Twitter

फ़ोटो: Newstrack

ट्विटर ने दो बड़े अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, साथ ही बंद की नई नियुक्तियां

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने कंपनी में रिसर्च, डिजाइन और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को लीड करने वाले जनरल मैनेजर कायवन बेकपोर और प्रोडक्ट हेड ब्रूस फाल्क को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक और एलान किया है कि वे नई नियुक्तियों को बंद कर रहे है। अधिकारी बेकपोर ने इस मामले की लेकर कहा कि सच्चाई यह है कि ट्विटर छोड़ने की कल्पना कब और कैसे हुआ, पता नहीं, लेकिन यह मेरा निर्णय नहीं है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Twitter, Resign, Elon Musk

Courtesy: NDTV

elon musk

फोटो: BBC

डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से हटेगा बैन, एलन मस्क ने किया ऐलान

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर से लगा बैन जल्द हटाया जाएगा। इसका ऐलान ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने किया है। मस्क ने कहा कि ट्रंप के अकाउंट पर बैन लगाना मूर्खतापूर्ण कार्य रहा है। बैन लगाने से पूर्व एक ठोस कारण होना चाहिए। मस्क ने कहा कि ट्विटर के इस फैसले को पलटा जाएगा। ट्विटर पर व्यक्ति राय देने का हकदार है। ये नैतिक रूप से गलत कार्य है।

बुध, 11 मई 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Elon Musk, Tesla CEO Elon Musk, Twitter, Donald Trump

Courtesy: AajTak News

Elon Musk

फ़ोटो: Buisness Insider

ट्विटर उपयोग करने पर देना होगा शुल्क, एलन मस्क ने की घोषणा

ट्विटर यूजर्स के लिए अब प्लेटफॉर्म पूरी तरह से फ्री नहीं रहने वाला है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने मई 4 को कहा कि ट्विटर पर बिजनेस और सरकारी यूजर्स को ट्विटर पर बने रहने के लिए थोड़ा सा शुल्क देना पड़ सकता है। एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि साधारण उपयोगकर्ताओं के लिए Twitter हमेशा मुफ़्त रहेगा, लेकिन वाणिज्यिक/सरकारी उपयोगकर्ताओं के लिए शायद थोड़ी सी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

बुध, 04 मई 2022 - 02:28 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Twitter, Charges, Users

Courtesy: Aaj tak

Elon Musk

फ़ोटो: NDTV

एलन मस्क ने ट्विटर के लिए खोज लिया नया सीईओ, पराग अग्रवाल हो सकते हैं बाहर

एलन मस्क ने ट्विटर के लिए एक नए CEO को खोज लिया है। रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने पिछले महीने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर से कहा था कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी के मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है। हालांकि नए सीईओ की पहचान गुप्त रखी गयी है। रिसर्च फर्म इक्विलर के अनुसार अगर CEO बनने के 12 महीनों के भीतर पराग अग्रवाल को पद से हटाया जाता है तो उन्हें लगभग 42 मिलियन डॉलर मिलेंगे।

मंगल, 03 मई 2022 - 01:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Twitter, CEO, Parag Agrawal

Courtesy: Jagran

Elon Musk

फ़ोटो: India Today

ट्विटर के बॉस एलन मस्क के आधे से ज्यादा फ़ॉलोअर्स फर्जी

कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के आधे से ज्यादा फॉलोवर फर्जी पाए गए हैं। ट्विटर ऑडिट टूल स्पार्कटोरो के अनुसार, मस्क को ट्विटर पर फॉलो करने वाले 8.79 करोड़ लोगों में से 48% यानी करीब आधे फर्जी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने में इन फर्जी अकाउंट्स का बड़ा योगदान है। 5 साल से भी कम वक्त में उनके फॉलोअर्स 9 गुना हो चुके हैं।

सोम, 02 मई 2022 - 02:48 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Twitter, Follower, Fake

Courtesy: Jagran

pm modi

फोटो: Mint

कुछ ही समय में कनाडा में मरखम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई एक को ट्वीट कर जानकारी दी कि वो शाम नौ बजे कनाडा के मरखम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। यहां सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने इसे भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने का एक महान और ऐतिहासिक पल बताया है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी मई दो को तीन देशों की विदेश यात्रा पर जा रहे हैं।

रवि, 01 मई 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, Canada, Twitter

Courtesy: TV9Hindi

Elon Musk

फ़ोटो: Ndtv

एलन मस्क ने बेचे 4 अरब डॉलर कीमत के टेस्ला के शेयर

टेस्ला के बॉस एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी में लगभग 4 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। रेगुलेटर को सौंपी गई फाइलिंग्स से यह बात सामने आई है।एलन मस्क की ट्विटर की खरीद के बाद टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के एक ही दिन में टेस्ला की बाजार वैल्यू 100 अरब डॉलर कम हो गई। इस कवायद को ट्विटर डील से जोड़कर देखा जा रहा है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 03:42 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Twitter, Share, Tesla

Courtesy: Times Now

Elon Musk

फोटो: BBC

Elon Musk के ऑफर पर बातचीत करने को तैयार है ट्विटर: रिपोर्ट

Tesla चीफ Elon Musk ने कुछ समय पहले ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था, जिसके लिए उन्होंने 43 बिलियन डॉलर यानी लगभग 3273.44 अरब रुपए की पेशकश की थी। अब इसको लेकर कंपनी बात करने को तैयार है। एक रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर Musk की डील को मान लेगी यह कहना गलत है। बल्कि Tesla चीफ से बात करते हुए वह इससे और अच्छी डील की बात करेगी।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 06:15 PM / by Varun Sharma

Tags: Twitter, Tesla, Elon Musk, Deal

Courtesy: Aaj Tak

Invitation

फ़ोटो: Amar ujala

तेज प्रताप ने इफ्तार पार्टी के लिए अमित शाह को भेजा न्योता, ट्विटर पर किया पोस्ट

राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता तेज प्रताप यादव ने भारत के गृहमंत्री व दिग्गज भाजपा नेता अमित शाह को रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। न्योते वाले इस कार्ड को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए यादव ने एक शायरी भी लिखी है -"तुम राम कहो, वो रहीम कहें, दोनों की गरज अल्लाह से है।" बता दें कि इस पार्टी में प्रेषक के रूप में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी शामिल होंगी।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 10:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejpratap, Twitter, Amit Shah

Courtesy: Amar ujala

Elon musk

फ़ोटो: Vanity fair

पराग अग्रवाल ने लगाया चर्चा पर विराम, ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे एलन मस्क

टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर पर हिस्सेदारी खरीद ली है। वहीं, इसके बाद चर्चाएं हो रही थी कि, क्या मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल होंगे। लेकिन अब ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है और जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड में शामिल होने के लिए मस्क ने इंकार कर दिया है। हालांकि इस इंकार की वजह अब तक सामने नहीं आई पाई है।

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 04:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Elon Musk, Twitter, board of directors, Parag Agrawal

Courtesy: News18hindi