Nipah Virous

फोटो: Times Of India

बड़ी खबर: निपाह वायरस के खिलाफ असरदार है ये टीका

शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने यह दावा किया है कि निपाह वायरस के खिलाफ बंदर परीक्षण में कोविशील्ड वैक्सीन सफल रही है। बता दें कि इन दिनों निपाह वायरस (एनआईवी) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते केरल में इसने 12 साल के एक लड़के की जान ले ली, हालांकि मृतक के सभी हाई रिस्क कॉन्टैक्ट्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बीमारी को लेकर आसपास के राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

बुध, 08 सितंबर 2021 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: COVISHIELD, nipah virus, vaccine

Courtesy: Newstrack

Corona vaccine

फोटो: PAHO

बायोलॉजिकल ई के कोरोना टीके 'कॉर्बेवैक्स' को मिली क्लीनिकल परीक्षण की अनुमति

हैदराबाद की दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड को सितंबर 1 को भारत के औषधि महानियंत्रक ने कुछ शर्तों के साथ वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण को मंजूरी दे दी है। कंपनी के ‌‌‌‌‌ 'कॉर्बेवैक्स' नामक टीके का क्लिनिकल ट्रायल देश में 10 स्थानों पर पांच से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर होगा। इसके तहत बॉडी में विकसित होने वाली एंटीबाडी की मात्रा का अध्ययन किया जाएगा।

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 02:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Covid-19, vaccine, clinical trial, DRUG CONTROLLER GENERAL OF INDIA

Courtesy: Hindustan NEWS

Kid died

फोटो: Khabar Uttrakhand

16 करोड़ रूपये का इंजेक्शन लगाने के बाद भी नहीं बची बच्ची की जान

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 13 महीने की एक बच्ची को महीने भर पहले ही 16 करोड़ का इंजेक्शन लगा था। मगर जुलाई 31 को उसकी मौत हो गई। बच्ची को दूध पीने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बच्ची को रीढ़ की मांसपेशी संबंधित एसएमए टाइप एक नामक गंभीर बीमारी थी। इलाज के लिए चंदे के जरिए 16 करोड़ रूपये इकट्ठे किए गए थे।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: health care, vaccine, kids

Courtesy: ABP News

New zika virus case found in kerala

फ़ोटो: DNA

ज़ीका वायरस को लेकर तमिलनाडु में अलर्ट, केरल से आने वालों की हो रही है जांच

केरल में बढ़ते ज़ीका वायरस ने पड़ोसी राज्यो की चिंता बढ़ा दी है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने कहा है कि, राज्य में अब तक जीका वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। हमारे पास 7 लाख टीकों का स्टॉक है। तमिलनाडु ने केरल से आने वाले लोगो की सीमा पर जांच तेज कर दी है। वहीं, केरल से तमिलनाडु जाने वाले लोगों के लिए ई-पास अनिवार्य कर दिया गया है।

सोम, 12 जुलाई 2021 - 04:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Tamilnadu, Kerala, Zika Virus, vaccine

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

coWIN App

फोटो: DNA India

भारत सरकार द्वारा पेश किए गए CoWIN को अपनाने के इच्छुक है 50 देश

CoWIN के माध्यम से सार्वभौमिक टीकाकरण के संबंध में भारत के अनुभव को साझा करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र जुलाई 5 को CoWIN वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, यह संभावना है कि कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया जैसे 50 से अधिक देश अपने नागरिकों के लिए टीकाकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए CoWIN प्लेटफॉर्म को अपनाएंगे। CoWIN को जनवरी में लॉन्च किया गया था, जिससे भारतीयों को टीकाकरण स्लॉट बुक करने की अनुमति मिली।

सोम, 05 जुलाई 2021 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CoWIN App, PM Modi, vaccine

