Shantishri dhulipudi pandit

फ़ोटो: Navbharattimes

जेएनयू की कुलपति का विवादित बयान, कहा एससी एसटी समाज से हो सकते है भगवान शिव

जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी पंडित ने विवादित बयान देते हुए कहा है की भगवान शिव एससी एसटी समाज से हो सकते है। महिलाओं पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सभी महिलाओं को बता दूं कि मनुस्मृति के अनुसार सभी महिलाएं शूद्र हैं इसलिए कोई भी महिला यह दावा नहीं कर सकती कि वह ब्राह्मण या कुछ और है क्योंकि शादी के बाद महिला को जाति मिलती है। 

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 12:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: JNU, VICE CHANCELLOR, Lord Shiva, sc st

Courtesy: Amar ujala

JNU

फोटो: The Indian Express

प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित बनीं JNU की पहली महिला कुलपति

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी इससे पहले सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। शांतिश्री प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार की जगह लेंगी, जिन्हें अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शांतिश्री जेएनयू की पूर्व छात्रा भी रह चुकी हैं। उन्होंने… read-more

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 05:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: VICE CHANCELLOR, JNU, appointed, first female head

Courtesy: Amar Ujala

UGC new Chairman M. Jagdiskumar

फोटो :TNN India

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार नियुक्त किए गए यूजीसी के नए चेयरमैन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया फरवरी चार को बताया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। दिसंबर 7, 2021 में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो.डी. पी. सिंह के सेवानिवृत होने के बाद जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार को इस नए पद पर नियुक्त किया गया है। जेएनयू में कुमार का कार्यकाल समाप्त हो चुका है हालांकि शिक्षा मंत्रालय के अनुरोध पर वो पद पर बने हुए थे।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 05:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: JNU, VICE CHANCELLOR, UGC, chairman

Courtesy: AmarUjala

AMU on Kalyan Singh

फोटो: Newsroom Post

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर AMU कैंपस में वाइस चांसलर का हो रहा है विरोध

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर प्रेस रिलीज जारी कर श्रद्धांजलि दी गई थी। इस पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक मंसूर के खिलाफ यूनिवर्सिटी कैंपस में जगह-जगह पोस्टर लगाकर उनका विरोध किया जा रहा है। पोस्टर्स में कहा गया है कि वाइस चांसलर ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देकर एएमयू की परंपरा और अलीगढ़ आंदोलन को बदनाम किया है, कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस के दोषी हैं।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 03:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Aligarh Muslim University, VICE CHANCELLOR, Kalyan Singh

Courtesy: India TV NEWS