फोटो: News Nation
दिल्ली विश्वविद्यालय ने तीन साल के अंतराल के बाद की DUSU चुनाव की तारीख की घोषणा
दिल्ली विश्वविद्यालय ने घोषणा करते हुए कहा कि, तीन साल के अंतराल के बाद 22 सितंबर को छात्र संघ चुनाव का आयोजन किया जायेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय की 23 अगस्त की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छात्र संघ के पदाधिकारियों और केंद्रीय परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव 22 सितंबर (शुक्रवार) को होंगे। नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर (मंगलवार) है, जबकि इसे वापस लेने की अंतिम तिथि 13 सितंबर है।
Tags: Delhi university, Student Union, dusu elections date, voting
Courtesy: ZEE News
फोटो: Mirror Media
ऑक्सफोर्ड छात्र संघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष रश्मि सामंत ने दिया इस्तीफा
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में इतिहास बनाने वालीं ऑक्सफोर्ड छात्र संघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष रश्मि सामंत ने विवाद के बीच अपनी पूर्व की कुछ टिप्पणियों के कारण पद से इस्तीफा दे दिया है। सामंत के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में 2017 के जर्मनी में बर्लिन होलोकास्ट मेमोरियल की यात्रा के दौरान एक पोस्ट में नरसंहार से जुड़ी टिप्पणी और मलेशिया की यात्रा के दौरान तस्वीर को ‘चिंग चांग’ शीर्षक देने से जुड़ा विवाद है, जिसमें कई छात्रों द्वारा इसे ‘नस्लीय… read-more
Tags: Rashmi Samant, Oxford University, Student Union, Resignation
Courtesy: The Print News
फोटो : Twitter
रश्मि सामंत बनी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पहली भारतीय महिला छात्रसंघ अध्यक्ष
भारत की रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष चुनीं गयी हैं। रश्मि सामंत इस पद को पाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव में उन्होंने 3,708 मतों में से 1,966 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के लिनाक्रे कॉलेज में एमएससी की छात्रा हैं। रश्मि कर्नाटक के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की छात्रा रही हैं।
Tags: Oxford University, Student Union, Elections, Indian Women
Courtesy: Dainik Jagran