Sheep

फ़ोटो: UP Kiran

दक्षिणी सूडान में भेड़ ने की महिला की हत्या, अदालत ने सुनाई भेड़ को तीन साल की सजा

अफ्रीकी देश के दक्षिणी सूडान में एधियु चॉपिंग नामक एक महिला की हत्या का आरोप भेड़ पर लगा है। इस खूनी भेड़ ने महिला पर एक दो नहीं बल्कि कई बार लगातार हमला किया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को काफी चोट आई थी। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने भेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में जुर्म साबित होने के बाद आरोपी भेड़ को तीन साल की सजा सुनाई गई है।

शुक्र, 27 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sudan, Bizarre, Sheep, Prison

Courtesy: Amar ujala

sheep

फोटो: Macmillan Dictionary

जम्मू कश्मीर में बिजली गिरने से 250 भेड़ों की हुई मौत

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बिजली गिरने से 250 भेड़ों की मौत हो गई है। जानवरों को भी प्रकृति के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। कोकरनाग तहसील के होक्सर इलाके में ये घटना हुई है। बता दें कि गर्मी के महीनों में भेड़ों को चराने के लिए ऊंचे स्थानों पर ले जाया जाता है। यहीं पर अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद बिजली गिरने से जानवर प्राकृति आपदा का शिकार हो गए।

बुध, 25 मई 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: Jammu and Kashmir, Natural Calamity, Sheep

Courtesy: Zee News

Sheep

फोटो: Twitter

अज्ञात बीमारी से हो रही भेड़ों की मौत, लाखों का नुकसान: राजस्थान

राजस्थान के जैसलमेर के लाठी गांव में किसी रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आकर एक दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो गई है। इस गंभीर बीमारी से कई भेड़ अब भी बीमार है। अज्ञात बीमारी से हुई मौतों से पशुपालकों को लाखों का नुकसान हो गया है, जिससे उनकी चिंता भी बढ़ गई है। पशुपालकों को चिंता है कि भेड़ों से ये बीमारी अन्य पशुओं में न फैले। पशुपालकों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Jaisalmer, Sheep, Rare Disease

Courtesy: Zee News