा चुनाव के दौरान ममता से मिले थे।

बुध, 09 जून 2021 - 02:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: farmer protest, rakesh tikait, CM Mamata Banerjee, West Bengal, politics

Courtesy: Zee News

Rakesh Tikait

फोटो: India TV

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे किसान नेता राकेश टिकैत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत जून 9 को मुलाकात करेंगे। इस दौरान वो ममता बनर्जी को चुनाव जीतने की बधाई देंगे और साथ ही किसान आंदोलन के बंगाल में विस्तार पर भी चर्चा करेंगे। राकेश टिकैत बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भी ममता बनर्जी से मिले थे। बता दें, ममता बनर्जी पहले ही किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे चुकी हैं। 

सोम, 07 जून 2021 - 07:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: farmer protest, rakesh tikait, TMC, CM Mamata Banerjee

Courtesy: Live Hindustan

Farmers protest extended

फोटो: NEWS18

सरकार द्वारा बातचीत ना करने पर किसान संगठन लेगा अहम फैसला

किसान नेता राकेश टिकैत कृषि आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर बड़ा फैसले लेने वाले हैं। कृषि कानून के विरोध में लगभग 5 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। राकेश टिकैत ने बताया," हम 6 महीने के इंतजाम के साथ दिल्ली आए थे, सरकार के बात न करने पर, मई 26 तक किसान संगठन एक बड़ा निर्णय लेगा और मोर्चे को आगे बढ़ाया जाएगा। किसानों को लेकर बहुत गलत प्रचार चल रहा है "।

सोम, 10 मई 2021 - 08:30 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Farmers Protest, rakesh tikait, Modi Government

Courtesy: Outlook Hindi News

Rakesh Tikait

फ़ोटो: India Today

सरकार से बात होगी तो बस कानून खत्म करने को लेकर होगी: राकेश टिकैत

दिल्ली के बॉर्डर पर बीते 4 महीने से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन प्रमुख राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। सरकार से बात करने को लेकर टिकैत ने कहा है कि किसान चर्चा को तैयार है लेकिन बात तभी होगी जब सरकार हमसे कानून रद्द करने की बात करेगी। वहीं, टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए यह भी कहा है कि वे कानूनों के खिलाफ चल रही लड़ाई जीते बिना घर नहीं जाएंगे।

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 12:46 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, Modi Government

Courtesy: Live hindustan