Vkas Dubey Property Attached

फोटो: India TV News

कोर्ट के आदेश के बाद कुर्क की गई गैंगस्टर विकास दुबे की 67 करोड़ रुपये की संपत्ति

उत्तर प्रदेश सरकार ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इन संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी की अदालत ने जारी किए हैं। कुर्क की गई 13 अचल और 10 चल संपत्तियां विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे, उनकी मां सरला दुबे और दो बेटों आकाश और शानू के नाम हैं। संपत्तियां बिकरू गांव, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित हैं। 

सोम, 09 मई 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Vikas Dubey, property, attached

Courtesy: Prabha Sakshi

Vikas Dubey

फोटो: India Today

सीज होगी विकास दुबे की 70 करोड़ की प्रॉपर्टी

उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे गैंग के 32 सदस्यों की संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। गैंग के 32 सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद उनपर गैंग्स्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।इसके अलावा पुलिस ने विकास दुबे की 70 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया है। इसे भी पुलिस सीज कर जब्त करेगी। हर संपत्ति पर बुलडोजर से कार्रवाई होगी।

मंगल, 12 अप्रैल 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Vikas Dubey, UP Police, Crime, property cease

Courtesy: AajTak News

Vikas Dubey encounter

फोटो: Live Law

विकास दुबे गैंग पर कभी कोई निष्पक्ष जांच नहीं हुई: आयोग

यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर की जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के बनाए पैनल ने रिपोर्ट मे कहा कि विकास दुबे और उसके गैंग पर कभी कोई निष्पक्ष जांच नहीं हुई। विकास दुबे गैंग को स्थानीय प्रशासन हमेशा मदद पहुंचाता था। इस मामले में रिपोर्ट में कहा गया कि प्रदेश सरकार में अधिकारी व वकीलों ने कभी कोई भी गंभीर मुकदमा विकास और उसके साथियों पर नहीं किया। आयोग की रिपोर्ट को विधानसभा में भी पेश किया गया है।

शनि, 21 अगस्त 2021 - 08:10 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Vikas Dubey, gang violence, UP government, Supreme Court of India

Courtesy: Jansatta News