Mamata Banerjee

फोटो: Telegraph India

कांग्रेस में नहीं है भाजपा से लड़ने का जोश: टीएमसी का कांग्रेस पर निशाना

टीएमसी ने अपने मुखपत्र 'जागो बांग्ला' के जरिए एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। 'जागो बांग्ला' में 'कांग्रेस इन डीप फ्रीजर' के नाम से एक लेख छापा है, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस में अब भाजपा का मुकाबला करने का जोश नहीं रहा। इसके पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 'अब कोई यूपीए नहीं है' वाले बयान से कांग्रेस पर निशाना साधा था। दोनों पार्टियां में विपक्ष का मुख्य चेहरा बनने की होड़ है। 

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 07:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: TMC, Congress, politics, National

Courtesy: Amar Ujala News

Prashant Kumar

फ़ोटो: Politalks News

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर ज़बरदस्त प्रहार

विधानसभा चुनाव को लेकर देश में गर्म सियासी माहौल के बीच ममता बनर्जी के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत कुमार ने कांग्रेस के विपक्ष का नेतृत्व करने की क्षमता पर सवाल उठाया है। किशोर ने कहा, जो पार्टी बीते 10 सालों में 90 % चुनाव हार गई है उसे विपक्ष के नेतृत्व का फ़ैसला लोकतांत्रिक तरीक़े से होने देना चाहिए। कुछ दिन पहले ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बना उन पर प्रहार किया था।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: TMC, Congress Party, Party leader

Courtesy: Prabhat Khabar

TMC

फोटो: Scroll.in

टीएमसी में शामिल हुए कांग्रेस के 12 विधायक: मेघालय

मेघालय में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। मेघालय में कांग्रेस के 12 विधायक अपनी पार्टी का साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। इन 12 विधायकों में मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगम का नाम भी शामिल है। मेघालय में कांग्रेस का पास अब सिर्फ छह विधायक ही बचे हैं। मेघालय में बड़े झटके के बाद कांग्रेस संगठन के महासचिव ने कहा कि इन तरह के प्रयासों से पार्टी कमजोर नहीं होगी। 

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: TMC, Congress Party, Meghalaya, politics

Courtesy: India TV news

Mamata Banerjee and Kirti Azad

फोटो: The Indian Express

तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आज़ाद

कांग्रेस नेता कीर्ति झा आज़ाद ने नवंबर 23 को कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली में ममता बनर्जी ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई। इस मौके पर कीर्ति आज़ाद ने कहा कि मैं ममता बनर्जी के नेतृत्व में उनके साथ मिलकर काम करूंगा। इस समय देश को ममता बनर्जी जैसे व्यक्तित्व की जरुरत है। उनके नेतृत्व में देश को नई और सही दिशा मिल सकती है। वो जमीन पर उतरकर लड़ाई लड़ती है।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Kirti azad, TMC, Trinamool Congress, Indian National Congress

Courtesy: Ani Hindi News

Kirti Azad

फोटो: Moneycontrol

आज टीएमसी में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद

कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद जल्द ही अपनी पार्टी कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे सकते हैं। कीर्ति आजाद नवंबर 23 को कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने करीब तीन साल पहले भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। वो दिल्ली से एक बार विधायक और दरबंगा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। कीर्ति आजाद के ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी की सदस्यता ग्रहण करने की संभावना है। 

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 03:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Kirti azad, Congress, TMC, politics

Courtesy: Amar Ujala News

TMC Protest

फोटो: Newsroom Post

गृह मंत्रालय के बाहर टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन जारी, गृह मंत्री से मांगा मिलने का समय

त्रिपुरा में टीएमसी नेता सायानी घोष को नवंबर 21 को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। त्रिपुरा में कथित तौर पर पुलिस की बर्बरता को लेकर टीएमसी के 16 सांसद गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए समय की भी मांग की है। बता दें कि नवंबर 22 को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी दिल्ली के दौरे पर रहेंगी। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 12:24 PM / by अमन शुक्ला

Tags: TMC, Amit Shah, politics, National

Courtesy: Prabha Sakshi

Rajib Banerjee

फोटो: The Financial Express

टीएमसी में शामिल हुए भाजपा नेता राजीब बनर्जी

पश्चिम बंगाल में भाजपा को लगातार नुकसान हो रहा है। अक्टूबर 31 को भाजपा नेता राजीब बनर्जी ने एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी टीएमसी का हाथ थाम लिया है। वे त्रिपुरा में एक जनसभा में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में पार्टी में दोबारा शामिल हुए। राजीब बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले भी पश्चिम बंगाल में भाजपा के कई नेता टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। 

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 04:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Rajib Banerjee, BJP, TMC, West Bengal, politics

Courtesy: Amar Ujala News

mp sushmita deb

फोटोः BBC

त्रिपुरा में टीएमसी नेता सुष्मिता देव पर हुआ हमला

टीएमसी नेता और सांसद सुष्मिता देव पर अक्टूबर 22 को त्रिपुरा में कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। हमले में सुष्मिता देव घायल हो गई हैं और उनकी गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई है। टीएमसी ने भारतीय जनता पार्टी पर इस हमले का आरोप लगाया है। टीएमसी की ओर से इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उचित कार्रवाई और न्याय की मांंग की गई है।

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 07:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: TMC, mp sushmita deb, Tripura, politics

Courtesy: NDTV NEWS

Babul Supriyo

फोटो: The Indian Express

बाबुल सुप्रियो ने सांसद पद से दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने अक्टूबर 19 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सासंद पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा को भी धन्यवाद दिया। इससे पहले उन्होंने इसी वर्ष अगस्त में राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की थी। हालांकि बाद मेंं सितंबर 18 को वो टीएमसी में शामिल हो गए थे। बाबुल सुप्रियो अब औपचारिक रूप से भाजपा का हिस्सा नहीं हैंं।

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 03:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Babul Supriyo, BJP, TMC, politics

Courtesy: Amar Ujala News

hardeep puri

फोटोः Sanjeevni Today

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाजपा उमीदवार के समर्थन में किया प्रचार

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी सितंबर 22 को पश्चिम बंगाल में थे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल उपचुनाव में भाजपा उमीदवार प्रियंका टिबरेवाल के समर्थन में प्रचार भी किया। भवानीपुर में बड़ा सिख समुदाय होने के कारण केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का प्रचार भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। सितंबर 30 को भवानीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने होंगी।  

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 01:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: West Bengal, BJP, hardeep puri, priyanka tibrewal, TMC