Largest Orchestra

फोटो: Tribune India

वेनेजुएला के संगीतकारों ने बनाया दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा का रिकॉर्ड

वेनेजुएला के संगीतकारों ने दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस ऑर्केस्ट्रा में 8573 संगीतकारों ने पांच मिनट से ज्यादा समय तक एक साथ शास्त्रीय गीत गया। इसमें 12 से 77 वर्ष तक की उम्र के संगीतकार शामिल थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड रूस के नाम था, जो 8097 संगीतकारों ने मिलकर बनाया था। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल कर लिया गया है। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 06:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Venezuela, Orchestra, Guinness Book of World Records, World

Courtesy: TV9 Bharatavrsh

Colombian President

फोटो: Devex

कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके के हेलीकॉप्टर पर हमला

वेनेजुएला की सीमा से लगे दक्षिणी कैटाटुम्बो में कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके के हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ है। हमले के वक्त राष्ट्रपति इवान डुके के साथ कोलंबिया के गृह मंत्री डेनियल पलासियोस और रक्षा मंत्री डिएगो मोलानो भी हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। हमले के बाद राष्ट्रपति इवान डुके ने कहा कि कि ये ‘कायराना’ हमले उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने से रोक नहीं सकते।

शनि, 26 जून 2021 - 04:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: colombia, Colombian President, Venezuela, World

Courtesy: Zee News