Gotbaya Rajpakshe

फोटो: palpalindia

श्रीलंका से भागने वाले राष्ट्रपति गोटबाया ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका में जारी राजनीतिक और आर्थिक अशांति के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने का ऐलान वो जुलाई 13 को कर चुके थे। इस्तीफा देने के बाद गोटबाया सिंगापुर पहुंचे है। देश की बागडोर कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के पास है, जिन्होंने देश में आपतकाल घोषित किया है। देश में शांति बहाल करने के लिए सरकार ने पुलिस और सेना को खुली छूट दी हुई है।

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka crisis, Srilanka Government, gotbaya rajpakshe

Courtesy: ABP Live

Srilanka Crisis

फोटो: United News Of India

श्रीलंका से दुनिया ने मोड़ा मुंह, कई देशों में रद्द की फ्लाइट

श्रीलंका में खराब राजनीतिक और आर्थिक स्थिति के बीच यूएई की फ्लाईदुबई ने दक्षिण एशियाई देश के लिए अपनी सभी फ्लाइटों को निलंबित कर दिया है। एयरलाइंस ने बयान दिया कि जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे उनका किराया उन्हें वापस मिलेगा। दुबई और कोलंबो हवाई अड्डे के बीच फ्लाई दुबई की उड़ानों को जुलाई 10 से निलंबित किया गया है। हाल ही में यूएई दूतावास ने अपने नागरिकों को श्रीलंका की यात्रा ना करने की सलाह दी थी।

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka Political Crisis, Srilanka crisis, UAE

Courtesy: Zee News

Srilanka Crisis

फोटो: Chattisgarh Aaj

भारत ने की श्रीलंका की सहायता, दिया 44,000 टन से अधिक यूरिया

आर्थिक संकट से परेशान श्रीलंका को भारत ने लोन फैसिलिटी के तहत 44,000 टन से अधिक यूरिया दिया है। श्रीलंका के किसानों को समर्थन और खाद्य सुरक्षा भारत ने ये कदम उठाया है। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने बताया कि उन्होंने कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा से मुलाकात कर 44,000 टन से अधिक यूरिया आपूर्ति के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों की खाद्य… read-more

सोम, 11 जुलाई 2022 - 11:00 AM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka Government, Srilanka crisis

Courtesy: Zee News

Gotabaya Rajapaksa

फोटो: Zee News

भारत ने दिलाया श्रीलंका की मदद का भरोसा, विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

श्रीलंका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार श्रीलंका में आर्थिक संकट से निपटने की मदद करेगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों देशों में गहरा संबंध है। संकट के समय में हम श्रीलंका के साथ है। बागची ने कहा कि श्रीलंका की वर्तमान स्थिति पर भारत की नजर है। श्रीलंका के लोग लोकतांत्रिक साधनों, मूल्यों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के जरिए मांग पूरी करना चाहते है।

सोम, 11 जुलाई 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka crisis, arindam bagchi, Dr S Jaishankar

Courtesy: Aajtak News

Shavendra Silva

फोटो: News18

श्रीलंका के आर्मी चीफ ने जनता से की शांति बनाए रखने की अपील

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका सेना के प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने जनता से अपील की है कि वो शांति बनाए रखे। सेना प्रमुख ने कहा कि राजनीतिक संकट का समाधान शांति से संभव है। उन्होंने कहा कि देश में शांति बनाने के लिए सशस्त्र बलों और पुलिस से समर्थन की मांग की गई है। बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने पद छोड़ने का ऐलान भी कर दिया है। 

रवि, 10 जुलाई 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilana crisis, Srilanka army, Army Chief

Courtesy: Zee News

Refugee

फ़ोटो: The Statesman

श्रीलंका में आर्थिक संकट के मद्देनजर उनके कई नागरिक छोड़ रहे देश, रामेश्वरम में दो को पुलिस ने पकड़ा

श्रीलंका में आर्थिक संकट के  मद्देनजर उनके कई नागरिक द्वीप छोड़ रहे हैं और भारत में शरण लेने के लिए वहां से भाग रहे हैं। रामेश्वरम श्रीलंका का निकटतम भारतीय शहर है। श्रीलंका में आर्थिक संकट ने लोगों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया है।  दो श्रीलंकाई शरणार्थी रामेश्वरम द्वीप पर पाए गए और उनकी जांच तमिलनाडु पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया, "दो श्रीलंकाई शरणार्थी जो रामेश्वरम द्वीप के गोथंदरमार मंदिर समुद्र तट पर पहुंचे थे।

सोम, 27 जून 2022 - 07:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, Rameshwaram, Tamil, Refugee

Courtesy: Jagran

Srilnaka

फ़ोटो: Aljazeera

श्रीलंका में फिर हुई पेट्रोल और डीजल के कीमतों में वृद्धि, पेट्रोल 470 तो वहीं डीजल 460 रुपये प्रति लीटर

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने पेट्रोल की कीमत में 50 श्रीलंकाई रुपये और डीजल की कीमतों में 60 श्रीलंकाई रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 470 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 460 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर हो गई है। आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे श्रीलंका को मौजूदा संकट से उबारने की खातिर बातचीत करने के लिए अमेरिका का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आएगा। 

रवि, 26 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Econmic Crisis, Srilanka, Petrol, Deisal, America

Courtesy: Hindustan

india vs Srilanka women team

फोटो: India.com

भारत ने शेफाली और जेमिमा की बदौलत पहले मुकाबले में हासिल की जीत

भारत और श्रीलंका के बीच जून 23 को हुए पहले टी20 मैच में मेजबान टीम को भारत ने 34 रनों से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह रन खोकर 136 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका 104 पर सिमट गई। भारत के लिए शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज ने शानदार गेंदबाजी की है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतक पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 

गुरु, 23 जून 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Cricket, Women Cricket, Srilanka, Indian Cricketer

Courtesy: NDTV News

Female Indian Cricket Team

फोटो:ndtv.in

श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पड़ोसी देश श्रीलंका की क्रिकेट टीम के साथ टी20 और वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है। भारत के खिलाफ सीरीज की अगुवाई ऑलराउंडर खिलाड़ी चमारी अटापट्टू करेंगी। श्रीलंका ने 32 ऑलराउंडर की टीम का ऐलान किया है। टीम में हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, ओशादी राणासिंघे और इनोका रणवीरा का चयन किया गया है।

मंगल, 21 जून 2022 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: sports, Cricket, cricket match, Srilanka

Courtesy: ndtv.in

Srilnka

फ़ोटो: iStock

संकट की घड़ी में श्रीलंका को आई जापान की याद, मदद के लिए उप विदेश मंत्री मियाके शिन्गो से की मुलाकात

संकट की घड़ी में चीन से उम्मीदें पूरी ना होने के कारण अब श्रीलंका सरकार को जापान की याद आई है। एक समय श्रीलंका ने जापान को दी गई दो बिलियन डॉलर की दो परियोजनाओं को एकतरफा ढंग से रद्द कर दिया था। जिसको लेकर जापान तब काफी नाराज हुआ था। श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पीरिस ने जापान के उप विदेश मंत्री मियाके शिन्गो से मुलाकात की है। उन्होंने एक बार फिर जापान के सहयोग बढ़ाने की श्रीलंका सरकार की इच्छा जापानी दल को बताई।

शनि, 18 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, Japan, meeting, crisis

Courtesy: Amar ujala