tulsi vivah

फोटोः Dharm Raftaar

इस वर्ष नवंबर 15 को मनाया जाएगा तुलसी विवाह

पौराणिक कथा के मुताबिक कार्तिक माह में भगवान विष्णु के शालीग्राम रूप और मां तुलसी के विवाह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष देवोत्थान एकादशी नवंबर 14 एवं तुलसी विवाह नवंबर 15 को होगा। इस दिन द्वादशी तिथि सुबह 6:39 मिनट से नवंबर 16 को सुबह 8:01 मिनट तक रहेगी। विवाह के लिए गन्ने का मण्डप, कलश, धूप, दीप, वस्त्र, माला, फूल, श्रृगांर का समान और लाल चुनरी द्वारा पूजा की जाती है। इस पूजन से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 11:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: tulsi vivah, happy married life, spiritual news, Kartik Purnima

Courtesy: Jagran News

chhatt puja 2021

फोटोः Naidunia

देश में नवंबर 8 से होगी छठ पूजा की शुरुआत

देश में नवंबर 8 से छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है। छठ पूजा के पहले दिन की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद वाले दिन खरना किया जाता है जिसमें ठेकुआ जरूर बनता है। साथ ही डूबते सूरज का अर्ध्य नवंबर 10 एवं उगते सूरज को अर्घ्य नवंबर 11 को दिया जाएगा। छठ पूजा करने वाले लोगों के लिए नए कपड़े, बांस या पीतल का सूप, गन्ने या ईख, हल्दी, मूली, सुपारी, मिठाई समेत कई चीजे जरूरी होती हैं। 

रवि, 07 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Chhath Puja, samagri, Religion, spiritual news

Courtesy: Jagran News

Dhanteras

फोटोः TV9 Bharat

धनतेरस वाले दिन इन बातों का रखें खास ध्यान

भारत में इस वर्ष धनतेरस का त्योहार नवंबर 2 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग माता लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा की जाती हैं। धनतेरस वाले दिन लोगों को कांच या प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी हुई मूर्तियों की पूजा नहीं करनी चाहिए। इस दिन सुबह के समय सोना भी अशुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन किसी को उधार ना दे, घर में कूड़ा या गंदगी ना हो और घर के प्रवेश द्वारा पर जूते-चप्पल को नहीं रखना चाहिए।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 12:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: dhanteras, Religion, spiritual news, Diwali

Courtesy: Dainik Jagran

Diwali Vastu Tips

फोटोः Thepublic.in

दिवाली की साफ-सफाई में वास्तु का रखें खास ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से गंदगी और कूडे को दूर फेकने के साथ रद्दी, कबाड़ को भी हटा देना चाहिए। घर में खराब और बंद पड़ी मशीनों, क्राकरी को न रखे और घर के दरवाजों के कब्जों में तेल डाले जिससे उसे खोलने या बंद करने पर आवाज न आए। घर के दरवाजे पर अंदर की ओर आने की दिशा में स्वास्तिक और लक्ष्मी चरण बनाते हुए उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा को विशेष रूप से सजाएं।

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 12:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: vastu shastra, diwali vastu tips, spiritual news, Home Cleaning Tips

Courtesy: Dainik Jagran