सीज होगी विकास दुबे की 70 करोड़ की प्रॉपर्टी
उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे गैंग के 32 सदस्यों की संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। गैंग के 32 सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद उनपर गैंग्स्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।इसके अलावा पुलिस ने विकास दुबे की 70 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया है। इसे भी पुलिस सीज कर जब्त करेगी। हर संपत्ति पर बुलडोजर से कार्रवाई होगी।