Yogi Adityanath twitter acount hacked

फोटो: India Today

योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर हैंडल हुआ हैक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल अप्रैल आठ की देर रात को हैक हो गया। हैकर्स ने मुख्यमंत्री योगी के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद उसकी डीपी और बायो में भी बदलाव किया। हैकर्स ने बायो में योगी कार्यालय की जगह @BoredApeYC @YugaLabs लिखा था। हैकर्स ने कई सारे ट्वीट भी किए हैं। हालांकि अब योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर हैंडल दोबारा बहाल किया… read-more

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, twitter handle, Twitter, Yogi Adityanath

Courtesy: AajTak News

Youtube Banned

फोटो: Mint

केंद्र सरकार ने देश विरोधी कंटेंट के कारण ब्लॉक किए 22 YouTube चैनल

आईटी रूल्स 2021 के तहत केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनल, तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने के निर्देश अप्रैल पांच को दिए है। इन सभी चैनलों और अकाउंट्स पर भारत की सुरक्षा, विदेश नीति, संवेदनशील जानकारी और फेक न्यूज चलाई जा रही थी। सरकार ने पहली बार यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ ये कदम उठाया है। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअरशिप थी। 

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Youtube, Twitter, Ministry of Information and Broadcasting, Fake News

Courtesy: AajTak News

Elon musk

फोटो: Aajtak

ट्विटर की पॉलिसी के खिलाफ थे एलन मस्क, अब उसी में खरीदी हिस्सेदारी

कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर में 9.2% हिस्सेदारी खरीदी है। सोशल मीडिया की दुनिया मस्क के इस फैसले से भौचक्की है क्योंकि मस्क शुरू से ट्विटर की पॉलिसी के खिलाफ रहे हैं। मगर अब वो ट्विटर के 73,486,938 शेयर के होल्डर हैं। बता दें कि मस्क के इस कदम के बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग में ट्विटर के शेयर 28.49% बढ़कर 50.51 डॉलर पर कारोबार कर रहे है।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 08:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Elon Musk, Twitter, Share

Courtesy: Live hindustan

Ravi Kishan and Ramesh kishan

फोटो: Zee News

रवि किशन के बड़े भाई का देहांत, शोकाकुल हुआ परिवार

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन के बड़े भाई का 52 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया है। कैंसर से पीड़ित उनके भाई रमेश ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस घटना की जानकारी देते हुए रवि किशन ने अपने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें दुख है की वे अपने भाई को नहीं बचा पाए। वहीं उन्होंने यह भी लिखा की महादेव उनके भाई को अपने चरणों में स्थान दे।

बुध, 30 मार्च 2022 - 07:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ravi kishan, Twitter, Death, Cancer

Courtesy: Amar ujala

Sharmaji Namkeen

फोटो: DNA India

‘शर्माजी नमकीन’ से पहले रणबीर कपूर ने शेयर किया भावुक वीडियो संदेश

बॉलिवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ को पूरा करने के लिए उन्होंने प्रोस्थेटिक्स की मदद ली थी, लेकिन वो सफल नहीं हुए। एक वीडियो संदेश में रणबीर ने कहा कि उनके पिता खराब तबियत में भी फिल्म की शूटिंग पूरी करना चाहते थे। हालांकि फिल्म की शूटिंग को परेश रावल ने पूरा किया है, जिसके लिए रणबीर कपूर ने कहा कि वो उनके आभारी रहेंगे… read-more

बुध, 16 मार्च 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Sharmaji Namkeen, Ranbir Kapoor, trailer out, Twitter, Rishi Kapoor

Courtesy: TV9Hindi

KFC Tweet

फ़ोटो: TNN India

Hyundai के बाद KFC Pakistan ने कश्मीर को लेकर किया विवादित पोस्ट

ऑटो कंपनी Hyundai के बाद अब KFC पाकिस्तान ने ट्विटर और फेसबुक पर कश्मीर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। KFC ने अपने फेसबुक पेज पर @KFC Pakistan के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें उसने कहा था कि कश्मीर सभी कश्मीरियों का है। इस विवादित ट्वीट के बाद Twitter पर #BoycottKFC ट्रेंड चल रहा है। केएफसी पाकिस्तान के फेसबुक पेज से पोस्ट हटाए जाने के बाद KFC India ने माफी मांगी है।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: KFC, controversial statement, Twitter, Facebook, trending

Courtesy: Asianet News

Akhilesh Yadav

फोटो: Hindustan

अखिलेश यादव ने कसा बीजेपी के प्रत्याशियों पर तंज

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओ का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर खत्म होने का नाम नही ले रहा है। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी के उम्मीदवारों पर तंज कसते हुए जनवरी 30 को ट्वीट किया, "बाबा जी की ब्रेकिंग न्‍यूज़: बीजेपी के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी।" इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा था कि "चोला समाजवादी+सोच दंगावादी+सपने ‘… read-more

सोम, 31 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Akhilesh Yadav, BJP, Twitter, Samajwadi Party

Courtesy: ABP News

Rahul Gandhi

फोटो: The Economic Times

मोदी सरकार के दबाव में ट्विटर उनके फ़ॉलोअर्स को 'सीमित' कर रहा है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि, मोदी सरकार के 'दबाव' के चलते ट्विटर उनके फॉलोवर्स को सीमित कर रहा है। राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, पहले वह प्रति माह दो लाख फ़ॉलोअर्स प्राप्त कर रहे थे, लेकिन अगस्त 2021 के बाद, उनके फ़ॉलोअर्स 2500 प्रति माह की दर से बढ़ रहे है। एक अमेरिकी अखबार के मुताबिक ट्वीटर के प्रवक्ता ने गांधी के आरोपों का जवाब देने से मना कर दिया है।    

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rahul Gandhi, Twitter, Followers, Twitter CEO

Courtesy: Lokmat News

Main Chala Song

फोटो: Youtube

रिलीज़ हुआ सलमान खान के नए गाने 'मैं चला' का टीज़र

बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान के नए गाने मै चला का टीज़र रिलीज़ हो गया है। इस गाने में सलमान खान के साथ साउथ एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल, यूलिया वंतूर और सिंगर गुरु रंधावा नज़र आ रहे हैं। इस गाने को सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। सलमान खान का कहना है कि मुझे यूलिया और सभी के साथ काम करके अच्छा लगा। इस गाने को जनवरी 22 को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 02:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Salman Khan, Guru Randhawa, T series, Twitter

Courtesy: NDTV Hindi

Michael vaughan and Waseem Jaffer

फोटो: Cricket Addictor

माइकल वॉन ने किया टीम इंडिया को ट्रोल, वसीम जाफर ने दिया शानदार अंदाज़ ने जवाब

साउथ अफ्रीका से 2-1 से हार झेलने के बाद टीम इंडिया को ट्रोल किया जा रहा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर को टैग करते हुए… read-more

शनि, 15 जनवरी 2022 - 04:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: TEAM INDIA, wasim jaffer, michael vaughan, Twitter

Courtesy: Aaj Tak