srilanka government fuel

फोटो: HT Auto

श्रीलंका में खत्म हुआ ईंधन, सड़कें हुई सुनसान

श्रीलंका में ईंधन पूर्ण रुप से खत्म हो गया है, जिसके बाद जून 17 को सरकार ने सार्वजनिक कार्यालयों और स्कूलों में आवाजाही खत्म करने के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है। ईंधन खत्म होने के बाद राजधानी कोलंबो और आसपास की सड़कों सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक की फिलिंग स्टेशनों पर भी हजारो वाहनों की कतार देखने को मिली। बता दें कि श्रीलंका अपने इतिहास की सबसे अधिक आर्थिक मंदी से गुजर रहा है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka Government, Fuel, Economic crisis

Courtesy: NDTV News

Auto driver

फ़ोटो: The Hindu

श्रीलंका में पेट्रोल के लिए कतार में लगे ऑटो चालक की हुई मृत्यु

श्रीलंका के पनादुरा शहर में पेट्रोल लेने की कतार में खड़े एक ऑटो चालक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस शहर में ऑटो चालक पेट्रोल लेने के लिए कतार में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। कतार लंबी होने के कारण उसकी अत्यधिक थकान के कारण सुबह मौत हो गई। श्रीलंका प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी कतारें देखी जा रही है, क्योंकि देश एक अभूतपूर्व वित्तीय संकट से जूझ रहा है। 

गुरु, 16 जून 2022 - 09:13 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, crisis, Petrol, auto driver, dies

Courtesy: Hindustan

Srilanka Crisis

फ़ोटो: CNN

सकंट से जूझ रहे श्रीलंका को कृषि क्षेत्र के लिए भारत से मदद की उम्मीद

श्रीलंका के कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा ने खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत से मदद मांगी है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने हाल ही में श्रीलंका के कृषि मंत्री से मुलाकात की। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खाद्य सामग्री की किल्लत व अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को खाद की आपूर्ति का भरोसा दिया है। विश्व बैंक ने भी यूरिया की खरीद के लिए श्रीलंका को वित्तीय मदद देने… read-more

मंगल, 07 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, India, Agriculture, Support

Courtesy: Jagran

srilanka vs australia

फोटो: InsideSport

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से होने वाली आय से लोगों की मदद करेगा श्रीलंका बोर्ड

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून सात से प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू हो रही सीरीज से पूर्व श्रीलंका बोर्ड ने फैसला किया है सीरीज के लिए बिकने वाली टिकट से मिली राशि का उपयोग लोगों की मदद के लिए होगा। दोनों देशों के बीच तीन टी20, पांच वनडे, दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बोर्ड के सचिव मोहन डी सिल्वा ने सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मंगल, 07 जून 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: Srilanka, srilanka cricket, Cricket Australia, Economic crisis

Courtesy: NEWS 18 HINDI

Medical Supplies

फ़ोटो: BHN News

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट को लेकर भारत ने भेजी मेडिकल सप्लाई

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच फिर से भारत ने मेडिकल सप्लाई भेजी है वहीं देश के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 1.8 बिलियन रुपये का फंड कोविड-19 हेल्थकेयर और सोशल सिक्योरिटी फंड को दिया है। इस फंड से आवश्यक दवाइयों का आयात किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खाद्य सामग्री की किल्लत व अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को खाद की आपूर्ति का भरोसा दिया है। 

शनि, 04 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, Economic crisis, Medical Supply, India

Courtesy: Jagran

srilanka petrol price

फोटो: Hindustan Times

श्रीलंका में 420 रुपये लीटर का हुआ पेट्रोल और डीजल

श्रीलंका में आर्थिक हालात खराब है जिस कारण पेट्रोल डीजल की कीमत में 24.3% और 38.4% का इजाफा हुआ है। श्रीलंका में मई 24 को 82 रुपये और डीजल के दामों में 111 रुपये की कीमत बढ़ोतरी हो गई है। इसी के साथ पेट्रोल 420 और डीजल 400 श्रीलंकन रुपये हो गई है। बता दें कि भारत के एक रुपये की कीमत श्रीलंका के 4.64 रुपये के बराबर हो चुका है।

बुध, 25 मई 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Srilanka Government, Economy

Courtesy: AajTak News

Cargo Ships

फ़ोटो: Mint

भारत ने श्रीलंका की सहायता के लिए भेजा 40000 टन पेट्रोल

भारत ने बेहद मुश्किल आर्थिक संकट से गुजर रहे पड़ोसी देश श्रीलंका को दी गई ऋण-सुविधा के तहत शनिवार को 40,000 टन पेट्रोल की एक अतिरिक्त खेप भेजी। पिछले महीने भारत ने श्रीलंका को ईंधन का आयात करने के लिए अतिरिक्त 50 करोड़ डॉलर की ऋण-सुविधा देने की घोषणा की थी। इस राशि का इस्तेमाल श्रीलंका को ईंधन आपूर्ति के लिए किया जाना है। श्रीलंका जरूरी वस्तुओं के आयात का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहा है क्योंकि उसका विदेशी मुद्रा भंडार बेहद घट गया है। … read-more

सोम, 23 मई 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Petrol, Srilanka, LOAN

Courtesy: Abp Live

Ranil Wickremesinghe

फ़ोटो: Telegraph

श्रीलंका पहुंची भारत की ओर से दी गई मानवीय सहायता राशि, श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने दिया धन्यवाद

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत की ओर से लगातार मदद की जा रही है। मई 22 को करीब दो अरब रुपये की मानवीय सहायता जिसमें दूध पाउडर,चावल व अन्य जरूरत की चीज शामिल है, श्रीलंका पहुंची हैं। इस दौरान श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट किया "आज भारत की ओर से दूध पाउडर,चावल और दवाओं समेत दो अरब मूल्य की मानवीय सहायता मिली है। मैं भारत की जनता,विशेष रूप से तमिलनाडु के… read-more

सोम, 23 मई 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Srilanka, India, Economical Crisis

Courtesy: Aajtak

Srilanka crisis

फ़ोटो: The Guardian

श्रीलंका में महंगाई दर 30 प्रतिशत के पाया, दिवालिया हो सकता है देश

श्रीलंका एक गहरे वित्तीय और मानवीय संकट का सामना कर रहा है जो 2022 में दिवालिया होने की ओर ले जा सकता है क्योंकि मुद्रास्फीति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले, पिछले साल 30 अगस्त को, श्रीलंका सरकार ने देश की मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट के बाद राष्ट्रीय वित्तीय आपातकाल की घोषणा की, जिससे खाद्य कीमतों में वृद्धि हुई। द्विपीय देश में महंगाई दर अप्रैल में उछलकर  29.8 फीसदी के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है। 

शुक्र, 20 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, crisis, emergency

Courtesy: Amar ujala

LTTE

फ़ोटो: South Asian news

श्रीलंका पर मंडरा रहा लिट्टे के हमले का खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका पर अब लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम यानी लिट्‌टे के हमले का खतरा मंडरा रहा है। इस बात की चेतावनी भारतीय खुफिया एजेंसियों ने श्रीलंका रक्षा मंत्रालय को दी है, जिसके बाद श्रीलंका ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। खुफिया एजेंसी के इनपुट के अनुसार लिट्टे मई 18 के दिन हमले को अंजाम दे सकता है।

सोम, 16 मई 2022 - 04:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Srilanka, LTTE, Attack

Courtesy: Indiatv