संबित पात्रा पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया हमला, गाड़ी पर फेंकी स्याही
ओडिशा के पुरी में हेरिटेज प्रोजेक्ट का विरोध करने पहुंचे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की कार पर एनएसयूआई कार्यकर्ता ने झाड़ेश्वरी छाक के पास से गुजरते वक्त स्याही फेंकी है। इस मामले पर पात्रा ने कहा कि "मैंने उन्हें माफ कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के पास न तो कोई नेता है और न ही लोगों की सेवा करने का जुनून। इसीलिए मैं उन्हें माफ करता हूं।" जानकारी है कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पात्रा को काले झंडे भी दिखाए।
Tags: Sambit Patra, nsui, Attack
Courtesy: Live hindustan
कांग्रेस पर भड़के संबित पात्रा, बोले प्रियंका गांधी के संवैधानिक के बारे में जानकारी दे गांधी परिवार
पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी को जानकारी दिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम की सुरक्षा चूक के संबंध में जानकारी दी क्यों? उन्होंने सवाल किया कि प्रियंका के पास कौन सा संवैधानिक पद है। उन्हें पीएम की सुरक्षा के संबंध में क्यों लूप में रखा गया। कांग्रेस से उन्होंने जवाब मांगा है।
Tags: Sambit Patra, BJP, Indian National Congress, Priyanka Gandhi Vadra
Courtesy: ABP News
समाजवादी पार्टी के सांसद राष्ट्रगान भूले, वीडियो वायरल
भारत में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए। हालाँकि, समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रगान भूल गए थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो क्लिप को बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी शेयर करते हुए लिखा, "अच्छा तो उन्होंने ये सर्वश्रेष्ठ तरीका… read-more
Tags: ST hassan, Independence Day, Sambit Patra
Courtesy: Amar Ujala News
दिल्ली सरकार की वैक्सीन खरीद निजी अस्पतालों से कम: संबित पात्रा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया है कि दिल्ली के निजी अस्पतालों ने 9 लाख से अधिक वैक्सीन खरीदी है, जबकि राज्य सरकार ने केवल 8.17 लाख खुराकें खरीदी है। उन्होंने कहा, केंद्र से दिल्ली को 46 लाख खुराक दी गयी; हालांकि, केवल 13% लोगों का टीकाकरण दिल्ली सरकार द्वारा करवाया गया है। पात्रा ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए सरकार द्वारा किए गए स्पुतनिक वैक्सीन ऑर्डर का डेटा भी मांगा।
Tags: Sambit Patra, Coronavirus Vaccines, delhi goverment
Courtesy: India TV
वैक्सीन आने के बाद दो प्रजाति बहुत परेशान है,एक कोरोना दूसरी कांग्रेस- संबित पात्रा
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज प्रवक्ता संबित पात्रा ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर अखिलेश यादव व अन्य विपक्षियों द्वारा दिये गए बयान पर पलटवार किया है। पात्रा ने कहा है कि विपक्षी पार्टियों को हिंदुस्तान पर भरोसा नहीं है व वे जनता को हमेशा बहकाते रहते है। उन्होंने कहा-"वैक्सीन आने के बाद 2 प्रजाति बहुत परेशान हैं। एक कोरोना वायरस और दूसरा कांग्रेस पार्टी। हमने समय-समय पर कांग्रेस को म्युटेंट वैरायटी में बदलते देखा है, एक से बढ़कर एक भयंकर रूप… read-more
Tags: Sambit Patra, Coronavirus Vaccines, Indian National Congress, Akhilesh Yadav
Courtesy: Aajtak news
"लगता है कि राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं"- संबित पात्रा
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पाकिस्तानी मंच पर भारत में मुस्लिमों की हालत और कोरोना के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना की है। अब कांग्रेस पार्टी के खिलाफ देश में आक्रोश फूट पड़ा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- "राहुल गांधी का नाम राहुल लाहौरी होना चाहिए। ये कांग्रेस नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खासकर पाकिस्तान में जिस प्रकार भारत को नीचा दिखा रहे हैं, उससे लगता है कि राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ने पर… read-more
Tags: Sambit Patra, Rahul Gandhi, Shashi Tharoor
Courtesy: AMARUJALA NEWS
यूपी- राज्यसभा में शुरू हो चुकी है भाजपा दावेदारों की रेस
भारतीय जनता पार्टी के पाले में राज्यसभा के लिए उत्तरप्रदेश से 10 सीटें है जिनपर अब किसे चुना जाए, इसका मंथन शुरू हो गया है। अभी फिलहाल तो भाजपा के लिए यूपी से राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह, नीरज शेखर और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी है, जिनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का भी नाम लिस्ट में हो सकता है और हिंदुत्ववादी नेता विनय कटियार को भी राज्यसभा भेजा जा सकता है।
Tags: Sambit Patra, BJP, Up Rajyasabha Bypolls
Courtesy: AMARUJALA NEWS