World Humanitarian Dhttps://kochimetro.org/ay

फोटो: India.com

आज मनाया जा रहा है विश्व मानवतावादी दिवस, जानिए इससे जुडी महत्वपूर्ण बाते

साल 2013 में विश्व मानवतावादी दिवस मनाने की शुरुआत तब हुई जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 2008 में इस दिन को मनाना शुरू किया। इसका उद्देश्य उन मानव श्रमिकों को उचित सम्मान प्रदान करना था जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानव की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। यह दिन मानवता के सेवकों को समर्पित किया गया है जिन्होंने मानवता की सेवा करने में अपनी जान भी गँवा दी। यह दिन अगस्त 19 को इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि साल 2003 में बगदाद में संयुक्त राष्ट्र… read-more

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: world humanitarian day, VISHVA MANAVTAVADI DIVAS, United Nations

Courtesy: Brifly News

Zoya Aggarwal

फोटो: India Today

जेनरेशन इक्वलिटी के तहत संयुक्त राष्ट्र में प्रवक्ता बनी पायलट कैप्टन जोया अग्रवाल

एयर इंडिया में महिला पायलट के तौर पर तैनात कैप्टन जोया अग्रवाल संयुक्त राष्ट्र में भारत का मान बढ़ाएंगी। वो जेनरेशन इक्वलिटी के तहत संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता नियुक्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में देश का नाम रौशन करने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। संयुक्त राष्ट्र महिला के मंच पर देश और एयर इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना गौरवशाली क्षण है। उन्होंने महिलाओं के अपील की कि सपने देखें और उन्हें पूरा करें।

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Air India, United Nations, pilot, Generation Equality

Courtesy: Amar Ujala News

UNSC

फोटो: Deccan Chronicles

सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी पर अमेरिका ने बदला रवैया

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता की मांग को लेकर अपना रुख बदला है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय का यह बयान उसके पिछले वर्षों में भारत को समर्थन देने वाले रवैये से अलग है। बयान में कहा गया है कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार व विस्तार का पक्षधर है, लेकिन दूसरे देशों को वीटो करने का अधिकार देने के पक्ष में नहीं है।

शनि, 07 अगस्त 2021 - 05:35 PM / by देवजीत सिंह

Tags: UNSC, United Nations, Reforms, United Nations Security Council, UN Security Council, USA, us foreign ministry

Courtesy: Jagran News

Shah Mehmood Qureshi

फोटो: Tribune India

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर रोया कश्मीर का रोना

कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त हुए दो साल हो गए है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखकर कहा कि जम्मू कश्मीर में अगस्त 5, 2019 या उसके बाद से लगाए गए कदमों को भारत को वापस लेना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी भारत उठाएगा। ये जानकारी पाकिस्तान कार्यालय ने दी है।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 04:50 PM / by रितिका

Tags: United Nations, Jammu and Kashmir, Pakistan Foreign Minister, Shah Mehmood Qureshi

Courtesy: Hindustan Times

PM at UNSC

फोटो: NewsBulletin.in

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद वर्चुअल परिचर्चा की अध्यक्षता करेंगे PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा विषय पर अगस्त 9 को आयोजित वर्चुअल परिचर्चा की अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह पहला अवसर है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री परिषद की परिचर्चा की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान भारत तीन हाई लेवल मीटिंग करने जा रहा है, जिसमें समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद का मुकाबला करने जैसे गंभीर मामलों पर चर्चा की जाएगी।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 01:59 PM / by देवजीत सिंह

Tags: United Nations Security Council, United Nations, India, PM Narendra Modi, Peace Talks

Courtesy: Navbharat Times

UNICEF

फोटो: TOI

संयुक्त राष्ट्र: यूनिसेफ प्रमुख हेनरिटा फोरे ने दिया इस्तीफा

यूनिसेफ़ चीफ हेनरिटा फोरे ने पारिवारिक स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेनरिटा फोरे के इस्तीफे को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंजूर कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान ने जुलाई 13 को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस उनके परिवार के प्रति समर्पित होने वाले इस फैसले को समझते हैं। फरहान हक ने हेनरिटा फोरे के संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के निर्माण के प्रयासों में योगदान को भी खूब… read-more

बुध, 14 जुलाई 2021 - 12:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: UNICEF, United Nations, World

Courtesy: Amarujala News

T S Trimurti

फोटो : DNA India

यूएन में भारतीय राजदूत ने आतंकवाद को बताया वैश्विक खतरा

यूएन में भारतीय राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही उस पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि ये वैश्विक खतरा है जिसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि हमारे साझा प्रयासों से ही इसे हराया जा सकता है। आतंकवाद के पीछे मकसद, धर्म, नागरिकता, विचारधारा कुछ मायने नहीं रखता, इसका सिर्फ विरोध होना चाहिए। 

बुध, 07 जुलाई 2021 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: United Nations, India, Pakistan, Terrorism

Courtesy: Zee News

ECOSOC

फोटो: UN News- the United Nation

संयुक्‍त राष्‍ट्र के ECOSOC में हुआ भारत का चयन, दो साल का होगा कार्यकाल

भारत का चयन संयुक्‍त राष्‍ट्र के छह अंगों में से एक आर्थिक और सामाजिक परिषद (इकनॉमिक एंड सोशल कांउसिल) के लिए हुआ है। भारत अब इसके 54 सदस्‍यों में से एक है और भारत को वर्ष 2022-2024 के लिए चुना गया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के राजदूत टीएस त्रीमूर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, वो उन सभी का धन्‍यवाद अदा करते हैं जिन्‍होंने भारत के पक्ष में अपना वोट दिया है।

मंगल, 08 जून 2021 - 12:15 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: United Nations, India, TS Trimurti, Tweet

Courtesy: Jagran

world bicycle day

फोटो: NDTV.com

हर साल जून 3 को मनाया जाता है 'वर्ल्ड बाइसिकल डे', जानिए मनाने की वजह और इतिहास

हर साल की जून 3 तारीख को 'वर्ल्ड बाइसिकल डे' के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2018 में इस दिन को विश्व बाइसिकिल दिवस के तौर पर घोषित किया था। लेसजेक सिबिल्स्की के कैंपेन और तुर्कमेनिस्तान सहित 56 अन्य देशों के समर्थन की वजह से ही 'वर्ल्ड बाइसिकल डे' मनाने का प्रयास सफल हो पाया है। हर वर्ष इस दिवस के लिए एक थीम घोषित की जाती है, इस वर्ष की थीम 'यूनीकनेस, वर्सेटैलिटी, लॉन्गिविटी ऑफ द बाइसिकल एंड सिंपल, सस्टेनेबल,… read-more

गुरु, 03 जून 2021 - 11:02 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: world bicycle day, Bicycle, environment, United Nations

Courtesy: Brifly News Hindi

United Nations

फोटो: STATE TIMES

संयुक्त राष्ट्र: कोरोना के चलते दुनिया भर में बढ़ेगा बेरोजगारी का संकट

संयुक्त राष्ट्र ने महामारी कोविड-19 की वजह से वैश्विक स्तर पर आए 'बेरोजगारी की समस्या' की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UN agency) ने बताया कि रोजगार व राष्ट्रीय आय के क्रम में सभी देश काफी पीछे हो चुके हैं। इसका असर अगले साल तक रह सकता है और 20 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका जताई गई है। विश्व भर में 10.8 करोड़ लोग कामगार ‘गरीब या अत्यंत गरीब’ की सूची में शामिल हो चुके हैं।

गुरु, 03 जून 2021 - 10:10 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: United Nations, Unemployment rate, Worldwide, warning

Courtesy: Dainik Jagran