Courtesy: Aajtak News

covid-19

फोटो: DNA India

विश्व स्वास्थय संगठन जल्द दे सकता है कोवैक्सीन को मंजूरी

देश की स्वदेशी वैक्सीन ‘कोवैक्सिन’ को विश्व स्वास्थ संगठन मंजूूरी दे सकता है। भारत बायोटेक द्वारा WHO को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट भेजा गया था जिसको स्वीकार्यता मिल गई है। भारत बायोटेक और विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्री-सबमिशन जून 23 को होगी। कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थय संगठन द्वारा सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी हुई हो गयी है। इस वैक्सीन को लगवाने वाले विदेशों की अभी यात्रा नहीं कर पाएंगे लेकिन  कोवैक्सीन को मंजूरी से लोग विदेश जा सकेंगे… read-more

गुरु, 17 जून 2021 - 02:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Covaxin, vaccine, WHO, approval

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Vaccination

फोटो: BBC News

बायोलॉजिकल ई की Corbevax हो सकती है भारत की सबसे सस्ती कोरोना वैक्सीन

बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को मंजूरी मिलने के बाद यह देश की सबसे सस्ती कोरोना वैक्सीन बन सकती है।  बायोलॉजिकल ई की मैनेजिंग डायरेक्टर महिला दतला ने संकेत दिए हैं कि कॉर्बेवैक्स की दो डोज की कीमत 400 रुपए से कम हो सकती है। वैक्सीन के बेहतर परिणाम को देखकर भारत सरकार ने 30 करोड़ वैक्सीन डोज की प्रीबुकिंग कर दी है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने 1500 करोड़ का भुगतान किया है।

शनि, 05 जून 2021 - 12:01 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, vaccine, cheapest, covaxine

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

vaccine

फोटो: TODAYonline

DNA वैक्सीन की वजह से लंबे समय तक होगा एंटीबाडी का निर्माण

ताइवान के वैज्ञानिकों ने डीएनए पर आधारित कोरोना वैक्सीन का विकास किया है, इससे लंबे समय तक एंटीबाडी का निर्माण होता है। इसका परीक्षण वैज्ञानिकों ने चूहों पर किया था। पीएलओएस नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजिजेज पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार यह वैक्सीन, वायरस के स्पाइक प्रोटीन के बदले इसके डीएनए का इस्तेमाल करती है। इस वैक्सीन को कम खर्च पर तेजी से बनाया जा सकता है और  इसके परिवहन में कम तापमान की आवश्यकता नहीं होती है।

शनि, 29 मई 2021 - 09:50 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: DNA, vaccine, Taiwan, antibody

Courtesy: Jagran

Vaccine

फोटो: SKYNEWS

फाइज़र और मॉडर्ना के आर्डर पहले से हुए बुक, भारत को करना होगा इंतजार

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर होने पर दो बड़ी फार्मा कंपनियों ने राज्यों को टीका देने से इनकार कर दिया है। इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि फाइजर हो या मॉडर्ना, हम केंद्रीय स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। यह तो उनके सरप्लस पर निर्भर करेगा कि वो कब टीका दे सकते हैं। फाइजर और मॉडर्ना दोनों के पास पहले ही ज्यादा ऑर्डर हैं।

मंगल, 25 मई 2021 - 10:42 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: vaccine, Pfizer, Moderna, Health Ministry

Courtesy: News 18

Vaccination

फोटो: DNA India

कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए की गयी बुकिंग नहीं होगी रद्द

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए कोविन प्लेटफार्म पर पहले से की गई बुकिंग को वैध करार देते हुए कहा है कि उसे रद्द नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी बताया कि अब इस प्लेटफार्म पर दूसरी डोज के लिए पहली डोज लेने के 84 दिन यानी 12 हफ्ते से पहले की बुकिंग नहीं कराई जा सकती है। कोविन में लगातार बदलाव हो रहे हैं।

सोम, 17 मई 2021 - 11:35 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, vaccine, vaccine dose, Health Ministry

Courtesy: Dainik Jagran