Cyrus Mistry

फोटो: AajTak

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्‍त्री की मौत, सड़क हादसे में निधन

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरय मिस्त्री का सितंबर चार को अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय महाराष्ट्र के पालघर के पास सड़क हादसे में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार साइरस की मर्सिडीज गाड़ी डिवाइडर से टकराई, जिसमें उनकी मौत हुई है। ये घटना मुंबई अहमदाबाद हाइवे के रास्ते में सूर्या नदी के पास दोपहर 3.30 बजे के आसपास हुई है। बचा दें कि सायरस रियल स्टेट के व्यापारी पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के छोटे बेटे है।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Cyrus Mistry, Tata groups, Death, Road accident

Courtesy: TV 9 Hindi

Nirvair Singh

फ़ोटो: Indiatv.in

पंजाबी सिंगर निरवैर सिंह की सड़क हादसे में मौत

चर्चित पंजाबी सिंगर निरवैर सिंह की ऑस्ट्रेलिया में अगस्त 30 की दोपहर एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा डिगर्स रेस्ट में बुल्ला-डिगर्स रेस्ट रोड पर हुआ, जिसमें सिंगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस मामले में पुलिस सेडान के 23 साल के एक ड्राइवर को अरेस्ट भी किया है, जिससे पूछताछ जारी है। बता दें कि हाल ही में चर्चित पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की भी मौत हुई है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 04:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nirvair Singh, Punjabi singer, Road accident, Death

Courtesy: Aajtak News

Malaika Arora

फोटो: thebegusarai.in

रोड ऐक्सिडेंट का शिकार हुई अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, अस्पताल में भर्ती

फैशन वीक के एक इवेंट से लौट रही अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रोड ऐक्सिडेंट का शिकार हो गई है। जानकारी है कि अप्रैल 2 की शाम को यह घटना पुणे एक्सप्रेसवे पर हुई है जहां 3 कार आपस में टकरा गई थी। पुलिस के मुताबिक मलाइका को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह स्वस्थ है। बता दें कि मामले को लेकर खोपोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 11:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Malaika arora, Road accident, mumbai pune expressway

Courtesy: NDTV

Actor Deep Sidhu

फोटो: TV9 Bharatvarsh

सड़क हादसे में हुई पंजाबी फिल्मों के अभिनेता दीप सिद्धू की मौत

पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू का दिल्ली से पंजाब लौटते वक्त हरियाणा के सोनीपत में रात 9:30 बजे केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में फरवरी 15 को निधन हो गया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर प्रसिद्ध अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया। किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के… read-more

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 12:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Punjabi actor, farmer leader, Dead, Road accident, )

Courtesy: Aaj Tak

Jammu And Kashmir Six Killed In Road Accident In Kishtwad

फोटो: Bloom Berg

किश्तवाड़ में सड़क हादसे में 6 की मौत, पीएम ने जताया शोक: जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में फरवरी तीन को एक वाहन के फिसल कर खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान लतीफ राथर, अब्दुल रहमान, मोहम्मद इरफान, गुलाम हसन, अट्टा मोहम्मद और जुबैर अहमद के रूप में हुई है। प्रधानमंत्री ने सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर ट्वीट करके दुख व्यक्त किया… read-more

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, Road accident, Jammu & Kashmir

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Bus Accident

फोटो: The Times of India

कानपुर में बेकाबू हुई इलेक्ट्रिक बस, 6 लोगो की गई जान

यूपी के कानपुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कानपूर में जनवरी 30 की रात को एक बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने कई गाड़ियों को रौंद डाला। इस हादसे में 6 लोगो की जान चली गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस रात 11:30 बजे घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही थी तभी यह हादसा सामने आया। पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है। ड्राइवर की तलाश भी जारी है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Kanpur, electric bus, Deaths, Road accident

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

sahdev dirdo

फोटो: MensXP

होश में आए सहदेव दिर्दो, एक्सिडेंट के बाद डॉक्टर कर रहे हैं निगरानी

"बसपन का प्यार" सॉन्ग फेम सहदेव दिर्दो का दिसंबर 28 को एक्सिडेंट हो गया, जिसके बाद उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। अब वो खतरे से बाहर है। रात 10 बजे के बाद सहदेव को होश आया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टीकू सिन्हा ने बताया कि उनका सीटी स्कैन किया गया है। अब उन्हें किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की जरुरत नहीं है। डॉक्टर अभी 12 घंटे तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखेंगे। 

बुध, 29 दिसम्बर 2021 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: sahdev, accident, Road accident

Courtesy: Aajtak News

Sahdev Dirdo

फ़ोटो: Amarujala

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 'बसपन का प्यार' गाने के सिंगर सहदेव दिरदो

'बचपन का प्यार' गाने से पॉपुलर हुए सहदेव दिरदो दिसंबर 28, शाम 4 बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। सुकमा के अस्पताल में प्रारंभ‍िक इलाज के बाद उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध… read-more

बुध, 29 दिसम्बर 2021 - 10:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Road accident, child injured, SINGER, Chattisgarh Government

Courtesy: India TV

Mexico Road Accident

फोटो: BBC

मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा, 53 लोगों की मौत

मेक्सिको में दिसंबर 10 को देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 53 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर की लापरवाही से मालवाहक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदता हुआ डिवाइडर से जा टकराया। कई विदेशी भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। फिलहाल मेक्सिको पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 02:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mexico, Road accident, Death

Courtesy: Amar Ujala News

Accident

फोटो: CGTN

पश्चिम बंगाल के नदिया में भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की हुई मौत

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। यह सभी लोग एक वाहन में सवार होकर शमशान घाट जा रहे थे, लेकिन वाहन बेकाबू होकर एक खड़े ट्रक से जा टकराया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है। 

रवि, 28 नवंबर 2021 - 03:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: West Bengal, Road accident, Death

Courtesy: UNI