Midland

फोटो: The Independent

ब्रिटेन में फैल रही अजीब समस्या, लोग हो रहे परेशान

ब्रिटेन के मिडलैंड्स एरिया में बीते नौ महीनों से एक अजीब बदबू से लोग परेशान हो रहे है। इस बदबू के कारण लोगों को उल्टियां हो रही है। अब लोग घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू के कारण लोगों को खुजली की समस्या हो रही है। शहर में ये समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि इस बदबू के फैलने का कारण अबतक पता नहीं चला है।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 02:05 PM / by रितिका

Tags: Britain, disease, Rare Disease

Courtesy: Zee News

Sheep

फोटो: Twitter

अज्ञात बीमारी से हो रही भेड़ों की मौत, लाखों का नुकसान: राजस्थान

राजस्थान के जैसलमेर के लाठी गांव में किसी रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आकर एक दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो गई है। इस गंभीर बीमारी से कई भेड़ अब भी बीमार है। अज्ञात बीमारी से हुई मौतों से पशुपालकों को लाखों का नुकसान हो गया है, जिससे उनकी चिंता भी बढ़ गई है। पशुपालकों को चिंता है कि भेड़ों से ये बीमारी अन्य पशुओं में न फैले। पशुपालकों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Jaisalmer, Sheep, Rare Disease

Courtesy: Zee News

7 years old girl mahi

फोटो: India TV

7 साल की माही के इलाज के लिए चाहिए 2.5 करोड़ रुपये का टीका: दिल्ली

दिल्ली की रहने वाली 7 साल की माही A (MPS)IV A  ENZYME डिसऑर्डर नाम की एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी में हड्डियों का विकास रुक जाता है। इस बीमारी के इलाज के लिए 2.5 करोड़ रुपये के टीके की ज़रूरत है। इसके लिए माही ने एक वीडियो के ज़रिये पीएम मोदी से भी मदद मांगी है। माही के पिता दिल्ली पुलिस में एक साधारण पोस्ट पर हैं। जो अब तक माही के इलाज पर 10 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं।

शनि, 21 अगस्त 2021 - 04:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi, mahi, Rare Disease, BONES

Courtesy: NDTV Hindi

Ayansh

फोटो: Hindustan

बच्चे को इलाज के लिए चाहिए 16 करोड़ रूपये का इंजेक्शन

बिहार के रहने वाले स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित 10 महीने के अयांश नाम के बच्चे को 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की ज़रूरत है। क्राउड फंडिंग के जरिए 6.25 करोड़ रुपये जुटाए गए है, मगर बाकी राशि का इंतजाम नहीं हो सका है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए परिवार कई दिनों से चक्कर लगा रहा है। बच्चे के पिता आलोक सिंह के मुताबिक जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिलने की उम्मीद है।

सोम, 16 अगस्त 2021 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Bihar, Nitish Kumar, Bihar CM Nitish Kumar, Rare Disease

Courtesy: Aaj Tak News

vancet

फोटो: UP Varta News

तमिलनाडु: दुर्लभ टिन्निटस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति सर्जरी से हुआ ठीक

तमिलनाडु के 26 वर्षीय वेंकट पिछले दो साल से टिन्निटस नाम की एक दुर्लभ बीमारी से बहुत परेशान थे। इस बीमारी में मरीज के कान में घंटी बजने या फिर कुछ अन्य किस्म की ध्वनियां महसूस होती हैं। इस बीमारी के कारण वेंकट सोने और अन्य काम करने में ध्यान नहीं लगा पाते थे। वेंकट ने कई ईएनटी डॉक्टरों के पास इलाज कराया पर इस बीमारी से निजात नहीं मिली। डॉ. श्रीधर ने वेंकट की स्पेशल सर्जरी की और वेंकट एक महीने बाद बिल्कुल ठीक हैं। भारत में टिन्निटस नाम की इस… read-more

शनि, 10 अप्रैल 2021 - 05:06 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Tamil Nadu, Rare Disease, microsurgery, doctor, ringing in ears

Courtesy: Aajtak News