Earthquake

फोटो: Latestly

अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप: रिपोर्ट

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि, अफगानिस्तान में आज भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 169 किमी (116.81 मील) की गहराई में आया था। इससे पहले मई दो को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद से 96 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

बुध, 03 मई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, Afghanistan, tremors, Hindu Kush Region

Courtesy: India TV News

Earthquack

फोटो: Latestly

बिहार के अररिया में महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि, बिहार के अररिया में आज सुबह 5.35 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 10 किमी थी। क्षेत्र के लोग झटके महसूस करते ही घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप के कारण अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में भी आज सुबह 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस… read-more

बुध, 12 अप्रैल 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, araria, Bihar

Courtesy: Jagran News

Earthquake

फोटो: Latestly

दिल्ली-एनसीआर में फिर महसूस किये गए भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर करीब 4.42 बजे एक बार फिर भूकंप के हलके झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 तीव्रता मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि,  प्रभावित स्थान पश्चिमी दिल्ली था। बता दें कि इससे पहले मार्च 21 की रात 10 बजकर 19 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटकों ने धरती हिला दी थी। 

बुध, 22 मार्च 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, delhi ncr

Courtesy: Amar Ujala News

Earthquake

फोटो: Bhatkallys

गुजरात के कच्छ में महसूस हुए 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

गुजरात के कच्छ में आज सुबह करीब 7:35 मिनट पर भूकंप के झटकों ने धरती को हिला दिया। नेशनल सेंटर ओट सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि इससे पहले मार्च 13 को भी गुजरात के कच्छ में 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए थे। 

सोम, 20 मार्च 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, Earthquake, tremors, Kutch

Courtesy: Latestly News

Earthquake

फोटो: Jansatta

मणिपुर में आया 4.0 तीव्रता का भूकंप

मणिपुर के उखरूल जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। फरवरी तीन की रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 3.2 की तीव्रता के भूकंप… read-more

शनि, 04 फ़रवरी 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, Manipur, Magnitude

Courtesy: Latestly News

Earthquake

फोटो: The Statesman

कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके

कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, दक्षिण कन्नड़ जिले के सुल्लई तालुक में झटके महसूस किए गए। सूत्रों के मुताबिक तालुक में संपाजे और आसपास के इलाकों अरंतोडु, थोडिकाना, चेम्बू और कल्लापल्ली के निवासियों ने सुबह 6.23 बजे झटके महसूस किए। संपाजे ग्राम पंचायत अध्यक्ष जीके हामिद ने कहा कि तेज आवाज के साथ कुछ देर के लिए धरती कांपने लगी।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka, tremors, dakshina kannada district, earthquack

Courtesy: Enavabharat

Earthquake

फोटो: Khas Khabar

बागेश्वर के कपकोट में आया तीव्रता का भूकंप: उत्तराखंड

उत्तराखंड के बागेश्वर में मौजूद कपकोट में भूकंप आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 6.31 बजे आया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। भूकंप आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ था। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की कोई  सूचना नहीं है। 

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, bageshwars, kapkot, uttarakhnad

Courtesy: Live Hindustan

Earthquake
कर्नाटक के कई जिलों में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके

कर्नाटक में आज सुबह कई इलाकों में भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आये। जानकारी के मुताबिक, राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिलों के कोडागु में आज सुबह करीब 7.45 बजे झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब तीन से सात सेकेंड तक महसूस होते रहे। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

मंगल, 28 जून 2022 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka, Earthquake, tremors, kodagu

Courtesy: Khas Khabar

Earthquake

फोटो: Aajtak

कश्मीर में आया हल्की तीव्रता वाला भूकंप

कश्मीर में जून 10 की रात भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 दर्ज की गयी। अभी तक भूकंप के कारण किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी देते बताया, भूकंप का समय जून 10 की देर रात 12:37 मिनट था। अधिकारीयों के मुताबिक, "अक्षांश 33.48 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.59 डिग्री पूर्व पर स्थित था। भूकंप का केंद्र पहलगाम क्षेत्र में पृथ्वी के अंदर 5 किमी था।"

शनि, 11 जून 2022 - 01:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, kashmir

Courtesy: Latestly News