Brave Mother

फोटो: The Times of India

बहादुर माँ ने अपने बच्चे को तेंदुए के मुंह से बचाया: मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश से एक माँ के साहस की अनोखी खबर सामने आई है। यहां संजय-टाइगर-रिजर्व के बड़ी झरिया गांव में बैगा जनजाति की महिला किरण ठंड से बचने के लिए अपने तीन बच्चों के साथ आग के पास बैठी थी। तभी तेंदुआ उसके एक बेटे को उठाकर भाग गया। महिला भी तेंदूए के पीछे दौड़ पड़ी। महिला ने तेंदुए को डंडे से डराया और चिल्ला कर उसे भगा दिया। महिला और उसके बेटे को इस संघर्ष में काफी चोट आई हैं।

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 02:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: Madhya Pradesh, India, Leopard, Sanjay Tiger Reserve

Courtesy: Zee News